एक्सक्लूसिव: यह कंपनी दे रही है 193 रुपये में 28जीबी 2जी, 3जी, 4जी डाटा और साथ में कॉलिंग मुफ्त्

Join Us icon

​रिलायंस जियो ने हाल में अपने 4जी यूजर के लिए नए प्लान की घोषणा की है और कंपनी ने पिछले हर बार की तरह इस बार भी सबको चौंका दिया। बेहद ही कम कीमत में 4जी आॅफर लॉन्च कर कंपनी ने सभी आॅपरेटर्स को टैरिफ दर नीचे करने पर मजबूर कर दिया है। वहीं जियो को टक्कर देने के लिए अनिल अंबानी की कंपनी आरकॉम ने भी शानदार प्लान पेश किया है। कंपनी ने 193 रुपये में 28जीबी डाटा का प्लान पेश किया है।

आरकॉम के इस प्लान की जानकारी देते हुए दिल्ली नजफगढ़ स्थित मनोज कम्यूनिकेशन से संजय गोस्वामी ने बताया कि ”सबसे खास बात यह कही जा सकती है कि आरकॉम के इस प्लान का लाभ सभी तरह के यूजर ले सकते हैं। जहां अन्य कंपनियां सिर्फ 4जी का प्लान पेश कर रही हैं। वहीं आरकॉम के 193 रुपये के इस प्लान में आप हर रोज 1जीबी 2जी, 3जी या 4जी डाटा का लाभ ले सकते हैं। इसके साथ ही कंपनी हर रोज 30 मिनट की कॉलिंग भी दे रही है।”

जियो के 84जीबी डाटा प्लान के टक्कर में एयरटेल, वोडाफोन, आइडिया ने भी पेश किए नए आॅफर, जानें पूरा प्लान

30 मिनट के कॉलिंंग में एसटीडी और लोकल दोनों तरह के कॉल शामिल हैं और यह प्लान 28 दिनों के लिए वैध है। हालांकि हमें इस प्लान की जानकारी दिल्ली से मिली है। ऐसे में दूसरे राज्य में यह अलग हो सकता है। इस प्लान को कंपनी ने पहले भी लॉन्च किया था लेकिन उस वक्त सिर्फ डाटा दिया जा रहा था लेकिन नए प्लान में कॉलिंग भी दी गई है।

जानें रिलायंस जियो, एयरटेल, आइडिया और वोडाफोन में किस कंपनी का प्लान है आपके लिए सबसे बेस्ट

इससे पहले भी कंपनी ने जियो के 84जीबी डाटा प्लान के जवाब में एक प्लान लॉन्च कर चुकी है। अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस कम्यूनिकेशन ने 555 रुपये का प्लान लान्च किया है। इस प्लान के तहत आॅरकॉम यूजर 90 दिनों के लिए 90 जीबी डाटा का उपयोग कर सकेंगे। वहीं अच्छी बात यह कही जा सकती है कि इसका लाभ 3जी और 4जी दोनों तरह के यूजर ले सकते हैं। हालांकि इस प्लान में आपको हर रोज सिर्फ 1 घंटे की ही कॉलिंग मुफ्त मिलेगी।