
अमेजन पर ग्रेट समर सेल लाइव हो चुकी हैं। इस सेल के दौरान स्मार्टफोन, से लेकर लैपटॉप पर धमाकेदार डिस्काउंट मिल रहा है। अगर आप भी अपने पुराने लैपटॉप को अपग्रेड करना चाहते हैं या फिर नया लैपटॉप खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो ये बेस्ट टाइम है। सेल के दौरान सस्ते में लैपटॉप खरीद सकते हैं। अमेजन पर चल रही सेल के दौरान Asus, Dell, HP, Acer जैसी कंपनियां अपने प्रोडक्ट पर जबरदस्त डिस्काउंट ऑफर कर रहे हैं। आज हम आपको यहां अमेजन पर मिल रही बेस्ट लैपटॉप डील्स के बारे में जानकारी दे रहे हैं।
ASUS TUF Gaming A15
अगर आप कम कीमत में गेमिंग स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो ASUS TUF Gaming A15 आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। आसुस के इस गेमिंग लैपटॉप में 15.6-इंच का FHD पैनल दिया गया है, जिसका रिफ्रेश रेट 144Hz है। इस लैपटॉप में AMD Ryzen 5 4600H CPU दिया गया है जो Nvidia GeForce GTX 1650 GPU के साथ आता है। आसुस का यह लैपटॉप 512GB की SSD स्टोरेज और एडिशनल फीचर्स के साथ आता है। इसके साथ कंपनी एक महीने का Xbox Game Pass सब्सक्रिप्शन भी ऑफर कर रही है।
- प्राइस : 71,990 रुपये
- डील प्राइस : 48,489 रुपये (बैंक डिस्काउंट के साथ)
HP Omen 16
HP का Omen रेंज लैपटॉप में शानदार 16.1-इंच का लैपटॉप मिलता है, जो AMD Ryzen 7 6800H प्रोसेसर के साथ आता है। एचपी का यह लैपटॉप QHD रेजलूशन 2,560 x 1,440 पिक्सल और 165Hz रिफ्रेश रेट वाले डिसप्ले के साथ आता है। HP Omen 16 लैपटॉप में 16GB की रैम दी है, जिसे 32GB तक बढ़ाया जा सकता है। इसके साथ ही यह 1TB SSD के साथ आता है। यह लैपटॉप Nvidia GeForce RTX 3070 Ti GPU के साथ आता है।
- प्राइस : 1,26,641 रुपये
- डील प्राइस : 1,12,989 रुपये (बैंक डिस्काउंट के साथ)
Acer Aspire 5
अमेजन सेल के दौरान Acer भी जबरदस्त डिस्काउंट ऑफर कर रहा है। एसर के इस लैपटॉप में 12th Gen Intel Core i5-1240P प्रोसेसर दिया गया है, जिसके साथ Nvidia GeForce RTX 2050 GPU मिलता है। इस लैपटॉप को डुअल फैन डिजाइन के साथ पेश किया गया था जो हाई एंड कूलिंग सॉल्यूशन के साथ आता है। इसके साथ ही लैपटॉप में 15.6-इंच का डिसप्ले दिया गया है, जो FHD रेजलूशन वाला पैनल है। यह लैपटॉप मैटल डिजाइन के साथ आता है जिसमें इलेवेटिंग हिंज डिजाइन और एर्गोनॉमिक फीचर दिए गए हैं।
- प्राइस : 82,999 रुपये
- डील प्राइस : 57,489 रुपये (बैंक ऑफर्स के साथ)
HP Victus (15.6-inch)
HP Victus बजट गेमिंग लैपटॉप है जो दमदार स्पेसिफिकेशन्स के साथ आता है। एचपी के इस लैपटॉप में AMD Ryzen 5 5600H प्रोसेसर दिया गया है, जिसमें ग्राफिक्स सपोर्ट के लिए AMD Radeon RX 6500M GPU दिया गया है। इसके साथ ही लैपटॉप में 15.6-इंच का डिसप्ले मिलता है, जिसका रिफ्रेश रेट 144Hz है। यह लैपटॉप डुअल स्पीकर सपोर्ट के साथ आता है, जो शानदार ऑडियो एक्सपीरियंस ऑफर करता है।
- प्राइस : 77,354 रुपये
- डील प्राइस : 52,989 रुपये (बैंक डिस्काउंट)
HP Victus (16.1-inch)
HP Victus के अमेजन की ग्रेट समर सेल के दौरान जबरदस्त डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है। एचपी का यह लैपटॉप 16.1-इंच FHD पैनल के साथ आता है। इस गेमिंग लैपटॉप में AMD Ryzen 5 5600H प्रोसेसर और AMD Radeon RX 5500M ग्राफिक्स का सपोर्ट दिया गया है। इसके साथ ही लैपटॉप में 512GB की एक्सपेंडेबल स्टोरेज दिया गया है। इसके साथ ही लिमिटेड टाइम के लिए Xbox Game Pass भी ऑफर किया जा रहा है।
