2023 में Netflix पर मौजूद बेस्ट हिंदी फिल्में, देखें लिस्ट

Join Us icon

अगर आप ओटीटी प्लेटफॉर्म पर नेटफ्लिक्स पर बेस्ट हिंद फिल्में देखना चाहते हैं, लेकिन ढेर सारा कॉन्टेंट होने की वजह से कंफ्यूज हैं तो ये आर्टिकल आपके काम आने वाला है। हम आपको आज यहां नेटफ्लिक्स पर मौजूद टॉप हिंदी मूवीज की जानकारी देने वाले हैं। इस लिस्ट में हल्की-फुल्की कॉमेडी और सस्पेंस-थ्रिलर टाइप फिल्में को शामिल किया है। इतना ही नहीं इस लिस्ट में मौजूद फिल्मों को IMDb पर 7 से ज्यादा की रेटिंग प्राप्त है। आइए आगे आपको फिल्मों के बारे में जानकारी देते हैं।

नेटफ्लिक्स टॉप 10 बेस्ट हिंदी फिल्मों की लिस्ट

                     फिल्में                     IMDb रेटिंग
Mrs. Chatterjee vs. Norway7.5
Chor Nikal Ke Bhaga7.8
Vadh7.1
Gangubai Kathiawadi7.8
Article 158.1
Jersey7.3
Dasvi7.8
Ludo7.6
RRR7.8
Mimi7.9

 

Mrs. Chatterjee vs. Norway

‘मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे’ एक इमोशनल ड्रामा फिल्म है। यह फिल्म कुछ समय पहले ही ओटीटी प्लेटफॉर्म Netflix पर रिलीज हुई है। ओटीटी से पहले इसे बड़े पर्दे पर रिलीज किया गया था। इसमें इसमें एक ऐसी मां की सच्ची कहानी दिखाई गई है जो अपने बच्चों की कस्टडी हासिल करने के लिए एक देश के शासन और प्रशासन से लड़ती है।

  • रिलीज डेट- 17, मार्च, 2023
  • कहां देखें – नेटफ्लिक्स
  • स्टार कास्ट – रानी मुखर्जी, अनिर्बान भट्टाचार्य, जिम सरभ

Chor Nikal Ke Bhaga

Chor Nikal Ke Bhaga नेटफ्लिक्स इंडिया की ओजिनल हिंदी फिल्म है। यह एक हिंदी क्राइम थ्रिलर फिल्म है, जो एक एयरहोस्टेस और उसके बिजनेस पार्टनर की कहानी को दिखाती है। इस साल मार्च में रिलीज हुई फिल्म में काफी शानदार ट्विस्ट दिखाए गए हैं।

  • रिलीज डेट- 24, मार्च, 2023
  • कहां देखें – नेटफ्लिक्स
  • स्टार कास्ट – यामी गौतम, सनी कौशल, शरद केलकर

Vadh

वध बॉलीवुड की अपनी तरह की अनूठी क्राइम थ्रिलर ड्रामा है। यह एक ऐसे व्यक्ति की कहानी जो अपने बच्चे को अमेरिका भेजने के लिए लोन लेता है। इसके बाद उसकी जिंदगी में कठिनाई शुरु हो जाती हैं।

  • रिलीज डेट- 9, दिसंबर, 2022
  • कहां देखें – नेटफ्लिक्स
  • स्टार कास्ट – संजय मिश्रा, नीना गुप्ता, मानव विज

Gangubai Kathiawadi

संजय लीला भंसाली की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ साल 2022 में बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थी। वहीं, अब इसे नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकता है। वेश्यावृत्ति पेश से जुड़ी गंगूबाई काठियावाड़ी नाम की महिला पर आधारित फिल्म में आलिया की दमदार एक्टिंग देखने लायक है।

