आॅनर वी9 मिनी की जानकारी हुई लीक, देखें कैसा होगा यह फोन

Join Us icon

इस साल फरवरी में हुआवई ब्रांड आॅनर ने वी9 मॉडल को चीन में पेश किया था। बाद में यही फोन आॅनर 8प्रो नाम से भारत में लॉन्च हुआ। वहीं अब कंपनी वी9 के छोटे संस्करण को लाने की तैयारी कर रही है। आॅनर वी9 मिनी नाम के इस फोन का लाइव इमेज आज सामने आया है। ऐसे में आशा की जा सकती है कि कंपनी जल्द ही लॉन्च कर सकती है। हालांकि कंपनी ने अधिकारिक रूप से अब तक इस फोन की जानकारी नहीं दी है लेकिन चीनी सोशल नेटवर्किंग साइट पर इसे देखा गया है।

चीनी सोशल नेटवर्किंग साइट वेइबो पर इस फोन की ​पिक्चर लीक की गई है। एक फोटो में आॅनर वी9 मिनी को वी9 के नीचे रखा गया है जिससे कि आप फोन के साइज का अंदाजा लगा सकते हैं। इस फोटो से स्पष्ट है कि यह साइज में वी9 से काफी छोटा है। यह फोन मैटल डिजाइन में उपलब्ध है और आप यह भी देख सकते हैं कि यह फोन आॅरा ब्लू वेरियंट में है। आॅनर वी9 को भी इस रंग में पेश किया गया था।
honor-v9-mini-leak-1
डुअल कैमरा और 6जीबी रैम के साथ लॉन्च हुआ आॅनर 8 प्रो, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

हालांकि इस फोन के बार में फिलहाल डिजाइन के अलावा ज्यादा जानकारी नहीं दी गई है। परंतु साइज के साथ स्पेसिफिकेशन के बारे में भी आप अंदाजा लगा सकते हैं कि यह थोड़ा कम ही होगा। जहां तक आॅनर वी9 के स्पेसिफिकेशन की बात है तो इस फोन में 1440×2560 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 5.7-इंच की क्वॉडएचडी डिस्पले है।

सैमसंग ला डुअल कैमरे वाल सस्ता फोन, मिलेगी चीनी कंपनियों को टक्कर

इसके साथ ही 6जीबी रैम और 128जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। फोटोग्राफी के लिए इस फोन के बैक पैनल पर जहां एलईडी फ्लैश के साथ 12-मेगापिक्सल के दो कैमरे हैं जिनमें एक आरजीबी और दूसरा मोनोक्रोम सेंसर है। वहीं सेल्फी के लिए इस फोन में 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है, जो एलईडी फ्लैश से लैस है।