
वनप्लस लगातार टेक मार्केट में हलचल मचा रहा है हाल ही में कंपनी ने अपना पहला मुड़ने वाला स्मार्टफोन पेश किया है। वहीं, कुछ समय बाद कंपनी वनप्लस 12 और वनप्लस ऐस सीरीज का OnePlus Ace 3 लेकर आने वाली है। उम्मीद की जा रही है कि दोनों को दिसंबर के महीने में एंट्री मिल सकती है। बता दें कि जहां लॉन्च अभी कुछ दिन दूर है, Ace 3 के डिस्प्ले और प्रमुख स्पेसिफिकेशन की डिटेल सामने आई है।
OnePlus Ace 3 डिस्प्ले फीचर्स
- वनप्लस ऐस 3 में यूजर्स को शानदार 1.5K ओरिएंटल स्क्रीन मिल सकती है, जो बीओई के साथ विकसित हुई है।
- चीन में वनप्लस के प्रेजिडेंट ने इस स्क्रीन को बीओई के क्यू10 और ओप्पो की डिस्प्ले पी1 चिप के साथ इंडस्ट्री में बेस्ट बताया है।
- OnePlus Ace 3 की स्क्रीन पर 2600निट्स ब्राइटनेस सपोर्ट मिलेगा। इसके साथ यह एलटीपीओ पैनल पर बेस्ड होगी।
- यही नहीं नई तकनीक में आई-प्रोटेक्शन की सुविधा भी मिलेगी। मोबाइल में हाई पीडब्लूएम डिमिंग और डीसी डिमिंग सपोर्ट भी दिया जाएगा। जो यूजर्स को पहले से बेहतर अनुभव देगा।
OnePlus Ace 3 के स्पेसिफिकेशंस (संभावित)
- डिस्प्ले: OnePlus Ace 3 में 6.74 इंच का OLED एलटीपीओ कर्व एज डिस्प्ले मिल सकता है। इस स्क्रीन पर 120hz रिफ्रेश रेट, 1.5k रिजॉल्यूशन और पंच होल डिजाइन दिया जा सकता है।
- चिपसेट: मोबाइल में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 चिपसेट लगाया जा सकता है।
- स्टोरेज: स्टोरेज के मामले में डिवाइस 16जीबी, 24जीबी LPDDR5x रैम के साथ 512जीबी और 1टीबी UFS 4.0 स्टोरेज सपोर्ट कर सकता है।
- बैटरी: पावर बैकअप के लिए इसमें 5500एमएएच बैटरी और 100वाट फास्ट चार्जिंग तकनीक दी जा सकती है।
- कैमरा: OnePlus Ace 3 ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ एंट्री कर सकता है। इसमें 50 मेगापिक्सल का सोनी IMX890 प्राइमरी, 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड ओमनी विजन OV8D10 लेंस और 32 मेगापिक्सल सोनी IMX709 टेलिफोटो लेंस 2x ऑप्टिकल जूम के साथ मौजूद हो सकता है। वहीं, सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल सकता है।
- अन्य: इसमें डुअल सिम 5G, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.3, एनएफसी सपोर्ट और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर जैसी कई सुविधाएं दी जा सकती हैं।
- ओएस: OnePlus Ace 3 एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड रखा जा सकता है।









