सबसे बड़ी बैटरी वाला vivo फोन हो रहा है इंडिया में लॉन्च, यहां देखें लाइव

वीवो का सबसे बड़ी बैटरी वाला फोन इंडिया में लॉन्च हो रहा है। यह ताज ब्रांड के vivo T5 Pro के सिर पर सजेगा। इस नए 5जी फोन को कंपनी 9020mAh Battery के साथ लेकर आ रही है और इससे पहले कोई भी वीवो 5जी फोन इतनी बड़ी बैटरी के साथ भारतीय बाजार में नहीं आया है। मिड बजट सेग्मेंट में आने वाले वीवो टी5 प्रो 5जी फोन का लॉन्च अपने मोबाइल पर ही लाइव देख सकते हैं और इसका तरीका हमने आगे बताया है।
vivo T5 Pro 5G फोन 15 अप्रैल को इंडिया में लॉन्च हो रहा है। फोन लॉन्च ईवेंट दोपहर के 12 बजे शुरू होगा जिसे कंपनी वेबसाइट सहित ब्रांड के सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लाइव देखा जा सकेगा। वहीं शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर भी इस विवो 5जी फोन का प्रोडक्ट पेज लाइव किया जा चुका है जहां मोबाइल लॉन्च लाइव स्ट्रीम होगा। वीवो इंडिया के यूट्यूब चैनल पर भी आप वीवो टी5 प्रो 5जी फोन लॉन्च लाइव स्ट्रीम कर सकते हैं।
वीवो टी5 प्रो मिड बजट 5जी फोन बनकर आएगा जिसकी कीमत 30 हजार से 35 हजार रुपये के बीच रखी जा सकती है। उम्मीद कर सकते हैं कि कंपनी डिस्काउंट ऑफर्स के साथ इस स्मार्टफोन को 28,999 रुपये के इफेक्टिव प्राइस पर सेल के लिए उपलब्ध करा देगी। यह मोबाइल की शुरुआती कीमत हो सकती है जिसमें 8GB RAM + 128GB Storage दी जा सकती है।
फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो vivo T5 Pro 5G को Snapdragon 7s Gen 4 पर लॉन्च किया जाएगा। यह 4 नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना क्वालकॉम का ऑक्टाकोर प्रोसेसर है जो 1.8गीगाहर्ट्ज़ से लेकर 2.7गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। वीवो ने बताया है कि इस नए 5जी फोन में 120fps gaming support मिलेगा।
वीवो टी5 प्रो 5जी फोन को 6.8-इंच की 1.5K डिस्प्ले पर लॉन्च किया जाएगा। यह AMOLED पैनल पर बनी फ्लैट स्क्रीन होगी जिसपर हाई 144Hz का सपोर्ट मिलेगा और साथ ही 5000nits पीक ब्राइटनेस प्राप्त होगी। इस फोन की स्क्रीन को कंपनी लो ब्लू लाइट और फ्लिकर फ्री सर्टिफिकेशन के साथ लेकर आ रही है जो ज्यादा देर तक मोबाइल इस्तेमाल करने पर आंखों से नुकसान से बचाने में मदद करेगी।
9020एमएएच बैटरी वीवो टी5 प्रो की सबसे बड़ी यूएसपी होगी। इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए मोबाइल में 90वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक का सपोर्ट भी दिया गया है। ये वाला विवो 5जी फोन reverse चार्जिंग भी सपोर्ट करेगा जिसके चलते T5 Pro से दूसरे मोबाइल भी चार्ज किए जा सकेंगे। वहीं बैटरी को सुरक्षित रखने के लिए कंपनी इसमें bypass charging तकनीक भी देगी।
फोटोग्राफी के लिए वीवो टी5 प्रो 5जी फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करेगा। फिलहाल कैमरा डिटेल्स कंफर्म नहीं है लेकिन लीक्स की मानें तो इसके बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर दिया जाएगा जिसके साथ 2 मेगापिक्सल बोका लेंस मौजूद रहेगा। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए vivo T5 Pro 5G फोन में 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा देखने को मिल सकता है।