  • रिलीज डेट- 25, फरवरी, 2022
  • कहां देखें – नेटफ्लिक्स
  • स्टार कास्ट – आलिया भट्ट, विजय राज, अजय देवगन, सीमा पाहवा, शांतनु माहेश्वरी

Article 15

आर्टिकल 15 अनुभव सिन्हा द्वारा सह-लिखित और निर्देशित फिल्म है। यह अपराध नाटक, सच्ची घटनाओं पर आधारित है। इसमें दिखाया गया है कि कैसे जाति और भ्रष्टाचार हमारे समाज में एक बड़ी भूमिका निभा रहा है।

  • रिलीज डेट-  28, जून, 2019
  • कहां देखें – नेटफ्लिक्स
  • स्टार कास्ट – आयुष्मान खुराना, नासर, मनोज पाहवा

Jersey

शाहिद कपूर की फिल्म ‘जर्सी’ पिछले साल 22 अप्रैल को बड़े पर्दे पर रिलीज होने के बाद OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई थी। फिल्म में शाहिद कपूर एक क्रिकेटर की भूमिका में हैं, जिसकी निजी जिंदगी में कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है। ये फिल्म साउथ की हिट मूवी जर्सी की रीमेक है।

  • रिलीज डेट-  30, दिसंबर, 2021
  • कहां देखें – नेटफ्लिक्स
  • स्टार कास्ट – शाहिद कपूर, पंकज कपूर और मृणाल ठाकुर

Dasvi

Abhishek Bachchan की बहुचर्चित फिल्म ‘दसवीं’ के रिलीज के बाद क्रिटिक्स के साथ-साथ ऑडियंस ने भी काफी सराहा था। वहीं, इसे फिल्मफेयर ओटीटी अवॉर्ड्स 2022 में दसवीं को बेस्ट फिल्म अवॉर्ड से नवाजा गया था।

  • रिलीज डेट-  7, अप्रैल, 2022
  • कहां देखें – नेटफ्लिक्स
  • स्टार कास्ट – अभिषेक बच्चन, निम्रत कौर, यामी गौतम, मनु ऋषि चड्ढा

Ludo

फिल्म ‘लूडो’ को अनुराग बसु ने निर्देशित किया है। इसमें एक साथ कई कहानियों को दिखाया गया है जो कहीं न कहीं एक दूसरे से मिल जाती हैं और आखिर सभी कैरेक्टर एक साथ एक ही जगह पहुंच जाते हैं।

  • रिलीज डेट-  12, नवंबर, 2020
  • कहां देखें – नेटफ्लिक्स
  • स्टार कास्ट – भिषेक बच्चन, आदित्य रॉय कपूर, राजकुमार राव, रोहित सराफ, फातिमा सना शेख, सान्या मल्होत्रा, पर्ल मैनी, इनायत वर्मा और पंकज त्रिपाठी

RRR

इस साल S.S. Rajamouli द्वारा बनाई गई RRR Film गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड 2023 में बेस्ट ओरिजनल सॉन्ग का खिताब जीतने में कामयाब हुई है। यह फिल्म पैन इंडिया रिलीज हुई थी।

  • रिलीज डेट-  22, मार्च, 2022
  • कहां देखें – नेटफ्लिक्स
  • स्टार कास्ट – एन टी रामाराव जूनियर, राम चरण, आलिया भट्ट, अजय देवगन, श्रिया सरन

Mimi

Mimi एक सरोगेसी ड्रामा है जो एक महत्वाकांक्षी अभिनेत्री के जीवन के इर्द-गिर्द घूमती। यह फिल्म मराठी फिल्म माला आई व्हायची की रीमेक है। कृति सेनन और पंकज त्रिपाठी स्टारर फिल्म मिमी नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

  • रिलीज डेट-  26, जुलाई, 2021
  • कहां देखें – नेटफ्लिक्स
  • स्टार कास्ट – कृति सैनन, पंकज त्रिपाठी, मनोज पहवा, सुप्रिया पाठक
LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here