
जैसा कि मालूम है हर साल शाओमी रेडमी नोट सीरीज में एक फोन लॉन्च करता है। पिछले साल कंपनी ने रेडमी नोट 4 को उतारा था जो इस साथ भारत में उपलब्ध हुआ। वहीं कुछ माह पहले ही कंपनी ने रेडमी नोट 5ए स्मार्टफोन को लॉन्च किया था। इस फोन को चीन में पेश किया गया था जो अब तक भारत में उपलब्ध नहीं हुआ है। हालांकि कंपनी ने अब तक अधिकारिक रूप से इस मुख्य संस्करण रेडमी नोट 5 के बारे में जानकारी नहीं दी है लेकिन यह जानकारी जरूर आ गई है कि रेडमी 5 का प्लस वेरियंट लाने की तैयारी की जा रही है। आज एक लीक में इस फोन के बारे में खुलासा किया गया है।
एंडरॉयड हेडलाइंस ने फोन के रिटेल बॉक्स को लीक किया है। हालांकि फोन के बारे में ज्यादा सूचना नहीं दी गई है। परंंतु कहा जा रहा है कि स्पेसिफिकेशन के मामले में फोन रेडमी नोट 5 के समान ही होगा। हालांकि जैसा कि अक्सर देखा जाता है प्लस वेरियंट में रैम और इंटरनल मैमोरी ज्यादा होती है। हो सकता है कि इस फोन को भी कंपनी कुछ ऐसे ही स्पेसिफिकेशन के साथ लॉन्च करे। बड़ी स्क्रीन के साथ आपको ज्यादा रैम मैमोरी देखने को मिल सकती है।

एक्सपीरिया एक्सज़ेड1 हुआ लॉन्च, इसमें है 19-एमपी कैमरा और सबसे लेटेस्ट एंडरॉयड ओरियो
जहां तक शाओमी रेडमी नोट 5 के स्पेसिफिकेशन की बात है तो अब तक मिली सूचना के अनुसार इसे 5.5-इंच की फुलएचडी डिसप्ले के साथ पेश किया जा सकता है। यह फोन भी मीयूआई 9 आधारित होगा और एंडरॉयड नुगट ओएस देखने को मिल सकता है। कंपनी शाओमी रेडमी नोट 5 को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 630 चिपसेट पर पेश कर सकती है।
आपने कराया है जियोफोन प्रीबुक तो जानें किस दिन मिलेगा आपका फोन
वहीं रैम व मैमारी की बात की जाए तो सूचना के अनुसार इसे 3जीबी रैम/32जीबी मैमोरी और 4जीबी रैम/64जीबी के साथ मैमोरी वेरिएंट में पेश किया जा सकता है। ऐसे में हो सकता है कि रेडमी नोट 5 प्लस का आपको 6जीबी रैम वेरियंट देखने को मिल जाए। फोटोग्राफी के लिए रेडमी नोट 5 में 16-मेगापिक्सल का रियर कैमरा तथा 13-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा देखने को मिल सकता है। वहीं पावर बैकअप के लिए इस मॉडल में भी 3,790एमएएच की बैटरी दी जा सकती है।





















