
लंबे इंतजार के बाद आखिर कल नोकिया का बहुचर्चित फोन नोकिया 6 कल अर्थात 23 अगस्त को पहली सेल के लिए उपलब्ध हुआ। यूं तो पहले से अंदाजा लगाया जा रहा था कि नोकिया के इस स्मार्टफोन को पाने के लिए भारी संख्या में यूजर आगे आएंगे। परंतु इस तरह की दीवानगी होगी पता नहीं था। इससे स्पष्ट हो जाता है कि आज भी नोकिया के प्रति भारत में उतना ही प्यार है। नोकिया 6 की सेल ओपन होने के कुछ ही सेकेंड बाद ही यह फोन सोल्ड आउट हो गया।
सैमसंग गैलेक्सी नोट 8 लॉन्च, डुअल कैमरा, 6जीबी रैम और बेहद ही ताकतवर प्रोसेसर से है लैस
जी हां, ई-कॉमर्स साइट अमेज़न इंडिया पर नोकिया 6 की पहली सेल कल दोपहर 12 बजे शुरू हुई थी। सेल शुरू होने के कुछ की सेकेंड में इस फोन का सारा स्टॉक खत्म हो गया। फोन के लेने वाले यूजर इतनी बड़ी तादाद में थे कि 12 बजकर 1 मिनट होने से पहले ही वेबसाइट के पेज़ पर सोल्ड आउट का नोटिस आ गया। इस तरह का उत्साह पहले शाओमी के डिवाइस के लिए देखा जाता था लेकिन नोकिया के आने के बाद कंपनी को अब कड़ी टक्कर मिलने की उम्मीद है।

आपको बता दें कि नोकिया 6 के लिए अमेज़न इंडिया पर पहले रजिस्ट्रेशन के लिए उपलब्ध हो चुका था और 10 अगस्त तक ही इसके लिए 10 लाख से ज़्यादा रजिस्ट्रेशन प्राप्त हुए थे। जब्कि यह रजिस्ट्रेशन 21 अगस्त तक ओपन रही थी। वहीं नोकिया 6 की दूसरी फ्लैश सेल 30 अगस्त को होने जा रही है जिसके लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस आज से शुरू हो चुका है।
जानें कैसे करें मोबाइल से जियोफोन की प्रीबुकिंग और पेमेंट
नोकिया 6 की खरीद पर अमेज़न इंडिया की ओर से कुछ आर्कषक आॅफर्स भी जारी किए गए हैं। फोन की खरीद पर वोडाफोन यूजर्स को 50जीबी अतिरिक्त डाटा दिया जा रहा है। इसके अलावा अमेज़न प्राइम मेंबर्स को जहां 1,000 रुपये का कैशबैक दिया जा रहा है। नोकिया 6 की कीमत 14,999 रुपये रखी गई है तथा इस फोन को आज ही रजिस्टर करने के लिए (यहां क्लिक करें)





















