
वायरलैस चार्जर्स की मदद से फोन का चार्ज करना काफी आसान हो गया है। आपको फोन चार्जिंग पैड पर रखना है और कुछ घंटों में आपका फोन चार्ज हो जाता है। अगर आप भी अपने लिए वायरलेस चार्जर खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो यहां हम आपके साथ बेस्ट वायरलेस चार्जर की लिस्ट शेयर कर रहे हैं। इनकी मदद से आप वायरलेस स्मार्टफोन, टैबलेट, स्मार्टवॉच और दूसरे डिवाइस चार्ज कर सकते हैं। ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म अमेजन पर Spigen, Unigen, Reager, boAt और दूसरे ब्रांड के वायरलेस चार्जर मौजूद हैं। यहां हम आपको बेस्ट वायरलेस चार्जर की लिस्ट शेयर कर रहे हैं।
वायरलेस चार्जर खरीदने से पहले इन बातों का रखें ख्याल
चार्जिंग स्पीड : हमारी लिस्ट में ज्यादातर वायरलैस चार्जर 15W तक की स्पीड वाले हैं। इनकी मदद से आप अपने डिवाइसेस आसानी से चार्ज कर सकते हैं। हालांकि वायरलैस चार्जर खरीदने से पहले यह जरूर तय कर लें कि उमें अलग-अलग स्पीड – जैसे 15W/10W/7.5W/5W का सपोर्ट मिले। ताकि आप स्मार्टवॉच, वायरलेस ईयरबड्स और दूसरे डिवाइस चार्ज कर सकते हैं।
डिजाइन : वायरलेस चार्जर में आपको सिक्योर ग्रिप होना जरूरी है ताकि डिवाइस अच्छे से कनेक्ट हो। इसके साथ ही चार्जिंग पैड हाई क्वालिटी मैटेरियल से बना होना चाहिए। इसके साथ ही एक और चीज का ध्यान रखना चाहिए वह कि चार्जर पोर्टेबल होना चाहिए। ऐसे में वायरलेस चार्जर लाइटवेट डिजाइन का होना चाहिए।
अमेजन से खरीदें बेस्ट वायरलेस चार्जर
UNIGEN UNIPAD
UNIGEN UNIPAD वायरलेस चार्जर शानदार डिजाइन के साथ आता है। इस चार्जर में कंपनी ने हाई क्वालिटी मैटेरियल से बना हुआ है। इसके साथ ही इस चार्जर में कलर-चेंजिंग LED दिया गया है। इस फोन में Unigen यूनिपैड दिया गया है जो फोन में केस लगा होने पर भी यह फोन को चार्ज कर देता है। इस चार्जर में Qi वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है। इसके साथ ही यह Quick Charge 2.0/3.0 और 15W स्पीड के साथ आता है।
RAEGR Arc One
RAEGR Arc One फास्ट वायरलेस चार्जर Qi सर्टिफाइड है। इसमें 15W/10W/7.5W/5W फास्ट चार्ज का सपोर्ट मिलता है। इस अफोर्डेबल Arc One वायरलेस चार्ज मिलता है। यह Apple MagSafe सपोर्ट के साथ आता है यानी इससे iPhone 14/13/12 सीरीज भी चार्ज किया जा सकता है। इसके साथ ही इस चार्ज में Arc One और एयर वेंट का भी सपोर्ट दिया गया है। रेजर के इस वायरलैस चार्जर में सिक्योर ग्रिप मिलता है।
eller santé® (MONTCLAD SERIES )
eller santé® वायरलेस चार्जर स्लीक और स्टायलिश डिजाइन के साथ आता है। इसमें हीट इफिएंट डिजाइन दिया गया है जो चार्जिंग के दौरान फोन और चार्जर दोनों को ठंडा रखता है। इसमें ओवर टेंप्रेचर प्रोटेक्शन, ओवरसी प्रोटेक्शन, ओवर करंट प्रोटेक्शन और ओवर चार्जर प्रोटेक्शन के साथ आता है। इसके साथ ही यह केस फ्रेंडली चार्जर जो फोन में केस लगे रहने पर भी डिवाइस को चार्ज कर देता है। इसके साथ ही बिल्ट इन LED के साथ आता है। यह मैक्सिमम 15W स्पीड के साथ आता है।
boAt floAtpad 350
boAt floAtpad 350 वायरलैस चार्जर 6mm ट्रांसमिशन रेंज के साथ आता है, जो नो स्लीप प्रीमियम रबर डिजाइन के साथ आता है। यह लाइटवेट वायरलेस चार्जर बड़े आसानी से स्मार्टफोन और दूसरे सपोर्टेबल डिवाइस को चार्ज कर देता है। boAt floAtpad 350 में 12-लेयर स्मार्ट आईसी प्रोटेक्शन दिया गया है जो ओवरचार्ज, ओवरकरंट, सडन वोल्टेज प्रोटेक्शन के साथ आता है। इसमें 5W/7.5W/10W/15W चार्जिंग स्पीड का सपोर्ट मिलता है।
