400Mbps इंटरनेट स्पीड के साथ मिलेगा 12 OTT का मजा, ये कंपनी लाई नया प्लान

इसमें OTT का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है।

Join Us icon
Highlights

  • एक्साइटल के नए केबल कटर प्लान का प्राइस 592 रुपये है।
  • इस प्लान को तीन महीने के लिए 847 रुपये देकर खरीद सकते हैं।
  • प्लान की कीमत 12 महीने के लिए है।

भारतीय इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर Excitel ने एक नया ब्रॉडबैंड प्लान लॉन्च किया है। इस नए प्लान को कंपनी ने ‘Cable Cutter Plan’ का नाम दिया है। वहीं, में इंटरनेट लाभ के अलावा लाइव टीवी और कई OTT का सब्सक्रिप्शन मुफ्त में मिल रहा है। इतना ही नहीं एक्साइटल के नए केबल कटर प्लान का प्राइस 592 रुपये है आइए आगे आपको एक्साइटल के नए प्लान के बारे में विस्तार से जानकारी देते हैं।

12 माह के लिए देने होंगे इतने पैसे

केबल कटर प्लान का प्राइस 592 रुपये है। लेकिन, यह कीमत 12 महीने के लिए है। इसके अलावा ग्राहक इस प्लान को तीन महीने के लिए 847 रुपये देकर खरीद सकते हैं। अब इस ऑल-इन-वन होम एंटरटेनमेंट प्लान में मिलने वाले बेनेफिट्स की बात करें तो इसमें 400Mbps की अल्ट्रा-फास्ट इंटरनेट स्पीड वाला इंटरनेट मिलेगा।

कंपनी के को-फाउंडर विवेक रैना का कहना है कि हमें बहुत खुशी है कि कि हमने Cable Cutter प्लान को लॉन्च किया है। यह प्लान केबल टीवी व होम ब्रॉडबैंड के क्षेत्र में गेम-चेंजर साबित होगा। इसमें यूजर्स को हाई-स्पीड डेटा के साथ-साथ लाइव टीवी और ओटीटी ऐप का एक्सेस मिलेगा।

इन ओटीटी का मिलेगा सब्सक्रिप्शन

इस प्लान में कुल 12 OTT ऐप्स का सब्सक्रिप्शन फ्री दिया जा रहा है। मिलने वाले ओटीटी लाभ में Disney+ Hotstar, SonyLIV, ALT Balaji, Hungama Play, Hungama Music, Hubhopper, Shemaroo, Fancode, DistroTV, Epicon और ZEE5 जैसे ओटीटी ऐप को शामिल किया गया है।

गौरतलब है कि कंपनी ने कुछ दिन पहले कंपनी ने Disney+ Hotstar के साथ हाथ मिलाया था। इस साझेदारी के तहत कंपनी ने नया प्लान लॉन्च किया था, जिसका नाम Disney+ Hotstar प्लान है। इसकी कीमत 599 रुपये रखी गई है। इस ब्रॉडबैंड प्लान में 400Mbps की स्पीड से डेटा दिया जा रहा है। साथ ही, प्लान में 12 ओटीटी ऐप्स का एक्सेस और 550 से अधिक लाइव चैनल मिल रहे हैं।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here