
हर बार की तरह साल 2023 में भी कई कंपनियां द्वारा नए और बेहतरीन स्मार्ट टीवी लॉन्च किए गए थे। इनमें सैमसंग, रेडमी, इंफिनिक्स, मोटोरोला, सोनी जैसे कई ब्रांड शामिल हैं। Indian Gadget Award 2023 में यूजर्स की पसंद सहित मेनस्ट्रीम और प्रीमियम स्मार्ट टीवी की रेंज में कई शानदार और आधुनिक टीवी नॉमिनेट हुए थे। वहीं, अब विजेता की घोषणा हो गई है। आइए, आगे टीवी विनर के बारे में विस्तार से जानते हैं।
Best TV of 2023 – Mainstream (विजेता)
कई स्मार्ट टीवी प्रोडक्ट में Sony Bravia KD-43X75L को मेनस्ट्रीम कैटेगरी का विजेता बनाया गया है।
Sony Bravia KD-43X75L (विजेता)
Sony Bravia KD-43X75L टीवी में 43 इंच का एलईडी डिस्प्ले दिया गया है। यह बेहद शानदार 4K से लैस 3840×2160 का स्क्रीन रिज़ॉल्यूशन देता है। इस पर 50Hz रिफ्रेश रेट मिल जाता है। स्टोरेज के लिए 16GB इंटरनल मेमोरी है। ऑडियो के लिए 20वॉट स्पीकर दिए गए हैं। यह Google के स्मार्ट टीवी प्लेटफ़ॉर्म Android पर आधारित है।
मेनस्ट्रीम कैटेगरी की नॉमिनेशन लिस्ट
Redmi Smart Fire TV 4K 43
Redmi Smart Fire TV 4K 43 इंच डिस्प्ले और 4K 3840 x 2160 पिक्सल रिज़ॉल्यूशन, 60Hz रिफ्रेश रेट, 178-डिग्री व्यूइंग एंगल, विविड पिक्चर इंजन, ऑटो लो लेटेंसी मोड के साथ आता है। इसमें माली G52 MC1 GPU के साथ क्वाड कोर कॉर्टेक्स A55 चिप लगा है। डिवाइस 2 जीबी रैम और 8 जीबी स्टोरेज से लैस है और फायर ओएस 7 पर चलता है।
Xiaomi Smart TV X Pro 55
Xiaomi Smart TV X Pro 55 इंच स्मार्ट टीवी में Google TV टीवी और Patchwall UI का सपोर्ट मिलता है। टीवी में स्क्रीन टू बॉडी रेशियो 96.6 प्रतिशत है। इसके साथ 4K HDR इनेबल स्क्रीन दी गई है। इसमें इनबिल्ट क्रोमकास्ट भी मौजूद है। Xiaomi Smart TV X Pro टीवी में 40W स्पीकर DTS:X टेक्नोलॉजी और डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट मिल जाता है।
Samsung Crystal Vision 4K (UA43CUE70AKLXL)
इस लिस्ट में Samsung का यह एंड्राइड स्मार्ट टीवी भी था। यह एलईडी 4K, 3840 x 2160 पिक्सेल रिजॉल्यूशन प्रदान करता है। इस टीवी में LED डिस्प्ले है। इसका स्क्रीन साइज 43 इंच का है। स्क्रीन पर 16:09 का आस्पेक्ट रेशियो मिल जाता है। परफॉरमेंस के लिए Crystal Processor 4K लगा हुआ है। दमदार साउंड के लिए 20W स्पीकर आउटपुट दिया गया है।
Infinix W1 QLED TV 4K 65
IGA अवार्ड्स 2023 में इंफीनिक्स का 65 इंच QLED TV 4K टीवी भी काफी पसंदीदा रहा है। इसमें 3840 x 2160 का पिक्सल रिजॉल्यूशन, QLED डिस्प्ले, 320 निट्स ब्राइटनेस, HDR10 और MEMC टेक्नोलॉजी मिलती है। टीवी में रियलटेक क्वाड कोर प्रोसेसर लगा है। यह 1.5GB रैम, 8GB स्टोरेज सपोर्ट करता है। ऑडियो के लिए 20W (2 x 10W) स्पीकर और डॉल्बी ऑडियो तकनीक दी गई है।
Kodak TV CA PRO 5099
