12 हजार से भी कम में खरीदें ये 8GB RAM वाला 5G Mobile, मिल रहा है ₹3,500 से भी ज्यादा का डिस्काउंट

Join Us icon

रियलमी ने पिछले साल इंडिया में अपनी ‘नारज़ो’ सीरीज के तहत 70एक्स 5जी फोन लॉन्च किया था जो 8GB RAM और MediaTek Dimensity 6100+ प्रोसेसर की ताकत से लैस होकर आया था। उस वक्त यह फोन 14,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च हुआ था लेकिन अब इस पर 3,501 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है जिसके बाद realme narzo 70x 5G फोन को 11,498 रुपये में खरीदा जा सकता है।

रियलमी 5जी फोन पर ऑफर

  • realme narzo 70x 5G फोन शॉपिंग साइट अमेजन पर तगड़े डिस्काउंट के साथ बेचा जा रहा है।
  • फोन का 8GB RAM मॉडल 14,999 रुपये में लॉन्च हुआ था लेकिन अब इस पर 3,501 रुपये की छूट मिल रही है।
  • अमेजन वेबसाइट पर डिस्काउंट के साथ इस 8जीबी रैम वाले 5जी फोन को 11,498 रुपये में खरीदा जा सकता है।
  • यह 3500 रुपये से भी ज्यादा का डिस्काउंट सभी यूजर्स को मिल रहा है तथा इसके लिए किसी क्रेडिट कार्ड की जरूरत नहीं है।
  • लगे हाथ बताते चलें कि नारज़ो 70एक्स का 6GB RAM वेरिएंट इस वक्त अमेजन पर ₹13,498 में बिक रहा है।
  • अंतर साफ है कि फोन के 8जीबी रैम का रेट 6जीबी रैम से पूरे 2 हजार रुपये कम है। यानी इसे लेना फायदे का सौदा है।

realme narzo 70x 5G फोन को सस्ते रेट पर खरीदने के लिए तथा इसपर मिल रहे ऑफर की विस्तृत जानकारी के लिए (यहां क्लिक करें)

realme narzo 70x 5G स्पेसिफिकेशन्स

  • मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6100+ चिपसेट
  • 8जीबी रैम + 128जीबी स्टोरेज
  • 6.72″ एचडी+ 120हर्ट्ज़ डिस्प्ले
  • 50एमपी डुअल रियर कैमरा
  • 8 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा
  • 45वॉट 5,000एमएएच बैटरी

डिस्प्ले : realme narzo 70x 5G फोन में 1080 x 2400 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.72 इंच की एचडी+ पंच होल डिस्प्ले मिलती है। यह स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट, 240Hz टच सैंपलिंग रेट, 1500:1 कंट्रास्ट रेश्यो और 950nits पिक ब्राइटनेस जैसे फीचर्स सपोर्ट करती है।

प्रोसेसर : realme narzo 70x 5G एंड्राइड 14 पर लॉन्च हुआ है जो रियलमी यूआई 5.0 पर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इसमें MediaTek Dimensity 6100+ ऑक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है जो 2.2Ghz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए माली जी57 जीपीयू लगाया है।

कैमरा : कैमरा फीचर्स की बात करें तो realme narzo 70x 5G डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है, जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा लेंस और दो मेगापिक्सल का अन्य लेंस लगा हुआ है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

बैटरी : realme narzo 70x 5G को पावर देने के लिए डिवाइस में 5000mAh की बड़ी बैटरी मौजूद है। इसे फटाफट चार्ज करने के लिए 45वॉट सुपरवूक चार्जिंग का सपोर्ट मिल रहा है। कंपनी का दावा है कि यह केवल 31 मिनट में 50% तक चार्ज हो जाता है।

अन्य फीचर्स : अन्य फीचर्स की बात करें तो मोबाइल रेन वाटर टच फीचर, एयर जेस्चर फीचर, इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, डुअल स्टीरियो स्पीकर, पानी और धूल से बचाव वाली आईपी54 रेटिंग से लैस है। कनेक्टिविटी के लिहाज से इसमें वाई-फाई, ब्लूटूथ, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट जैसे ऑप्शन मिलते हैं।

realme narzo 70x 5G खरीदें या नहीं

8GB RAM वाला 5G Mobile 12 हजार से भी कम में मिल रहा है तो यह बेस्ट सौदा है। वहीं नारज़ो 70एक्स का प्रोसेसर भी बढ़िया है जो स्मूथ व लैगफ्री परफॉर्मेंस प्रदान करने की क्षमता रखता है। इस फोन का कैमरा और बैटरी दोनों यूजर्स को एवरेज एक्सपीरियंस दे सकते हैं तो जिसे इस बजट में बुरा नहीं कहा जाएगा।

वहीं 8GB RAM Phone Under 12000 की कैटेगरी में इस वक्त Realme C65 5G, Infinix Hot 50 5G और POCO C75 के साथ ही इसी महीने लॉन्च हुआ Tecno Spark 30C भी अच्छा विकल्प है। वहीं 10 हजार रुपये तक के बजट में लेटेस्ट Redmi 14C 5G, Moto G45 5G और Redmi A4 भी देखें जा सकते हैं।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here