
भारत में रियलमी काफी पॉपुलर स्मार्टफोन ब्रांड है। कंपनी ने पिछले दिनों चीन में अपनी पॉपुलर नंबर सीरीज Realme 11 को लॉन्च कर दिया है। हालांकि रियलमी के इन स्मार्टफोन का इंडियन फैन्स भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। चाइनीज स्मार्टफोन ब्रांड ने कंफर्म किया है कि वह भारत में इस हफ्ते Narzo सीरीज का अफोर्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने वाला है। आज इस आर्टिकल में हम आपको रियलमी की नारजो एन53 स्मार्टफोन के साथ-साथ उन स्मार्टफोन्स के बारे में जानकारी दे रहे हैं, जिनका भारत में काफी लंबे समय से इंतजार किया जा रहा हैं।
रियलमी के इन फोन का भारत में हो रहा है इंतजार
- Realme Narzo N53
- Realme 10 5G
- Realme 11
- Realme 11 Pro
- Realme 11 Pro Plus
Realme Narzo N53
- लॉन्च डेट : 18 मई 2023
- कीमत : 9,999 रुपये संभावित

रियलमी भारत में आने वाली 18 मई को Realme Narzo N53 स्मार्टफोन लॉन्च करने वाला है। रियलमी के इस फोन का डिजाइन Apple iPhone की तरह है, जिसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। फोन को टीज करते हुए कंपनी ने बताया कि इसे 33W फास्ट चार्जिंग और 5000mAh बैटरी के साथ पेश किया जाएगा। इसके साथ ही फोन में 50MP ट्रिपल रियर कैमरा और LED फ्लैश दिया जाएगा। फोन में सेल्फी के लिए वाटरड्रॉप नॉच दिया जाएगा। इसके साथ ही कंपनी का कहना है कि फोन की मोटाई 7.49mm है।
Realme 10 5G
- प्रोसेसर : MediaTek Dimensity 700
- कैमरा : 50MP ट्रिपल रियर कैमरा और 16MP सेल्फी कैमरा

Realme 10 5G स्मार्टफोन को कंपनी ने अब तक भारत में लॉन्च नहीं किया है। इस फोन का भी इंडियन फैन्स काफी दिनों से इंतजार कर रहे हैं। कंपनी का यह फोन भारत में एंट्री करेगा या नहीं फिलहाल स्पष्ट नहीं है। इस फोन की खूबियों की बात करें तो इसमें 5000mAh बैटरी और 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ चीन में लॉन्च कर चुका है। यह फोन MediaTek Dimensity 700 प्रोसेसर के साथ 8GB रैम के साथ आता है। इसके साथ ही बात करें फोटोग्राफी की तो फोन में 50MP ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और 16MP का सेल्फी कैमरा मिलता है।
Realme 11 5G
- प्रोसेसर : MediaTek Dimensity 6020
- कैमरा : 64MP डुअल रियर कैमरा और 8MP सेल्फी कैमरा

Realme 11 5G स्मार्टफोन को कंपनी कुछ दिनों पहले ही चीन में लॉन्च किया है। रियलमी के इस फोन की खूबियों की बात करें तो इसमें 6.43-इंच FHD+ Samsung sAMOLED डिसप्ले दिया है, जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है। यह फोन MediaTek के Dimensity 6020 प्रोसेसर और 12GB तक रैम सपोर्ट के साथ लॉन्च किया है। बात करें कैमरा की तो इसमें 64MP का प्राइमरी डुअल रियर कैमरा और 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। रियलमी ने इस फोन में भी 5,000mAh की बैटरी और 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया है। कनेक्टिविटी की बात करें तो फोन में 5G, 4G LTE, Bluetooth, GPS, और USB Type-C पोर्ट दिया गया है।
Realme 11 Pro
- प्रोसेसर : MediaTek Dimensity 7050
- कैमरा : 108MP डुअल रियर कैमरा और 16MP फ्रंट कैमरा

रियलमी कंफर्म कर चुका है वह जल्द ही Realme 11 सीरीज के स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च करने वाला है। चीन में कंपनी ने Realme 11 Pro को 120Hz रिफ्रेश रेट वाले 6.7-इंच के FHD+ AMOLED डिस्प्ले के साथ पेश किया गया है। यह फोन MediaTek Dimensity 7050 प्रोसेसर और 12GB तक रैम के साथ आता है। फोटोग्राफी की बात करें तो रियलमी के इस फोन में 108MP का प्राइमरी कैमरा दिया है, जो ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन फीचर के साथ आता है। इसके साथ ही फोन में 16MP का सेल्फी कैमरा दिया है। फोन में 67W फास्ट चार्जिंग के साथ 5000mAh की दमदार बैटरी दी गई हैं।
Realme 11 Pro Plus
- प्रोसेसर : MediaTek Dimensity 7050
- कैमरा : 200MP ट्रिपल रियर कैमरा और 32MP फ्रंट कैमरा

रियलमी के नंबर सीरीज का सबसे प्रीमियम स्मार्टफोन Realme 11 Pro+ के काफी फीचर्स प्रो मॉडल जैसे हैं। इस फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.7-इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले मिलता है। यह फोन MediaTek Dimensity 7050 प्रोसेसर, Mali-G68 GPU के साथ आता है। इसके साथ ही फोन में 12GB तक रैम और 1TB स्टोरेज के साथ आता है। फोन में 200MP का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 8MP का अल्ट्रा एंगल लेंस और 2MP का मैक्रो कैमरा दिया गया है। इस फोन में 32MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। रियलमी के इस फोन में 5,000mAh की बैटरी और 100W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है।


















