
Amazon Great Summer Sale शुरू हो गई है। इस दौरान अमेजन पर मौजूद कई प्रोडक्ट बेस्ट डिस्काउंट पर मिल रहे हैं। अमेजन की ग्रेट समर सेल के दौरान स्मार्टफोन, लैपटॉप, स्मार्ट टीवी, वीयरेबल, होम और किचन एप्लायंसेज और दूसरे प्रोडक्ट पर जबरदस्त ऑफर मिल रहा है। अमेजन पर यह सेल 4 मई से शुरू होगी। सेल से पहले किकस्टार्टर डील्स अमेजन पर लाइव हो चुकी हैं। इस दौरान ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म पर अलग-अलग प्रोडक्ट पर आईसीआईसीआई बैंक और कोटक बैंक पर 10 प्रतिशत का डिस्काउंट मिल रहा है। यहां हम आपको अमेजन समर सेल किकस्टार्टर डील्स के बारे में जानकारी दे रहे हैं।
Redmi Note 12 5G
Redmi Note 12 5G मिड रेंज का बेहतरीन स्मार्टफोन है जो अमेजन सेल के दौरान 14,999 रुपये के डिस्काउंटेड प्राइस में खरीदा जा सकता है। इस फोन की कीमत 17,999 रुपये है। फीचर्स की बात करें तो रेडमी के इस फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.67-इंच का FHD+ Super AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। Redmi Note 12 5G फोन में 48MP AI कैमरा दिया गया है। इसके साथ ही सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 13MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। इस फोन में 5,000mAh की बड़ी बैटरी और 33W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है।
प्राइस : 17,999 रुपये
डील प्राइस : 14,999 रुपये (बैंक डिस्काउंट के साथ)
realme narzo 50i Prime
realme narzo 50i Prime बजट सेग्मेंट में शानदार ऑप्शन है। अमेजन पर चल रही सेल के दौरान इस फोन को 5,999 रुपये की कीमत में खरीदा जा सकता है। आमतौर पर रियलमी के इस फोन की कीमत 7,999 रुपये है। रियलमी नारजो 50आई प्राइम स्मार्टफोन में 6.5-इंच का HD+ डिस्प्ले दिया गया है, जिसकी ब्राइटनेस 400 निट्स है। रियलमी के इस पोन में 8MP का AI रियर कैमरा और 5MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। इस फोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है। इसके साथ ही यह फोन Unisoc T612 प्रोसेसर पर रन करता है।
प्राइस : 7,999 रुपये
डील प्राइस : 5,999 रुपये (बैंक डिस्काउंट)
Redmi 10 Power
Redmi 10 Power स्मार्टफोन को सेल के दौरान 11,249 रुपये की कीमत में खरीदा जा सकता है। Redmi 10 Power को कंपनी ने Qualcomm Snapdragon 680 प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया है। इसके साथ ही रेडमी के इस फोन में 6,000mAh की बैटरी के साथ पेश किया है। कंपनी का दावा है कि यह सिंगल चार्ज में 2 दिन का बैकअप ऑफर करता है। इस फोन में 6.71-इंच का HD+ IPS पैनल दिया गया है। इसके साथ ही फोन में 50MP + 2MP का रियर कैमरा और 5MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। Redmi 10 Power स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आता है।
प्राइस : 12,999 रुपये
डील प्राइस : 11,249 रुपये (बैंक डिस्काउंट के साथ)
Lava Blaze 5G
Lava Blaze 5G स्मार्टफोन को अमेजन की इस सेल के दौरान 9,249 रुपये की कीमत में खरीदा जा सकता है। इंडियन स्मार्टफोन कंपनी लावा का यह फोन प्रीमियम ग्लास बैक डिजाइन और स्टनिंग लुक के साथ आता है। इस फोन में 5G कनेक्टिविटी के लिए मैक्सिमम बैंड का सपोर्ट दिया गया है। इसके साथ ही फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP AI ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। यह फोन पावरफुल MediaTek Dimensity 700 प्रोसेसर के साथ आता है। फोन में 5,000mAh की बैटरी मिलती है। Lava Blaze 5G में कॉल रिकॉर्डर और YouTube बैकग्राउंड प्लेबैक फीचर भी मिलते हैं।
प्राइस : 10,999 रुपये
डील प्राइस : 9,249 रुपये (बैंक डिस्काउंट के साथ)
Fire-Boltt Ninja
