
आज शाम अचानक गूगल यूजर परेशान हो गए जब अचानक से उनका अकाउंट पर सर्वर डाउन का मैसेज आने लगा। हालांकि शुरुआत में लोगों ने इसे इंटरनेट कनेक्टश समस्या समझकर छोड़ दिया लेकिन जल्द ही मालूम चला कि सर्विस पूरी तरह से बंद हो गई है। सबसे खास बात यह कही जा सकती है कि एक साथ गूगल की पूरी सेवाएं ठप पड़ गईं। उस वक्त न तो जीमेल काम कर रहा था और न ही यूट्यूब। इतना ही नहीं हमने गूगल चैट की कोशिश की और वहां भी नाकाम रहे।
हालांकि कुछ दिन पहले भी गूगल सर्विस बंद होने की खबरें आई थीं लेकिन उस वक्त हम जांच नहीं कर पाए। जबकि आज लंबे समय तक सेवाएं बंद होने की वजह से यूजर को काफी परेशान देखा गया। गूगल की सर्विस बंद होने के साथ ही स्क्रीन पर 502 ऐरर कोड डिसप्ले होने लगा था। बार—बार रिफ्रेश करने के बाद भी सेवाएं बहाल नहीं हुईं।
Google is down in India 🙁
Gmail, youtube and other google services are not working #Google#YouTube#gmail #googledown#1Web_experts pic.twitter.com/Mw75xis1Ek— 1Web Experts (@1Web_Experts) September 15, 2017
गूगल सर्विस डाउन होने के बाद सोशल नेटवर्किंग सर्विस पर इसे लेकर हल्ला मच गया और लोगों ने ट्विट करने शुरू कर दिए। हालांकि कुछ समय बाद यूट्यूब काम करने लगा लेकिन जीमल सर्विस को बहाल होने में लंबा समय लग गया।













