
देश में इंटरनेट उपभोक्ता तथा स्मार्टफोन यूजर्स की बढ़ती गिनती विश्वभर की टेक कंपनियों को यहां के बाजार में निवेश के लिए आर्कषित कर रही है। इसी कड़ी में अब यूएसए की नामी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी नू मोबाईल ने भारत में कदम रखा है। राजधानी में एक ईवेंट के माध्यम से नू मोबाईल ने चार कम बजट वाले 4जी वोएलटीई स्मार्टफोन लॉन्च किए है जिनकी कीमत 9,999 रुपये से 15,999 रुपये के बीच है।
जियो सिम की तरह जियोफोन के लिए भी लगेगी लंबी लाइन, जानें क्या है कारण
नू मोबाईल की ओर से भारत में एक्स5, एम3, क्यू626 और क्यू500 स्मार्टफोन लॉन्च किए गए है। एक्स5 कंपनी द्वारा पेश किया गया सबसे अधिक कीमत वाला स्मार्टफोन है। यह फोन 5.5-इंच की फुलएचडी डिसप्ले पर पेश किया गया है। यह फोन एंडरॉयड नुगट आधारित है तथा 1.5गीगाहर्ट्ज़ आॅक्टा-कोर मीडियाटेक एमटी6750टी चिपसेट पर रन करता है।
कल से शुरू हो रही है जियो फोन की प्रीबुकिंग, जानें कब, कहां और कैसे खरीदें और जरूरी डॉक्यूमेंट
कंपनी की ओर से एक्स5 में 3जीबी रैम के साथ 32जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है, जिसे कार्ड सपोर्ट के जरिये 128जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। वहीं फोटोग्राफी के लिए इस फोन मे 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा तथा 5-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। यह एक डुअल सिम फोन है तथा पावर बैकअप के लिए इसमें 2,950एमएएच की बैटरी दी गई है।

नू एम3
यह फोन मैटल बॉडी के साथ 5-इंच की एचडी डिसप्ले पर पेश किया गया है। एंडरॉयड नुगट के साथ यह 1.3गीगाहर्ट्ज़ क्वॉड-कोर मीडियाटेक एमटी6737 चिपसेट पर रन करता है। यह फोन 2जीबी रैम के साथ 16जीबी मैमोरी सपोर्ट करता है।
फोटोग्राफी के लिए इसमें 8-मेगापिक्सल का रियर कैमरा तथा 5-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। डुअल सिम सपोर्ट के साथ ही एम3 स्मार्टफोन 3,200एमएएच की बैटरी सपोर्ट करता है।

क्यू626
कंपनी की ओर से इसे 5-इंच की स्क्रीन पर पेश किया गया है। 2जीबी रैम तथा 32जीबी स्टोरेज के साथ यह फोन क्वॉड-कोर मीडियाटेक प्रोसेसर पर रन करता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 8-मेगापिक्सल का रियर व 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। कंपनी ने अपने इस फोन को फिंगरप्रिंट सेंसर सपोर्ट के साथ लॉन्च किया है।
क्यू500
नू मोबाईल का यह फोन मैटल बॉडी के साथ 5-इंच की स्क्रीन पर पेश किया गया है। कंपनी की ओर से इसमें 2जीबी रैम के साथ 16जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है, जिसके साथ यह मीडियाटेक प्रोसेसर पर रन करता है। वहीं फोटोग्राफी के लिए इसमें 8-मेगापिक्सल का रियर तथा 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है।


















