
इंडियन मोबाइल ब्रांड लावा ने वर्ष 2023 की शुरूआत में Lava Yuva 2 Pro स्मार्टफोन लॉन्च किया था जो सिर्फ 7,999 रुपये में सेल के लिए उपलब्ध हुआ था। वहीं अब साल की विदाई भी कंपनी ‘युवा’ सीरीज़ के Lava Yuva 3 Pro से करने जा रही है। लावा ने अनाउंस कर दिया है कि युवा 3 प्रो स्मार्टफोन 14 दिसंबर को भारत में लॉन्च किया जाएगा। इस सस्ते मोबाइल फोन की डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।
Lava Yuva 3 Pro इंडिया लॉन्च डिटेल
लावा युवा 3 प्रो 14 दिसंबर को इंडिया में लॉन्च होगा। कंपनी ने फोन की टीज़र वीडियो शेयर करते हुए लॉन्च की जानकारी दी है। इस मोबाइल को वचुर्अल इवेंट के जरिये अनविल किया जाएगा जिसे लावा इंडिया के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म तथा यूट्यूब चैनल पर लाइव भी देखा जा सकेगा। 14 दिसंबर की दोपहर 12 बजे Lava Yuva 3 Pro की स्पेसिफिकेशन्स सहित इसके प्राइस, ऑफर तथा सेल डेट की जानकारी दे दी जाएगी।
Get ready to explore the Gold Standard!
Yuva 3 Pro | Launching – 14th Dec#Yuva3Pro #LavaMobiles #ProudlyIndian pic.twitter.com/WQwI9M9lo9
— Lava Mobiles (@LavaMobile) December 11, 2023
Lava Yuva 3 Pro प्राइस (लीक)
टिपस्टर पारस गुगलानी ने ट्वीट करते हुए लावा युवा 3 प्रो प्राइस लीक किया है। इस लीक में कहा गया है कि Lava Yuva 3 Pro 10,999 रुपये में इंडिया में लॉन्च किया जाएगा। यह फोन के 8जीबी रैम + 128जीबी स्टोरेज वेरिएंट का प्राइस बताया गया है। बहरहाल फोन की पुख्ता कीमत के लिए 14 दिसंबर को इंतजार करना होगा।
Lava Yuva 3 Pro स्पेसिफिकेशन्स (लीक)
- 6.5″ HD+ 90Hz display
- UNISOC T616 SoC
- 8GB Virtual RAM
- 8GB RAM + 128GB Storage
- 50MP Rear Camera
- 18W 5,000mAh battery
स्क्रीन : सामने आए लीक के अनुसार लावा युवा 3 प्रो को 6.5 इंच की एचडी+ डिस्प्ले पर लॉन्च किया जा सकता है। यह पंच-होल स्टाइल स्क्रीन हो सकती है जो 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करेगी।
प्रोसेसर : Lava Yuva 3 Pro को यूनिसोक टी616 चिपसेट के साथ मार्केट में उतारा जा सकता है। वहीं हमें उम्मीद है कि इस मोबाइल में एंड्रॉयड 13 प्योर एडिशन देखने को मिलेगा।
रैम मेमोरी : इस लावा मोबाइल में 8जीबी वचुर्अल रैम तकनीक देखने को मिल सकती है। फोन में 8जीबी फिजिकल रैम दी जा सकती है तथा ये दोनों मिलकर स्मार्टफोन को 16जीबी रैम की पावर दे सकती है।
कैमरा : फोटोग्राफी के लिए लावा युवा 3 प्रो के बैक पैनल पर जहां 50 मेगापिक्सल रियर कैमरा सेंसर दिए जाने की बात सामने आई है वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा देखने को मिल सकती है।
बैटरी : लीक के अनुसार यह मोबाइल फोन 5,000एमएएच बैटरी सपोर्ट करेगा। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए स्मार्टफोन में 18वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक भी दी जा सकती है।









