गूगल का लेटेस्ट वर्ज़न ओरियो हुआ रोलआउट, जानें कैसे करें इंस्टॉल

Join Us icon

गूगल ने पूरे विश्व में एंडरॉयड ‘ओ’ यानि ओरियो को रोलआउट कर दिया है। एंडरॉयड के इस नए और अत्याधुनिक वर्ज़न का बीटा वर्ज़न पेश किया गया है। कंपनी की ओर से नए वर्ज़न की ​फैक्टरी इमेज और ओटीए फाईल शेयर कर दी गई है जिसकी मदद से आप अपने गूगल डिवाईस को एंडरॉयड ओरियो से अपडेट कर सकते हैं।

गूगल के लेटेस्ट एंडरॉयड से अपने अपडेट करने के लिए सबसे पहले आपको एंडरॉयड ओ की सिस्टम ईमेज़ डाउनलोड करनी होगी, जिसे अपने फोन में इंस्टॉल करना होगा। इमेज़ फाईल को डाउनलोड करने के लिए (यहां क्लिक करें) और फिर नीचे बताएं स्टैप्स फॉलो करें।

नोकिया ने उतारा टॉर्च लाईट वाला सस्ता फीचर फोन

सबसे पहले आपके डेवलेपर बनते हुए अपने फोन का बूटलोडर आनलॉक करना होगा।

इसके लिए अपने फोन का पावर बटन और वॉल्यूम डाउन बटन दबाए रखें, आपके फोन का बूटलॉडन मेन्यू ओपन हो जाएगा।

android-operating-system-8-0-oreo-official-launched-in-hindi
फोटो साभार: androidpit.com

अपने फोन को किसी कम्प्यूटर या लैपटॉप से कनेक्ट करें और ./adb devices कमांड दें।

अब बूटलोडर मेन्यू में दिए गए ./adb reboot bootloader को रन करें।

‘एंडरॉयड ओरियो’ का बीटा वर्जन हुआ रोलआउट, जानें किन डिवाईसेज़ में मिलेगा पहले

आपके फोन में एक लिस्ट सामने आएगी जिसमें आपको लॉक स्टेट डिवाईस में बूटलोडर अनलॉक रखना है।

बूटलोडर अनलॉक होने के बाद फैक्टरी ईमेज पेज़ पर जाकर लेटेस्ट फैक्टरी ईमेज डाउनलोड करनी है तथा उसे अनज़िप करना है तथा फ्लैश आॅल स्क्रीप्ट इन्स्टाल करनी है।

android-on-windows-pc

इस इन्स्टालेशन के बाद आपका फोन अपडेट रेडी होगा। लेकिन ऐतिहात के लिए आपको अपने फोन में बूटलोडर लॉक करना चाहिए।

इसके लिए फास्टबूट मोड में जाकर फास्टबूट फ्लैशिंग लॉक आॅप्शन को रन करना होगा।

विश्व की पहली पी-ओएलईडी फुलविज़न डिसप्ले पर लॉन्च हुआ एलजी वी30, इसकी बराबरी एप्पल और सैमसंग भी नहीं कर पाएगा

आपको बता दें कि इस प्रक्रिया में आपको फोन की हाईड्राईव मैमोरी में सेव डाटा के नष्ट होने का खतरा बना रहता है। ऐसे मे आवश्यक है कि आप अपने फोन को बैकअप पहले ही ले लें। गौरतलब है कि यह अपडेट भारत में फिलहाल पिक्सल, पिक्सल एक्सएल, पिक्सल सी, नेक्सस 6पी, नेक्सस 5एक्स और नेक्सस प्लेयर में ही उपलब्ध है। वहीं गूगल का कहना है कि साल के अंत तक यह अन्य डिवाईसेज़ में भी अपडेट हो जाएगा।