इस लिस्ट में Kodak TV CA PRO 5099 का नाम भी है। यह टीवी 4K अल्ट्रा एचडी, 3840 x 2160 पिक्सल, 60 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट से लैस है। इसमें एचडीआर10 प्लस, सुपर कंट्रास्ट, डीएलईडी तकनीक दी गई है। इसके साथ 3 एचडीएमआई, 2 यूएसबी और वाईफ़ाई सपोर्ट मिलता है। डिवाइस गूगल ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है। बेहतर ऑडियो क्वालिटी के लिए 40 वॉट स्पीकर, डॉल्बी एटमॉस तकनीक भी है।
Blaupunkt QLED Google TV 55
इंडियन गैजेट अवार्ड्स में शामिल मैनस्ट्रीम टीवी की लिस्ट में Blaupunkt QLED Google TV 55 टीवी का भी है। इसमें QLED स्क्रीन 4K रिज़ॉल्यूशन, 3840 x 2160 पिक्सेल रिजॉल्यूशन और 60 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट मिल जाता है। स्टोरेज के लिए 16GB स्टोरेज मिल जाता है। बेहतर ऑडियो के लिए 60W स्पीकर आउटपुट मिलते हैं। कनेक्टिविटी के मामले में 3 एचडीएमआई पोर्ट, 2 यूएसबी पोर्ट दिए गए हैं।
Thomson OPMAX 9033 4K TV 65 (65OPMAX9033)
Thomson OPMAX 9033 4K TV 65 इंच टीवी में 550 निट्स ब्राइटनेस, HDR10+ और Dolby Vision सपोर्ट के साथ 3,840 x 2,160 4K डिस्प्ले दिया गया है। ऑडियो के लिए 40W स्टीरियो स्पीकर्स हैं। स्टोरेज के लिए 2GB रैम और 16GB स्टोरेज के साथ 1.5GHz क्वॉड-कोर MediaTek A53 प्रोसेसर लगा हुआ है। यह Google TV पर चलता है।
Motorola Revou-Q QLED TV 55 (55UHDAQMDT5Q)
Motorola Revou-Q QLED TV 55 इंच टीवी इंडियन गैजेट अवार्ड्स में एक बढ़िया ऑप्शन था। इसकी कीमत भी काफी कम है। इसमें यूजर्स को अल्ट्रा एचडी 4K 3840 x 2160 पिक्सल रिजॉल्यूशन मिल जाता है। इस पर 60 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 400निट्स ब्राइटनेस की पेशकश की गई है। यह एंड्रॉइड ऑपरेटिंग सिस्टम, गूगल असिस्टेंट और बिल्ट क्रोमकास्ट तकनीक को भी सपोर्ट करता है। बेहतर ऑडियो के लिए 60W स्पीकर दिए गए हैं।
Motorola EnvisionX QLED TV (55UHDGQMWS5Q)
मोटोरोला के इस टीवी में 55 इंच QLED स्क्रीन है। इस पर अल्ट्रा एचडी 4K 3840 x 2160 पिक्सल रिजॉल्यूशन, 60 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 350 निट्स ब्राइटनेस मिल जाती है। इसमें दमदार 20W स्पीकर दिए गए हैं। यह टीवी गूगल टीवी ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।
Acer H Pro Series 55 (AR55GR2851UDPRO)
Acer H Pro Series 55 इंच टीवी में 4K अल्ट्रा एचडी 3840 x 2160 का रिजॉल्यूशन, 60 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट मिल जाता है। इसमें साउंड आउटपुट के लिए 76 वॉट प्रो स्पीकर, डॉल्बी एटमॉस, डुअल एम्पलीफायर, डुअल वूफर और डुअल ट्वीटर हैं। यह गूगल टीवी पर चलता है। स्टोरेज के मामले में 2 जीबी रैम और 16GB स्टोरेज मिलता है। परफॉरमेंस के लिए 64 बिट क्वाड कोर प्रोसेसर है।
Xiaomi Smart TV X Series 43 (L43M7-A2IN)
