नोकिया ने उतारा टॉर्च लाईट वाला सस्ता फीचर फोन

Join Us icon

नोकिया ब्रांड बनाने वाली कंपनी एचएमडी ग्लोबल ने जुलाई माह में नोकिया 105 और नोकिया 130 फीचर फोन पेश किए थे। नोकिया 105 जहां उसी वक्त बाजार में उतार दिया गया था वहीं अब कंपनी की ओर से नोकिया 130 भी भारत में लॉन्च कर दिया गया है। नोकिया 130 को सिर्फ 1,599 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है।

विश्व की पहली पी-ओएलईडी फुलविज़न डिसप्ले पर लॉन्च हुआ एलजी वी30, इसकी बराबरी एप्पल और सैमसंग भी नहीं कर पाएगा

नोकिया 130 (2017) की बात की जाए तो इसे हाईएंड फीचर फोन कहा जा सकता है। कंपनी की ओर से इसे 1.8-इंच की क्यूक्यूवीजीए कलर डिसप्ले पर पेश किया गया हे। यह फोन नोकिया सीरीज़ 30प्लस प्लेटफार्म पर रन करता है। इस फोन में एक साथ दो सिम को लगाया जा सकता है।

nokia-130-1

नोकिया 130 में टॉर्च लाईट दी गई है। इस फोन में एफएम रेडियो के साथ ही म्यूजिक प्लेयर भी उपलब्ध है। फोन की इंटरनल स्टोरेज 8जीबी है जो 32 जीबी तक बढ़ाई जा सकती है तथा कनेक्टिविटी के लिए इसमें ब्लूटूथ तथा माइक्रोएसडी कार्ड का आॅप्शन है।

‘एंडरॉयड ओरियो’ का बीटा वर्जन हुआ रोलआउट, जानें किन डिवाईसेज़ में मिलेगा पहले

नोकिया के सुप्रसिद्ध स्नैक गेम के साथ ही बहुत से मज़ेदार गेम्स का लुफ्त इसमें उठाया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए इसके बैक पैनल पर वीजीए कैमरा भी मौजूद है। 1,020एमएएच की बैटरी के साथ यह फोन रेड, ब्लैक और ग्रे ह्यू कलर में 1,599 रुपये की कीमत पर आॅफलाईन स्टोर्स पर सेल के लिए उपलब्ध है।