Fire-Boltt Ninja अफोर्डेबल स्मार्टवॉच है जो कई दमदार फीचर्स के साथ आती है। Fire-Boltt Ninja वॉच को आमतौर पर 1,299 रुपये में बेचा जाता है, लेकिन अमेजन सेल के दौरान इसे 1,099 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस स्मार्टवॉच में 1.83 इंच की बड़ी स्क्वायर 1.83-इंच का HD टच डिस्प्ले दिया है। यह वॉच 100 वर्कआउट मोड के साथ आती है। इसके साथ ही वॉच में SpO2 बल्ड ऑक्सीजन मॉनीटरिंग, डायनेमिक हार्ट रेट मॉनीटर फीचर मिलता है। इसके साथ ही फोन में ऑक्सीजन लेवल मॉनीटरिंग और डायनेमिक हार्ट रेट मॉनीटरिंग फीचर मिलता है। एक बार चार्ज करने पर यह 7 दिन का बैकअप और 25 दिन का स्टेंडबाई बैकअप देती है। वॉच में कॉल, एसएमएस, इवेंट, के नोटिफिकेशन मिलते हैं।
कीमत : 1,299 रुपये
डील प्राइस : 1,099 रुपये
boAt Xtend Smartwatch
boAt Xtend स्मार्टवॉच Amazon Summer Sale Kickstarter डील्स के दौरान मात्र 1,799 रुपये की कीमत में खरीदा जा सकता है। boAt Xtend स्मार्टवॉच में 1.69-इंच का बड़ा डिस्प्ले दिया गया है। बोट की इस वॉच में वॉइस असिस्टेंट Alexa का सपोर्ट दिया गया है। इस वॉच में हार्ट रेट पर आधारित स्ट्रेस ट्रेकर, हार्ट रेट मॉनीटर और SpO2 बल्ड ऑक्सीजन लेवल फीचर मिलते हैं। यह वॉच सिंगल चार्ज में 7 दिन का बैकअप ऑफर करती है। boAt Xtend वॉच में 14 स्पोर्ट्स और 5ATM वाटर रेजिस्टेंट का सपोर्ट मिलता है।
कीमत : 2,699 रुपये
डील प्राइस : 1,799 रुपये
Samsung Galaxy Tab S6 Lite
Samsung Galaxy Tab S6 Lite अफोर्डेबल टैबलेट को अमेजन सेल के दौरान 24,499 रुपये की कीमत में आता है। आमतौर पर सैमसंग का यह फोन 28,999 रुपये की कीमत में आता है। Samsung Galaxy Tab S6 Lite वॉच में 10.4-इंच का WUXGA TFT डिस्प्ले मिलता है। कैमरा की बात करें तो इसमें 8MP का रियर कैमरा और 5MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। इस टैब में 7,040mAh बैटरी और Qualcomm Snapdragon 720G प्रोसेसर मिलता है।
प्राइस : 28,999 रुपये
डील प्राइस : 24,499 रुपये (बैंक डिस्काउंट के साथ)
Honor PAD 8
Honor Pad 8 टैबलेट स्लीक डिजाइन के साथ आता है। इस फीचर पैक टैबलेट को 18,249 रुपये की कीमत में खरीदा जा सकता है। ऑनर का यह टैब मैटल यूनिबॉडी डिजाइन के साथ प्रीमियम लुक के साथ आता है। यह टैबलेट Qualcomm Snapdragon 680 प्रोसेसर के साथ आता है। इस टैब में 12-इंच का IPS 2K डि्प्ले दिया गया है जो फ्लिकर फ्री TÜV Rheinland सर्टिफिकेशन के साथ आता है। इसमें 8 स्पीकर मिलते हैं जो DTS: X ULTRA साउंड और HONOR Histen साउंड ट्यूनिंग सपोर्ट के साथ आता है। Honor Pad 8 में 7,250mAh की बैटरी मिलती है।
प्राइस : 21,999 रुपये
डील प्राइस : 18,249 रुपये (बैंक डिस्काउंट के साथ)
ASUS ROG Strix G15 Advantage Edition
ASUS ROG Strix G15 एडवांस एडिशन को अमेजन सेल के दौरान डिस्काउंट कीमत में खरीदा जा सकता है। यह गेमिंग लैपटॉप अमेजन की सेल के दौरान बैंक डिस्काउंट के साथ 1,22,490 रुपये की कीमत में खरीदा जा सकता है। इस लैपटॉप में AMD Ryzen 9 5980HX प्रोसेसर और 16GB DDR4-3200MHz रैम के साथ पेश किया गया है। इसके साथ ही ग्राफिक्स के लिए फोन में AMD Radeon RX 6800M जीपीयू दिया गया है। इसमें 15.6-इंच का WQHD डिस्प्ले है, जिसका रिफ्रेश रेट 165Hz है। यह लैपटॉप Windows 11 पर रन करता है।
प्राइस : 1,24,990 रुपये
डील प्राइस : 1,22,490 रुपये (बैंक डिस्काउंट के साथ)
Acer Aspire 5 Gaming
Acer Aspire 5 Gaming बजट प्राइसिंग में बेस्ट ऑप्शन है। इस लैपटॉप को अमेजन सेल के दौरान फिलहाल बैंक डिस्काउंट के साथ 54,490 रुपये की कीमत में खरीदा जा सकता है। ऐसर के इस लैपटॉप 15.6-इंच का FHD IPS डिस्प्ले दिया गया है जो Acer Color इंटेलिजेंस फीचर्स के साथ आता है। यह लैपटॉप 12th Gen Intel Core i7 प्रोसेसर और NVIDIA GeForce RTX 2050 ग्राफिक्स कार्ड सपोर्ट के साथ आता है। लैपटॉप में 8GB DDR4 RAM दी गई है। Acer Aspire 5 Gaming में बिल्ट इन थंडरबोल्ड 4 पोर्ट दिए गये हैं। इस गेमिंग लैपटॉप की सबसे खासियत है कि यह दूसरे गेमिंग लैपटॉप की तुलना में काफी हल्के वजन का है।
कीमत : 59,800 रुपये
डील प्राइस : 54,490 रुपये (बैंक डिस्काउंट के साथ)


