- प्राइस : 71,343 रुपये
- डील प्राइस : 52,489 रुपये (बैंक डिस्काउंट)
Dell Gaming G15 5525
अगर आप गेमिंग के साथ-साथ प्रोफेशनल लैपटॉप की तलाश में हैं तो Dell की यह मशीन आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है। डेल के इस लैपटॉप में AMD Ryzen 5 6600H सीपीयू दिया गया है, जो 8GB की रैम और 512GB एसएसडी के साथ आता है। इस लैपटॉप के साथ McAfee एंटीवायरस का 15 महीनों का सब्सक्रिप्शन मिलता है। इसके साथ ही गेमिंग और हाई क्वालिटी ग्राफिक्स ड्यूटी के लिए Nvidia GeForce RTX 3050 GPU दिया गया है।
- प्राइस : 1,01,448 रुपये
- डील प्राइस : 62,989 रुपये (बैंक डिस्काउंट के साथ)
HP Victus (Ryzen 7)
HP Victus अमेजन की इस सेल में जबरदस्त डिस्काउंट के साथ मिल रहा है। एचपी का यह लैपटॉप AMD Ryzen 7 5800H प्रोसेसर के साथ आता है। इस लैपटॉप में 144Hz रिफ्रेश रेट वाला 16.1-इंच का FHD डिसप्ले दिया गया है। इसके साथ ही ग्राफिक्स के लिए इसमें Nvidia GeForce RTX 3050 GPU और 512GB एसएसडी का सपोर्ट दिया गया है। लैपटॉप में Microsoft Office 2021 प्री इंस्टॉल आता है। इसके साथ एक महीने का Xbox Game Pass भी मिलता है।
- प्राइस : 92,395 रुपये
- डील प्राइस : 66,489 रुपये (बैंक डिस्काउंट के साथ)
ASUS TUF Gaming F15 (2021)
ASUS का दमदार बजट गेमिंग लैपटॉप TUF Gaming F15 (2021) अमेजन की सेल के दौरान आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। इस लैपटॉप में 10th Gen Intel Core i5-10300H प्रोसेसर मिलता है। इसके साथ ही इसमें 8GB की रैम और 512GB की स्टोरेज मिलती है। इसके साथ ही ग्राफिक्स के लिए Nvidia GeForce GTX 1650 GPU दिया गया है। डिसप्ले की बात करें तो इसमें 144Hz का 15.6-इंच FHD डिस्प्ले दिया गया है। आसुस का यह गेमिंग मशीन RGB-बैकलिट की-बोर्ड और एक महीने के Xbox Game Pass सब्सक्रिप्शन के साथ आता है।
- प्राइस : 74,990 रुपये
- डील प्राइस : 51,489 रुपये (बैंक डिस्काउंट और कूपन के साथ)
ASUS TUF Gaming A15 (2022)
ASUS TUF Gaming A15 (2022) में 144Hz रिफ्रेश रेट वाला 15.6-इंच का FHD डिसप्ले मिलता है। प्रोसेसर की बात करें तो आसुस का यह लैपटॉप हाई-एंड AMD Ryzen 7 6800H प्रोसेसर के साथ आता है, जिसमें Nvidia RTX 3050 GPU दिया गया है। इसके साथ ही लैपटॉप में 16GB का रैम और 512GB का स्टोरेज दिया गया है। ASUS का यह गेमिंग लैपटॉप को मैटल बॉडी के साथ पेश किया गया है।
- प्राइस : 1,41,990 रुपये
- डील प्राइस : 80,489 रुपये (बैंक डिस्काउंट के साथ)
HP Victus (Intel Core i5)
HP Victus के इंटेल वेरिएंट को अमेजन ग्रेट समर सेल के दौरान कम कीमत में खरीदा जा सकता है। एचपी विक्टस का यह गेमिंग लैपटॉप 12th Gen Intel Core i5-12450H प्रोसेसर के साथ आता है। इस लैपटॉप में 8GB रैम और 512GB स्टोरेज के साथ आता है। एचपी के इस लैपटॉप में 15.6-इंच का FHD डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिफ्रेश रेट 144Hz है। इसके साथ ही ग्राफिक्स के लिए इसमें Nvidia GeForce RTX 3050 जीपीयू का सपोर्ट मिलता है। इसके साथ एक महीने का Xbox Game Pass का सब्सक्रिप्शन मिलता है।
- प्राइस : 86,343 रुपये
- डील प्राइस : 68,989 रुपये (बैंक डिस्काउंट के साथ)



