Indian Gadget Award 2023 में Xiaomi Smart TV X Series 43 भी दमदार है। इसमें अल्ट्रा एचडी 4K रिज़ॉल्यूशन वाली स्क्रीन मिलती है। इस पर 3,840 × 2,160 का पिक्सल रिजॉल्यूशन दिया गया है। ऑडियो के लिए 30W तक 2 स्पीकर हैं। यह क्वाड कोर ए55 सीपीयू पर चलता है। इसके साथ ही Android OS से लैस है।
Acer V QLED Series 55 (AR55GR2851VQD)
Indian Gadget Award 2023 की मेनस्ट्रीम लिस्ट में Acer V QLED Series का टीवी भी बढ़िया था। इसमें QLED, 4K अल्ट्रा HD स्क्रीन, 3840×2160 का पिक्सल रिजॉल्यूशन, 60 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट मिल जाता है। बेहतर ऑडियो के लिए 30वॉट आउटपुट स्पीकर, डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट भी है। इसके साथ गूगल असिस्टेंट, बिल्ट-इन क्रोमकास्ट भी दिया गया है। इसमें परफॉरमेंस के लिए क्वाड कोर प्रोसेसर सहित 2 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज मिल जाता है।
Best TV of 2023 – Premium (विजेता)
कई स्मार्ट टीवी में Sony Bravia XR MASTER Series A95L OLED को प्रीमियम केटेगरी का विजेता घोषित किया गया है।
Sony Bravia XR MASTER Series A95L OLED XR-65A95L (विजेता)
नए Sony Bravia XR MASTER सीरीज A95L OLED टीवी में 65 इंच स्क्रीन मिलती है। यह कॉग्निटिव प्रोसेसर XR द्वारा संचालित हैं। इससे सबसे तगड़ा अनुभव मिलता है। टीवी में यूजर्स को 120fps पर 4K रिज़ॉल्यूशन, VRR (वैरिएबल रिफ्रेश रेट), ALLM (ऑटो लो लेटेंसी मोड) और ऑटो HDR टोन गेम मोड की सुविधा है। यही नहीं डिवाइस HDR10, HLG, डॉल्बी विजन सहित ऑडियो के लिए दो 20W और दो 10W स्पीकर से लैस है।
प्रीमियम कैटेगरी की नॉमिनेशन लिस्ट
Sony Bravia XR-65X90L
इंडियन गैजेट अवार्ड 2023 की लिस्ट में Sony Bravia XR-65X90L स्मार्ट टीवी भी है। इसमें 4K UHD स्क्रीन मिलती है। यह कॉग्निटिव प्रोसेसर से लैस है। जिससे दमदार परफॉरमेंस मिलती है। टीवी Google TV प्लेटफार्म पर काम करता है। बेहतर ऑडियो के लिए मल्टी-ऑडियो और डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट है। इसके साथ ही यह गेमिंग के लिए भी शानदार माना गया है।
OnePlus Q2 Pro 65
इस लिस्ट में वनप्लस ला 65-इंच 4K टीवी भी काफी आगे रहा है। इसमें 3840 x 2160 का पिक्सल QLED स्क्रीन, 120Hz रिफ्रेश रेट, 1200 निट्स पीक ब्राइटनेस, डॉल्बी विज़न, HDR10+, HDR10, HLG की सुविधा है। डिवाइस में ऑडियो के लिए 40W + सबवूफर 30W स्पीकर मिलेट हैं। स्टोरेज के लिए 3 जीबी रैम, 32 जीबी स्टोरेज मिलता है। इसके अलावा यह Google TV पर आधारित ऑक्सीजनप्ले 2.0 एंड्रॉइड 11 पर काम करता है।
Xiaomi Smart TV X 65
इंडिया गैजेट अवार्ड्स 2023 की लिस्ट में Xiaomi Smart TV X 65 अपने दमदार स्पेसिफिकेशन से नॉमिनेट हुआ था। इसमें एलईडी अल्ट्रा एचडी 4K, 3840 X 2160 पिक्सल, 60 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले है। कनेक्टिविटी के लिए वाईफाई, एचडीएमआई, यूएसबी पोर्ट मिलते हैं। यह गूगल टीवी ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करत है। ऑडियो के लिए 30 वॉट स्पीकर, डॉल्बी ऑडियो, बिल्ट इन क्रोमकास्ट, डॉल्बी विजन जैसी सुविधाएं हैं।
