Amazon Great Freedom Festival सेल प्राइम मेंबर के लिए हुआ लाइव, देखें बेस्ट डील और ऑफर्स

ग्रेट फ्रीडम फेस्टिवल सेल के तहत अमेजन स्मार्टफोन पर 40 प्रतिशत तक की छूट दे रहा है। हमने अमेजन सेल के दौरान स्मार्टफोन पर मिलने वाली कुछ बेहतरीन डील की लिस्ट तैयार है, जिसे आप नीचे देख सकते हैं।

Join Us icon

प्राइम मेंबर्स के लिए आज (3 अगस्त) से अमेजन ग्रेट फ्रीडम फेस्टिवल सेल (Amazon Great Freedom Festival sale) की शुरुआत हो चुकी है यानी प्राइम मेंबर आज से ही खरीदारी कर सकते हैं। हालांकि जो प्राइम मेंबर नहीं हैं, उनके लिए सेल की शुरुआत कल यानी 4 अगस्त से हो रही है और यह 8 अगस्त, 2023 तक जारी रहेगी। इस सेल के दौरान आप चाहें, तो कई कैटेगरी के प्रोडक्ट पर डिस्काउंट और ऑफर्स हासिल कर सकते हैं। बता दें कि ग्रेट फ्रीडम फेस्टिवल सेल के तहत अमेजन स्मार्टफोन पर 40 प्रतिशत तक की छूट दे रहा है। हमने अमेजन सेल के दौरान स्मार्टफोन पर मिलने वाली कुछ बेहतरीन डील की लिस्ट तैयार है, जिसे आप नीचे देख सकते हैं।

OnePlus 11 5G


इस अमेजन सेल में वनप्लस 11 5G पर भी छूट मिल रही है। यह स्मार्टफोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 प्रोसेसर पर रन करता है। इसमें आपको 8GB रैम और 128GB स्टोरेज की सुविधा मिल जाती है। कैमरा फीचर की बात करें, तो फोन में 50MP प्राइमरी सेंसर, 48MP अल्ट्रावाइड लेंस और 32MP टेलीफोटो लेंस के साथ ट्रिपल रियर कैमरा हैं, वहीं सेल्फी के लिए स्मार्टफोन में 16MP का फ्रंट कैमरा है। वनप्लस 11 5G में 6.7-इंच QHD AMOLED डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और गोरिल्ला ग्लास विक्टस के प्रोटेक्शन के साथ आता है। स्मार्टफोन में 5,000mAh की बैटरी के साथ 100W फास्ट चार्जिंग स्पीड मिलती है।

  • सामान्य कीमत : 56,999 रुपये
  • डील प्राइस : 54,999 रुपये

Apple iPhone 14


iPhone 14 को भी सेल के दौरान डिस्काउंट के साथ खरीद सकते हैं। iPhone 14 A15 बायोनिक चिप पर रन करता है। इसमें 6.1-इंच सुपर रेटिना XDR OLED डिस् दिया गया है। इस iPhone में आपको रियर पैनल पर 12MP का प्राइमरी कैमरा और 12MP का अल्ट्रा वाइड सेंसर मिलता है। सेल्फी और फेसटाइम के लिए भी 12MP का फ्रंट कैमरा है। iPhone 14 भी 5G सपोर्ट के साथ आता है। साथ ही, IP68 वॉटर रेसिस्टेंटऔर ग्लास बैक है। iPhone 14 को आप छह कलर ऑप्शन में खरीद सकते हैं।

  • सामान्य कीमत: 79,900 रुपये
  • डील प्राइस: 67,499 रुपये

Samsung Galaxy S20 FE 5G


यदि आप मिड-रेंज स्मार्टफोन की तलाश में हैं, तो सैमसंग गैलेक्सी S20 FE 5G भी एक विकल्प हो सकता है। यह स्मार्टफोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर पर रन करता है। इसमें 8GB रैम और 128GB ऑनबोर्ड स्टोरेज की सुविधा है। आप इसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 1TB तक बढ़ा भी सकते हैं। फोटोग्राफी की बात करें, तो रियर पैनल पर 12MP का प्राइमरी कैमरा, 8MP का टेलीफोटो लेंस और 12MP का अल्ट्रा वाइड-एंगल लेंस मिलता है। इसमें 30X स्पेस जूम, सिंगल टेक और नाइट मोड जैसे फीचर्स हैं। वहीं सेल्फी के लिए स्मार्टफोन में 32MP का फ्रंट कैमरा है। गैलेक्सी S20 FE 5G में फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4,500mAh की बैटरी दी गई है।

  • सामान्य कीमत: 26,999 रुपये
  • डील प्राइस: 24,999 रुपये

Audio प्रोडक्ट्स पर डील

अमेजन ग्रेट फ्रीडम फेस्टिवल सेल में ऑडियो प्रोडक्ट पर भी आपको अच्छी डील मिल जाएगी। आप इस सेल के दौरान OnePlus Bullets Z1 नेकबैंड को 1,599 रुपये में खरीद सकते हैं। सैमसंग गैलेक्सी बड्स 2 प्रो पर भी 10,990 रुपये की छूट दी गई है, वहीं OPPO Enco Air 3 Pro वायरलेस ईयरबड्स को 4,999 रुपये की बिक्री कीमत पर खरीदा जा सकता है। pTron Bassbuds Duo सिर्फ 499 रुपये में उपलब्ध है।

Deal
₹ 499
₹ 0
Buy on Amazon
LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here