
वीवो की X100 सीरीज का होम मार्केट चीन में ऐलान हो चुका है, इसमें Vivo X100 और Vivo X100 Pro मॉडल आने वाले हैं। कंपनी ने हाल ही में घोषणा की है कि यह डिवाइस 13 नवंबर को पेश किए जाएंगे। वहीं, अब इस शानदार श्रृंखला का इंतजार कर रहे इंडियन यूजर्स के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल X100 फोन बीआईएस वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। जिससे इंडियन लॉन्च जल्द होने की संभावना है। आइए, आगे आपको लिस्टिंग और संभावित स्पेसिफिकेशन की डिटेल बताते हैं।
Vivo X100 बीआईएस लिस्टिंग
- बीआईएस सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर वीवो का नया डिवाइस V2308 मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है।
- लिस्टिंग में एक और डिवाइस V2309 मॉडल नंबर के साथ सामने आया है जिसे प्रो मॉडल माना जा रहा है, हालांकि इसकी पुष्टि होना अभी बाकी है।
- इसके अलावा वेबसाइट पर अन्य कोई भी स्पेसिफिकेशन का खुलासा नहीं हुआ है।
- हालांकि इस प्लेटफार्म पर आने से इस बात का इशारा जरूर मिल गया है कि डिवाइस भारत में जल्द एंट्री लेगा।
- उम्मीद की जा सकती है कि 13 नवंबर को चीन में लॉन्च होने के बाद यह डिवाइस भारत में आएगा।

Vivo X100 की कीमत (लीक)
Vivo X100 की कीमत चीन की शॉपिंग साइट JD.com पर सामने आई थी। बताया गया था कि नया मोबाइल CNY 3,999 यानी लगभग 46,200 रुपये में पेश हो सकता है। यह कीमत फोन के 12GB रैम + 256GB इंटरनल स्टोरेज मॉडल की बताई गई थी। अब देखना होगा की इंडिया में इसकी कीमत लॉन्च के वक्त कितनी रहती है।
Vivo X100 के स्पेसिफिकेशंस (संभावित)
- डिस्प्ले: वीवो Vivo X100 मोबाइल में 6.78 इंच का डिस्प्ले मिल सकता है। इस स्क्रीन पर 120Hz रिफ्रेश रेट और हाई रिजॉल्यूशन की पेशकश की जा सकती है।
- प्रोसेसर: वीवो एक्स100 में ऑक्टाकोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9300 प्रोसेसर मिल सकता है।
- स्टोरेज: डाटा स्टोर करने के लिए वीवो एक्स100 में 16जीबी तक रैम मैमोरी और 1टीबी तक इंटरनल स्टोरेज दिया जा सकता है।
- कैमरा: Vivo X100 स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलने की बात सामने आई है। रेंडर्स में भी यही डिटेल मिली है। इसमें Sony IMX920 प्राइमरी सेंसर दिया जा सकता है। इसके साथ अल्ट्रा-वाइड लेंस के लिए सैमसंग जेएन1 सेंसर और टेलीफोटो कैमरा के लिए ओमनीविज़न OV64B सेंसर मिलने की उम्मीद है।
- बैटरी: बैटरी के मामले में Vivo X100 में 5,000एमएएच बैटरी और 100वॉट फास्ट चार्जिंग सहित 50वॉट वायरलेस चार्जिंग दी जा सकती है।