LG OLED evo G3 77 (OLED77G3PSA)
LG के इस आधुनिक स्मार्ट टीवी में OLED 4K UHD, 3840 x 2160 पिक्सल रिजॉल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट वाली स्क्रीन है। डिवाइस में कनेक्टिविटी के लिए एचडीएमआई, 3 यूएसबी और वाईफ़ाई शामिल है। यह वेबओएस 23 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है। ऑडियो के लिए 60 वॉट स्पीकर, डॉल्बी एटमॉस, एआई साउंड प्रो, स्मार्टफोन रिमोट ऐप कंट्रोल की सुविधा भी है। बड़ी बात यह है कि इस पर 10 साल की वारंटी भी दी जाती है।
Hisense Mini LED TV 85U7K
Hisense Mini LED TV 85U7K टीवी 4K अल्ट्रा एचडी 3840×2160 के पिक्सेल रिजॉल्यूशन के साथ आता है। इस पर एचआरआर 240 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट मिल जाता है। बेहतर ऑडियो के लिए पावरफुल 61 वॉट आउटपुट 2.1 चैनल स्पीकर, सब वूफर दिए गए हैं। डिवाइस में डॉल्बी एटमॉस, क्वाड-कोर प्रोसेसर मिलता है। स्टोरेज के लिए 3 जीबी रैम + 8 जीबी स्टोरेज दी गई है।
Sony Bravia XR A80L (XR-77A80L)
Sony Bravia XR सीरीज के इस स्मार्ट टीवी में 77 इंच का बड़ा ओएलईडी डिस्प्ले मिलता है। इस पर 3840 x 2160 का पिक्सल रिजॉल्यूशन, एचडीआर सपोर्ट, वेरिएबल रिफ्रेश रेट मिल जाता है। डिवाइस में एचडीएमआई, यूएसबी कनेक्टिविटी दी गई है। इसके अलावा इसमें ऐप्पल एयरप्ले, एलेक्सा सपोर्ट भी है। वहीं, यह गूगल टीवी पर रन करता है।
Samsung S95C OLED 77
इंडिया गैजेट 2023 की प्रीमियम श्रेणी में Samsung S95C OLED 77 इंच टीवी भी था। इसमें QD तकनीक दी गई है जो 8.3 मिलियन सेल्फ-इल्यूमिनेटिंग पिक्सल से लैस है। कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ , वाई-फाई, यूएसबी सी, यूएसबी, एचडीएमआई की सुविधा है। दमदार परफॉरमेंस के लिए न्यूरल क्वांटम प्रोसेसर लगा हुआ है। इसके अलावा मोशन एक्सेलरेटर टर्बो प्रो तकनीक से यह 120 हर्ट्ज तक की तेज़ गति पर लगातार क्रिस्प 4K विज़ुअल प्रदान करता है।
LG OLED Z3 8K Smart TV 88 (OLED88Z3PSA)
प्रीमियम रेंज में LG OLED Z3 8K Smart TV बेहद जोरदार साबित हुआ है। इसमें 88 इंच की बड़ी OLED स्क्रीन मिलती है। परफॉरमेंस के लिए α9 AI प्रोसेसर Gen6 के साथ AI पिक्चर प्रो और AI सुपर अपस्केलिंग 8K सपोर्ट मिलता है। पिक्सेल डिमिंग, परफेक्ट ब्लैक, 100% कलर फ़िडेलिटी और कलर वॉल्यूम डॉल्बी विजन, डॉल्बी एटमॉस की सुविधा भी है। आई कम्फर्ट के लिए डिस्प्ले पर एआई ब्लू लाइट रिडक्शन भी मिलता है।
Samsung QN90C QLED 85
