अमेजन ग्रेट समर सेल 2023 : बेस्ट सेलिंग स्मार्टफोन, ये रही लिस्ट

Join Us icon

Amazon Great Summer सेल 4 मई से शुरू हो चुकी हैं। अमेजन की सेल स्मार्टफोन, स्मार्ट टीवी और लैपटॉप समेत लगभग सभी प्रोडक्ट पर दमदार डिस्काउंट मिल रहा है। इस आर्टिकल में हम आपको अमेजन सेल के दौरान बेस्ट सेलिंग स्मार्टफोन के बारे में जानकारी दे रहे हैं। अगर आप भी स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रह हैं तो अमेजन की ग्रेट समर सेल के दौरान बेस्ट सेलिंग स्मार्टफोन की यह लिस्ट आपकी उलझन को कम कर सकती है। अमेजन की इस सेल में ICICI बैंक और कोटक बैंक के ग्राहकों को क्रेडिट और डेबिट कार्ड पर 10 प्रतिशत का डिस्काउंट मिल रहा है।

Apple iPhone 14 (128 GB)

iPhone 14 को Amazon Great Summer Sale के दौरान अट्रैक्टिव कीमत में खरीदा जा सकता है। ऐप्पल का यह लेटेस्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन ऑटो फोकस ट्रूडेप्थ फ्रंट कैमरा के साथ आता है। इसके साथ ही फोन में एडवांस 12MP डुअल कैमरा सिस्टम दिया गया है जो शानदार फोटोग्राफी के साथ आता है। Apple ने इसमें फोटोनिक इंजन दिया गया है जो डिटेल और कलरफुल फोटो क्लिक करता है। इसके साथ ही स्टेबल वीडियो के लिए इसमें एक्शन मोड दिया गया है। ऐप्पल का दावा है कि यह सिंगल चार्ज में 20 घंटे का वीडियो प्लेबैक ऑफर करता है। लेटेस्ट आईफोन में 6.1-इंच का Super Retina XDR डिस्प्ले दिया गया है।

  • प्राइस : 71,999 रुपये
  • डील प्राइस : 65,999 रुपये (बैंक डिस्काउंट के साथ)

OnePlus Nord CE 3 Lite 5G

OnePlus Nord CE 3 Lite 5G कंपनी का लेटेस्ट स्मार्टफोन है जिसे अमेजन सेल के दौरान ऑफर प्राइस में खरीदा जा सकता है। वनप्लस के इस फोन में 6.72-इंच का FHD+ (120Hz) डिसप्ले दिया गया है। यह फोन Qualcomm Snapdragon 695 5G प्रोसेसर पर रन करता है। यह डे टू डे टाक्स के दौरान स्मूथ परफॉर्मेंस और 5G सपोर्ट के साथ आता है। इस फोन में 108MP का हाई रेजलूशन प्राइमरी कैमरा दिया गया है, जो 3X लॉसलेस जूम के साथ आता है। वनप्लस के इस फोन में 5,000mAh की बैटरी और 67W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग दी गई है।

  • प्राइस : 19,999 रुपये
  • डील प्राइस : 18,999 रुपये (बैंक डिस्काउंट के साथ)

OnePlus 11R 5G

OnePlus 11R 5G कंपनी का मोस्ट वैल्यू फॉर मनी स्मार्टफोन है। वनप्लस का यह फोन अमेजन सेल के दौरान बैंक डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है। OnePlus 11R 5G स्मार्टफोन में 6.7-इंच का (120Hz) Super Fluid AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 10-bit Color Depth और HDR10+ सपोर्ट के साथ आता है। वनप्लस का यह फोन Snapdragon 8+ Gen 1 प्रोसेसर पर रन करता है। इसके साथ ही फोन में 8GB LPDDR5X RAM दिया गया है। वनप्लस का यह फोन 5,000mAh की बैटरी और 100W fast SuperVOOC चार्ज के साथ आता है। फोटोग्राफी की बात करें तो फोन में 50MP का Sony IMX890 कैमरा सेंसर दिया गया है। इसके साथ ही 16MP का फ्रंट कैमरा मिलता है।

  • प्राइस : 39,999 रुपये
  • डील प्राइस : 38,748 रुपये (बैंक डिस्काउंट के साथ)

realme narzo N55

realme narzo N55 स्मार्टफोन अफोर्डेबल प्राइस में उपलब्ध फीचर पैक स्मार्टफोन है। रियलमी के इस फोन में 6.76-इंच का FHD+ डिसप्ले दिया है। यह फोन MediaTek Helio G88 प्रोसेसर के साथ आता है। फोटोग्राफी की बात करें तो इसमें 64MP AI कैमरा दिया गया है जो हाई रेजलूशन शॉट ऑफर करता है। realme narzo N55 स्मार्टफोन कंपनी के कस्टम यूजर इंटरफेस realme UI 4.0 पर रन करता है। फोन में 5,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। इसके साथ ही यह फोन 33W SuperVOOC चार्जिंग स्पीड सपोर्ट करता है।

  • प्राइस : 10,999 रुपये
  • डील प्राइस : 10,249 रुपये (कूपन डिस्काउंट के साथ)

