‘एंडरॉयड ओरियो’ का बीटा वर्जन हुआ रोलआउट, जानें किन डिवाईसेज़ में मिलेगा पहले

Join Us icon

ठीक 10 दिन पहले 21 अगस्त को गूगल ने अपने एंडरॉयड का लेटेस्ट वर्ज़न एंडरॉयड ‘ओ’ यानि ओरियो पेश कर दिया था। एंडरॉयड के इस नए और अत्याधुनिक वर्ज़न के सामनें आते ही विश्व समेत अगर आप जैसे भारतीय स्मार्टफोन यूजर्स को भी बेसब्री से इंतजार था कि कब आपके डिवाईस भी लेटेस्ट एंडरॉयड वर्ज़न के अपडेट होंगे, तो सम​झिए आपका इंतजार खत्म। गूगल ने पूरे विश्व में एंडरॉयड ओ को रोलआउट कर दिया है।

आ गया एंडरॉयड का सबसे लेटेस्ट OS Oreo, जानें कैसे अभी करें अपने फोन में इंस्टॉल

गूगल ने घोषणा करते हुए विश्वभर में एंडरॉयड ओ का बीटा वर्जन रोलआउट कर दिया है। इसके बाद भारत में भी गूगल एंडरॉयड पर चलने वाले डिवाईसेज़ को एंडरॉयड ओरियो को अपडेट कर सकेंगे। हालांकि फिलहाल गूगल की यह अपडेट सिर्फ गूगल द्वारा निर्मित स्मार्टफोन्स के लिए ही उपलब्ध होगी, जिसमें पिक्सल और नेक्सस के ​डिवाईस शामिल हैं।

android-on-windows-pc

आपको बता दें कि एंडरॉयड ओरियो भारत में अभी बीटा वर्ज़न में ही उपलब्ध हुआ है और फिलहाल यह पिक्सल, पिक्सल एक्सएल, पिक्सल सी, नेक्सस 6पी, नेक्सस 5एक्स और नेक्सस प्लेयर में ही उपलब्ध है। कंपनी की ओर से नए वर्ज़न की ​फैक्टरी इमेंज और ओटीए फाईल शेयर कर दी गई है जिसकी मदद से आप अपने गूगल डिवाईस को एंडरॉयड ओरियो से अपडेट कर सकते हैं।

आज लॉन्च हो सकता है मोटो एक्स4, जानें इस फोन के बारे में सबकुछ

जैसा की विदित है एंडरॉयड ओरियो तमाम आधुनिक और शानदार फीचर्स से लैस हो और एंडरॉयड स्मार्टफोन्स के यूज़ को और भी बेहतरीन बनाता है। एचएमडी ग्लोबल, हुआवई, एचटीसी, एलजी, मोटोरोला, सैमसंग और सोनी जैसी कंपनियों के स्मार्टफोन्स पर साल के अंत तक एंडरॉयड ओरियो का अपडेट जारी होने की उम्मीद है।