प्रीमियम रेंज के टीवी में Samsung QN90C QLED 85 इंच QLED टीवी बेहद पसंद किया गया है महंगा होने के बाद भी इसे फीचर्स के चलते काफी खरीदा गया है। इसमें 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट और 3,840 x 2,160 का पिक्सल रिजॉल्यूशन मिल जाता है। डिवाइस में न्यूरल क्वांटम प्रोसेसर 4K लगा है। यह HDR, HDR 10+, HLG जैसी सुविधाओं से लैस है। ऑडियो के लिए 60W स्पीकर भी लगाए गए हैं।
Samsung QN95C Neo QLED 65
सैमसंग का यह 65 इंच स्मार्ट QLED स्मार्ट टीवी भी इस रेंज का तगड़ा ऑप्शन रहा है। इसमें 100Hz से 144Hz तक रिफ्रेश रेट और 3,840 x 2,160 का पिक्सल रिजॉल्यूशन मिल जाता है। यह टीवी न्यूरल क्वांटम प्रोसेसर 4K पर काम करता है। डिवाइस में HDR, HDR 10+, HLG जैसी सुविधाओं भी हैं। इसके अलावा ऑडियो के लिए 70W स्पीकर मिल जाते हैं।
TCL 98C755 QD-Mini LED 4K TV
तगड़े स्मार्ट टीवी की लिस्ट में TCL का क्यूडी-मिनी एलईडी टीवी भी प्रीमियम रेंज में नॉमिनेट हुआ था। इसमें 500+ स्थानीय डिमिंग जोन, एचडीआर, एचडीआर 10+, 1300 निट्स ब्राइटनेस और 144हर्ट्ज़ वीआरआर सपोर्ट मिल जाता है। यह AiPQ प्रोसेसर 3.0 पर चलता है। साथ ही ऑडियो के लिए आईमैक्स हाई क्वालिटी और डॉल्बी विजन सहित एटमॉस की सुविधा देता है।
Xiaomi Smart TV X Pro 55
शाओमी Smart TV X Pro 55 इंच टीवी में यूजर्स को एलईडी 4K अल्ट्रा एचडी स्क्रीन दी गई है। इस पर 3840 x 2160 का पिक्सल रिजॉल्यूशन और 60 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट मिल जाता है। कनेक्टिविटी के लिए 3 एचडीएमआई, 2 यूएसबी और वाईफ़ाई का सपोर्ट है। यह टीवी गूगल टीवी ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। ऑडियो के लिए 40 वॉट स्पीकर, डॉल्बी एटमॉस से लैस है।
LG G2 4K Smart OLED evo TV 97 (OLED97G2PSA)
LG G2 4K Smart OLED evo TV 97 इंच टीवी में α9 Gen5 AI प्रोसेसर के साथ AI पिक्चर प्रो और AI 4K अपस्केलिंग तकनीक दी है है। यह पिक्सेल डिमिंग, 100% कलर फ़िडेलिटी, डॉल्बी एटमॉस और डॉल्बी विजन से लैस है। इसमें एचडीएमआई 2.1, एनवीडिया जी-सिंक, वीआरआर, एएमडी फ्रीसिंक सहित आंखों को आराम देने के लिए लो ब्लू लाइट तकनीक जोड़ी गई है।
Acer W QLED 65 (AR65AR2851QD)
Acer का W QLED 65 इंच स्मार्ट टीवी भी इंडिया गैजेट अवार्ड नॉमिनेशन का हिस्सा था। इसमें 3840 x 2160 का पिक्सल रिजॉल्यूशन, 16:09 आस्पेक्ट रेशियो मिल जाता है। टीवी में HDR, Dolby Vision का सपोर्ट है। इस टीवी में स्पीकर आउटपुट 30W मिलता है। कनेक्टिविटी के लिए 3 HDMI पोर्ट और 2 USB पोर्ट दिए गए हैं।
Samsung QN900C Neo QLED 8K 85
इंडियन गैजेट अवार्ड्स की प्रीमियम रेंज में सैमसंग का Neo QLED 8K 85 इंच टीवी भी काफी बड़ा ऑप्शन था। इसमें 7,680 x 4,320 का रिजॉल्यूशन, HDR, HDR 10+, HLG का सपोर्ट मिल जाता है। टीवी में परफॉरमेंस के लिए न्यूरल क्वांटम प्रोसेसर 8K लगा हुआ है। बेहतर ऑडियो के लिए 90W के स्पीकर लगाए गए हैं। इसके अलावा यह टीवी Tizen ओएस पर काम करता है।









