WhatsApp Chat Lock कैसे करें, जानें तरीका स्टेप बाई स्टेप

Join Us icon

WhatsApp Features न सिर्फ ऐप का यूज़ मजेदार बनाते हैं बल्कि साथ ही कई सुविधाएं भी प्रदान करते हैं। ऐसा ही एक WhatsApp Chat Lock फीचर है जो लोगों की निजता का सम्मान करते हुए उनकी पसर्नल चैट को सिक्योर रखता है। फोन किसी को देने पर अगर कोई व्हाट्सऐप ओपन भी कर लेता है, तो भी लॉक की चैट को आपकी परमिशन के बिना नहीं देख पाएगा। इस व्हाट्सऐप चैट लॉक फीचर का इस्तेमाल कैसे किया जा सकता है और इसके फायदे क्या हैं, यह जानकारी आप आगे पढ़ सकते हैं।

WhatsApp Chat Lock लॉक कैसे करें

  1. सबसे पहले उस कॉन्टेक्ट को ओपन करें जिसकी चैट आप लॉक करना चाहते हैं।
  2. यहां कॉन्टेक्ट इंफो में आपको Chat Lock का ऑप्शन दिखेगा इस पर क्लिक करें।

  3. चैट लॉक में ‘Lock this Chat with Fingerprint’ के विकल्प पर टैप करके उसे ऑन कर दें।
  4. अब आपको अपना फिंगरप्रिंट स्कैन करना होगा, इसके लिए स्क्रीन पर मौजूद फिंगरप्रिंट सेंसर पर टैप करें।

  5. फिंगरप्रिंट सेंसर सबमिट होते ही उस कॉन्टेक्ट की व्हाट्सऐप चैट लॉक हो जाएगी और इसे आपके अलावा कोई और नहीं खोल पाएगा।

Locked WhatsApp Chat को कैसे पढ़ें

  1. व्हाट्सऐप चैट लॉक फीचर के जरिये प्राइवेट किए गए मैसेज को देखने के लिए Chats की लिस्ट को नीचे स्क्रॉल करना होगा।
  2. चैट्स लिस्ट स्क्रॉल डाउन करते ही Locked Chats का फोल्डर सबसे उपर दिखने लगेगा, इसपर टैप करें।

  3. अब लॉक्ड चैट फोल्डर खोलने के लिए अपना फिंगरप्रिंट स्कैन दर्ज कराएं।
  4. फिंगरप्रिंट स्कैन होते ही लॉक हुई चैट्स का पूरा फोल्डर ओपन हो जाएगा और लॉक किए गए सभी कॉन्टेक्ट सामने आ जाएगे।

  5. जिस कॉन्टेक्ट से चैटिंग इत्यादि करनी है, उस पर टैप करें और नॉर्मली बात करें।

व्हाट्सऐप चैट लॉक फीचर के फायदे

  • यह पासवर्ड प्रोटेक्टेड फीचर है जिसका इस्तेमाल पूरी तरह से सिक्योर है।
  • एक साथ कई कॉन्टेक्ट्स की चैट को सुरक्षित लॉक किया जा सकता है।
  • चैट लॉक फीचर वाले सभी कॉन्टेक्ट एक ही फोल्डर में सेव रहते हैं।
  • आपके पासवर्ड या फिंगरप्रिंट के बिना इसे कोई अन्य यूजर नहीं खोल सकता है।
  • लॉक किए गए कॉन्टेक्ट्स की नोटिफिकेशन में मैसेज प्रीव्यू भी नहीं दिखता है।

whatsapp chat lock how to use in hindi

व्हाट्सऐप चैट लॉक फीचर Android Smartphone और आईओएस वाले Apple iPhone दोनों पर चलेगा। लेकिन आपको बता दें कि इस फीचर में अगर कोई लॉक्ड कॉन्टेक्ट आपको कॉल करता है तो उसकी नोटिफिकेशन्स अन्यों की तरह ही आएगी। वहीं यह फीचर फिलहाल सिर्फ मोबाइल पर ही काम करेगा तथा डेस्कटॉप पर इसका फायदा नहीं मिलेगा।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here