OnePlus Nord CE 2 Lite 5G

OnePlus Nord CE 2 Lite 5G वनप्लस का एक और मिडर रेंज का दमदार स्मार्टफोन हमारी इस लिस्ट में शामिल हैं। इस फोन में 6.59-इंच का FHD+ डिसप्ले दिया गया है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। इस फोन में कंपनी ने sRGB और Display P3 कलर गौमट सपोर्ट दिया है। इसके साथ ही फोन Qualcomm Snapdragon 695 5G प्रोसेसर पर रन करता है। इस फोन में 5,000mAh की बैटरी और 33W SuperVOOC चार्जिंग के सपोर्ट के साथ आता है। वनप्लस का यह फोन 5G कनेक्टिविटी के साथ आता है।

  • प्राइस : 18,999 रुपये
  • डील प्राइस : 16,749 रुपये (बैंक और कूपन डिस्काउंट के साथ)

OnePlus Nord 2T 5G

OnePlus Nord 2T 5G स्मार्टफोन को अमेजन सेल के दौरान सस्ते में खरीदा जा सकता है। इस फोन में 6.43-इंच का FHD+ (90Hz) AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो HDR10+ सर्टिफिकेशन के साथ आता है। वनप्लस का यह फोन 4,500mAh की दमदार बैटरी और 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग के साथ आता है। इस फोन में कंपनी ने 50MP (OIS) का प्राइमरी कैमरा दिया है, जो Sony IMX766 इमेज सेंसर है। इसके साथ बैंक पैनल में 8MP का अल्ट्रा वाइड लेंस और 2MP का मोनो सेंसर दिया गया है। वनप्लस के इस फोन 32MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। वनप्लस के इस फोन में सीन इन्हेंसमेंट, एआई हाइलाइट वीडियो, नाइटस्कैप दिया गया है।

  • प्राइस : 28,999 रुपये
  • डील प्राइस : 26,249 रुपये (बैंक और कूपन डिस्काउंट के साथ)

Samsung Galaxy M13

Samsung Galaxy M13 स्मार्टफोन को अमेजन सेल के दौरान सस्ते में खरीदा जा सकता है। सैमसंग का यह स्मार्टफोन 6.6-इंच के FHD+ डिसप्ले के साथ आता है, जिसमें Exynos 850 प्रोसेसर दिया गया है। इस फोन में Android 12 पर आधारित One UI Core 4 दिया गया है। सैमसंग के इस फोन में 6000mAh की दमदार बैटरी दी गई है। कैमरा सपोर्ट की बात करें तो वनप्लस के इस फोन में 50MP+5MP+2MP का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है।

  • प्राइस : 12,999 रुपये
  • डील प्राइस : 11,699 रुपये (बैंक डिस्काउंट के साथ)

Oppo A78 5G

Oppo A78 5G स्मार्टफोन कंपनी का प्रीमियम लुकिंग डिवाइस है जो OPPO Glow डिजाइन के साथ आता है। ओप्पो के इस फोन में 6.56-इंच का HD+ डिसप्ले दिया गया है, जिसमें 90Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। फोटोग्राफी की बात करें तो Oppo A78 5G स्मार्टफोन में AI 50MP + 2MP रियर कैमरा और 8MP फ्रंट कैमरा दिया है। इसके साथ ही यह फोन MediaTek Dimensity 700m प्रोसेसर पर रन करता है। इस फोन में 5,000mAh की बैटरी और 33W SuperVOOC चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है।

  • प्राइस : 18,999 रुपये
  • डील प्राइस : 17,699 रुपये (बैंक डिस्काउंट के साथ)

Oppo A17

Oppo A17 स्मार्टफोन बजट प्राइसिंग में प्रीमियम लेदर फील डिजाइन के साथ आता है। ओप्पो का यह फोन 6.56-इंच के HD+ डिसप्ले और IPX4 रेटिंग के साथ आता है। कैमरा स्पेक्स की बात करें तो फोन में 50MP + 0.3MP AI डुअल रियर कैमरा दिया गया है। यह फोन MediaTek Helio G35 प्रोसेसर के साथ आता है। फोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है। यह फोन साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर के साथ आता है। फोन में वर्चुअल रैम का सपोर्ट भी मिलता है।

  • प्राइस : 12,499 रुपये
  • डील प्राइस : 11,499 रुपये (बैंक डिस्काउंट के साथ)

iQOO Z7 5G

iQOO Z7 5G स्मार्टफोन को अमेजन से बैंक डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है। आइकू का यह स्मार्टफोन 6.38-इंच का FHD+ (90Hz) AMOLED डिसप्ले के साथ आता है, जिसकी मैक्सिमम ब्राइटनेस 1,300 निट्स है।इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 920 5G प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 3.5mm हेडफोन जैक और 1TB की एक्सपेंडेबल स्टोरेज मिलती है। फोन में 44W FlashCharge का सपोर्ट मिलता है।

  • प्राइस : 19,999 रुपये
  • डील प्राइस : 18,499 रुपये (बैंक डिस्काउंट के साथ)
LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here