जियो सिम की तरह जियोफोन के लिए भी लगेगी लंबी लाइन, जानें क्या है कारण

Join Us icon

हालांकि यह फोन यूजर को 0 रुपये में प्राप्त होने वाला है लेकिन इसके लिए अपको 1,500 रुपये का सिक्योरिटी अमाउंट जमा करना होगा। तीन साल बात इस पैसे को वापस कर दिया जाएगा। इस फोन को लेकर आम यूजर में काफी उत्सुकता है। परंतु आपको बता दूं​ जियो सिम की तरह इस फोन के लिए भी आपको लंबी लाइन लगानी पड़ेगी। क्योंकि फोन के लिए बहुत ज्यादा बुकिंग है जो और बढ़ने वाली है। पंरतु कंपनी की ओर से फिलहाल 40 फोन ही एक-एक रिटेलर्स को दिए जा रहे हैं।

jio-retails

एक्सक्लूसिव: जियो फोन में होगा सेल्फी कैमरा और साथ में 2-एमपी रियर कैमरा, जीपीएस के साथ फेसबुक, यू-ट्यूब भी चलेगा

91मोबाइल्स इस बारे में एक्सक्लूसिव जानकारी मिली है। हमें पूरी रिटेलर्स डॉक्यूमेंट प्राप्त हुइ है जिसमें कंपनी के बुकिंग और पेमेंट सिस्टम की जानकारी है। प्राप्त सूचना के अनुसार रिटेलर्स के लिए आज से ही जियो के वेबसाइट को ओपन कर दिया गया है। आज सिर्फ एक घंटे के लिए कंपनी वेबसाइट ओपेन हुई थी जहां से वे सिर्फ 40 मोबाइल ही बुक कर सकते थे जबकि हर स्टोर पर मांग बहुत ज्यादा है।

jiophone-1

जियो फोन के बुकिंग रिटेलर्स सिर्फ भीम ऐप यूपीआई के माध्यम से ही कर सकते हैं। इतना ही नहीं कंपनी ने जियोफोन की पूरी प्रक्रिया को डिजिटल करने का निर्देश जारी किया है। रिटेर्स के लिए बुकिंग और भुगतान दोनों पूरी तरह से आॅनलाइन ही होगाा। ​जियो फोन की बुकिंग के लिए रिटेलर्स को फिलहाल 500 रुपये प्रतिफोन जमा कराने हैं।

एक्सक्लूसिव: भीम ऐप से ही रिटेलर्स बुक कर सकेंगे 0 रुपये वाला जियो फीचर फोन

हालांकि अब यह नहीं बताया गया है कि कब से यह फोन स्टोर पर उपलब्ध होगा। परंतु इस बारे में पहले भी जानकारी दी जा चुकी है कि यह फोन सितंबर के पहले या दूसरे सप्ताह से यह फोन उपलब्ध होना शुरू हो जाएगा। फोन लॉन्च के दौरान ही रिलायंस इंडस्ट्रीज के मैनेजिंग डायरेक्टर मुकेश अंबानी ने जानकारी दी थी कि हर सप्ताह 5 ​मिलियन फोन सेल के लिए उपलब्ध होंगे।