
जियो को धन धना धन आॅफर 26 जुलाई को खत्म हो रहा है और इससे पहले ही कंपनी ने नए डाटा प्लान को लॉन्च कर दिया है। हालांकि जियो द्वारा 9 प्लान की घोषणा की गई है लेकिन इसमें सबसे ज्यादा चर्चा 399 रुपये वाले प्लान की है। 399 रुपये में कंपनी 84जीबी डाटा दे रही है और यह प्लान 84 दिनों तक वैध होगा। इस प्लान के तहत आप हर रोज एक जीबी डाटा का उपयोग कर पाएंगे। हालांकि जियो को टक्कर देने के लिए दूसरी कंपनियों ने भी अपने प्लान लॉन्च कर दिए हैं और समान डाटा दे रही है। ऐसे में आप उपभोक्ता के लिए यह बेहद ही दिलचस्प भरा सवाल है कि कौन सा प्लान सबसे बेहतर है। तो चलिए आपको बताते हैं पूरा प्लान।
एयरटेल
भारत की नंबर एक सेवा प्रदाता कंपनी एयरटेल ने भी अपने उपभोक्ताओं के लिए 84जीबी डाटा का प्लान लॉन्च किया है। कंपनी का यह प्लान 445 रुपये में है और इसके तहत हर रोज आपको 1जीबी डाटा मिलेगा। वहीं यह प्लान 84 दिनों के लिए वैध है। इसमें आपको अनलिमिटेड एसटीडी और लोकल कॉलिंग मुफ्त मिलेगी। यही प्लान यदि कोई नया उपभोक्ता जो नंबर पोर्ट कर एयरटेल में आया हो उसे 453 रुपये में मिलेगा। इसके अलावा 1 अप्रैल से रोमिंग भी फ्री है। हालांकि याद रहे कि यह प्लान सिर्फ 4जी यूजर के लिए ही है।
कल खत्म हो रहा है जियो धन धना धन आॅफर, जानें क्या होगें जियो के नये प्लान
वोडाफोन
वोडाफोन ने भी 84जीबी डाटा का प्लान लॉन्च किया है। कंपनी ने 449 रुपये का प्लान भारत में लान्च किया है। इसके तहत कंपनी 84 दिनों के लिए 84जीबी डाटा दे रही है। इस प्लान में भी असीमित लोकल व एसटीडी कॉल उपलबध है। हालांकि वोडाफोन का रोमिंग फ्री आॅफर नहीं है। इस प्लान का लाभ भी सिर्फ 4जी यूजर को मिलेगा।
वोडाफोन 244 रुपये में दे रहा है 70जीबी डाटा, जानें इस प्लान की पूरी सच्चाई
आइडिया
हालांकि आइडिया वोडाफोन के विलय को मंजूरी मिल गई है लेकिन कंपनी ने आइडिया ग्राहकों के लिए अलग प्लान लॉन्च किए हैं। आइडिया की ओर से यह प्लान 453 रुपये में लॉन्च किया जा रहा है। इस प्लान के तहत आपको 84 दिनों के लिए 84जीबी डाटा दिया जाएगा। हालांकि आइडिया के प्लान की सबसे बड़ी विशेषता है कि इसका लाभ 3जी और 4जी दोनों तरह के यूजर उठा सकते हैं।
आरकॉम
अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस कम्यूनिकेशन ने भी नया प्लान लॉन्च किया है जिसके तहत कंपनी ने 555 रुपये का प्लान लान्च किया है। इस प्लान के तहत आॅरकॉम यूजर 90 दिनों के लिए 90 जीबी डाटा का उपयोग कर सकेंगे। वहीं अच्छी बात यह कही जा सकती है कि इसका लाभ 3जी और 4जी दोनों तरह के यूजर ले सकते हैं। हालांकि इस प्लान में आपको हर रोज सिर्फ 1 घंटे की ही कॉलिंग मुफ्त मिलेगी।
नोट: सभी जानकारियां दिल्ली नजफगढ़ स्थित मनोज कम्यूनिकेशन के संजय गोस्वामी ने दी हैं। ये सभी प्लान दिल्ली एनसीआर सर्किल के हैं जबकि दूसरे राज्यों में अलग हो सकता है।


