Spigen Essential Wireless Charger
Spigen Essential वायरलेस चार्जर को कंपनी ने 6mm स्लिम डिजाइन और नो स्लिप पैड के साथ पेश किया गया है। यह चार्जर 15W फास्ट वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है। इसके साथ ही कंपनी का दावा है कि उसका चार्जर ड्यूरेबल है जो कई सारे क्वालिटी चेक, लो टेंप्रेचर और ड्रॉप टेस्ट फीचर्स के साथ आता है।
Unigen Unipad
Unigen Unipad प्रीमियम डिजाइन के साथ आता हो स्लिम और प्रीमियम बिल्ट के साथ आता है। यह 6mm अल्ट्रा थिन एंटी फैब्रिक लेयर के साथ आता है। यह चार्जर भी केस फ्रेंडली है। इस चार्जर में कंपनी ने LED इंडीकेटर्स भी दिए हैं। इस वायरलेस चार्जर में सेफ्टी कंट्रोल मैकेनिज्म दिया है, जिसमें टंप्रेचर कंट्रोल, सर्च प्रोटेक्शन और शॉर्ट सर्किट प्रोटेक्शन जैसे फीचर्स दिए हैं। यह फोन 15W चार्जिंग स्पीड के साथ आता है।
AmazonBasics Qi-Certified Fast Wireless Charger Square Pad
AmazonBasics Qi-सर्टिफाइड वायरलेस चार्जर है, जो दमदार फीचर्स के साथ आने वाला वैल्यू फॉर मनी चार्जर है। अगर आप भी अपने वर्कप्लेस पर तारों के जाल के कम करना चाहते हैं तो अमेजन का यह वायरलेस चार्जर आपके लिए बेस्ट चॉइस हो सकता है। अमेजन ने इस चार्जर में ड्यूरेबल मैटेरियल का इस्तेमाल किया गया है। इसके साथ ही इसमें 360-डिग्री नॉन-स्लिप टीपीयू कोटिंग दी गई हैं। यह चार्जर 5mm तक का केस लगे रहने पर भी फोन को आसानी से चार्ज कर देता है। इस चार्जिंर की स्पीड 15W है।
X88 Pro
X88 Pro बजट कीमत में आने वाले वायरलैस चार्जर है। X88 Pro वायरलैस चार्जर iPhone, Samsung, Google Pixel, और Motorola के साथ एयरपॉड्स प्रो, गैलेक्सी बड़्स और Qi-सपोर्टेड किसी भी डिवाइस को चार्ज कर सकता है। इस चार्जर में 15W/10W/7.5W/5W चार्जिंग स्पीड मिलती है, जिससे आप इससे अलग-अलग तरह के डिवाइसेस चार्ज कर सकते हैं। यह केस फ्रेंडली डिजाइन के साथ आता है। यानी फोन चार्ज करते हुए आपको फोन से केस हटाने की जरूरत नहीं है।
Portronics Freedom 2
Portronics Freedom 2 वायरलेस चार्जर ऐसे यूजर्स के लिए बेस्ट है जो तेजी से अपने डिवाइस चार्ज करना चाहते हैं। यह 15W चार्जिंग स्पीड के साथ आता है। कंपनी का दावा है कि यह मात्र 60 मिनट में आईफोन 13 को 35 प्रतिशत तक चार्ज कर देता है। इसमें यूएसबी टाइप सी इनपुट का सपोर्ट दिया है। पोर्ट्रोनिक्स का यह चार्जर दमदार ABS मैटेरियल का बना है। इसके साथ इसका केस फ्रेंडली डिजाइन 8mm तक का केस लगे रहने पर भी फोन को चार्ज कर सकता है। यह चार्जर MagSafe सपोर्ट के साथ आता है।
Wireless Fast Charging Stand for Phones (10W)
अगर आप भी अपने लिए स्टेंड वाला वायरलेस चार्जर ढूंढ रहे हैं तो ये आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। मूवी या ऑनलाइन स्ट्रीमिंग के साथ आपको फोन भी चार्ज होता रहेगा। स्मार्टफोन में 10W वायरलेस चार्जिंग की स्पीड मिलती है। यह चार्चर Qi सर्टिफाई है, जो केस लगे रहने पर भी फोन को चार्ज कर देता है। इसेक साथ ही इसमें यूजर्स को ओवरकरंट प्रोटेक्शन, टेंप्रेचर प्रोटेक्शन और ओवर वोल्टेज प्रोटेक्शन मिलती है।









