Indian Gadget Award 2023: इस साल SOC में ये रहे सबसे आगे, देखें एक नजर

Join Us icon

स्मार्टफोन को चलाने के लिए सबसे बड़ा योगदान इसमें मिलने वाले चिपसेट (SoC) का होता है। यानी कि डिवाइस की परफॉर्मेंस और लाइफ इसी पर निर्भर करती है।  साल 2022-2023 में भी मीडियाटेक, क्वालकॉम, गूगल और एप्पल एसओसी ने लेटेस्ट मोबाइल्स में जगह ली है। जिसकी वजह से यह इंडियन गैजेट्स अवार्ड्स 2023 में विजेता बने हैं। इन्हें मैनस्ट्रीम और प्रीमियम कैटेगरी रखा गया था। आगे आप डिटेल लिस्ट देख सकते हैं।

Best Mobile SoC of 2023 – Mainstream (विजेता)

मैनस्ट्रीम लिस्ट में MediaTek Dimensity 8200 एसओसी को जीत मिली है।

Mediatek Dimensity 8200

Mediatek Dimensity 8200 चिपसेट का स्कोर 955675 AnTuTu बेंचमार्क पॉइंट है और यह 3.1GHz तक की अधिकतम क्लॉक स्पीड के साथ 4X आर्म कॉर्टेक्स-A78 ऑक्टा-कोर स्पीड से चलता है।

आगे आप नॉमिनेशन की लिस्ट और खूबियां देख सकते हैं।

Mediatek Dimensity 1080

इंडियन गैजेट अवार्ड्स 2023 के SOC यानी (System-on-a-Chip) की मैनस्ट्रीम लिस्ट में Mediatek Dimensity 1080  भी काफी भीदमदार रहा है। यह मीडियाटेक द्वारा डिज़ाइन किया गया एक 7nm स्मार्टफोन सिस्टम-ऑन-चिप है, जिसमें उच्च-प्रदर्शन वाले Cortex-A78 का पावर है।

Mediatek Dimensity 8050

Mediatek Dimensity 8050 एक ARM-आधारित सिस्टम-ऑन-ए-चिप है यह 6nm प्रक्रिया का उपयोग करते हुए TSMC में निर्मित किया गया है। यह डुअल-सिम 5जी (5जी एसए और एनएसए, अधिकतम 4.7 जीबीपीएस डाउनलोड और 2.5 जीबीपीएस अपलोड) स्पीड देता है।

MediaTek Dimensity 8020

MediaTek Dimensity 8020 SOC 2.6 गीगाहर्ट्ज़ तक की हाई स्पीड से लैस है।  इसमें चार प्रदर्शन वाले आर्म कॉर्टेक्स-ए78 और पावरफूल नौ कोर जीपीयू मिलता है। इससे से गेमिंग और कई काम आसानी से होते हैं।

Mediatek Dimensity 7050

इंडियन गैजेट अवार्ड्स 2023 में Mediatek Dimensity 7050 प्रोसेसर ऑक्टा-कोर 2.6GHz स्पीड की क्लॉक स्पीड पर काम करता है। इसमें दो आर्म कॉर्टेक्स-ए78 प्रोसेसर हैं। इसके साथ आर्म माली-जी68 जीपीयू भी लगाया जाता है।

MediaTek Dimensity 7020

MediaTek Dimensity 7020 हाइपरइंजन 5.0 लाइट के साथ गेमिंग स्मार्टफोन के लिए बड़ा काम का है। मोबाइल में मौजूद ऐप्स को सही से चलाने सहित 5जी स्पीड भी बढ़िया देता है।

Mediatek Dimensity 7200

यह Mediatek Dimensity 7200 4एनएम प्रक्रिया का उपयोग करता है, इसमें माली-जी610 ग्राफिक्स इंजन को बरकरार रखते हुए 2.8 गीगाहर्ट्ज तक चलने वाले 2 एक्स आर्म कॉर्टेक्स-ए715 परफॉर्मेंस कोर और 2.0 गीगाहर्ट्ज पर 6x आर्म कॉर्टेक्स-ए510 कोर मौजूद हैं।

Mediatek Dimensity 7030

Mediatek Dimensity 7030 माली-जी610 एमपी3 का उपयोग करता है, जो 2,520 x 1,080 पिक्सल रिज़ॉल्यूशन पर 144 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट दे सकता है। इसमें 2.5 गीगाहर्ट्ज तक के दो एआरएम कॉर्टेक्स ए78 कोर और 2 गीगाहर्ट्ज तक की क्लॉक स्पीड वाले छह कम-शक्ति वाले एआरएम कॉर्टेक्स ए55 कोर का पावर है।

Mediatek Dimensity 6100+

Mediatek Dimensity 6100+ SoC की खास बात यह है कि इसमें 108 MP कैमरा तक का समर्थन, 2K रिज़ॉल्यूशन तक वीडियो रिकॉर्डिंग, 5G के साथ पावर को सेव करने जैसे फीचर्स हैं। इस चिप से AI-संचालित कई सुविधाएँ मिलती हैं।

MediaTek Dimensity 6080

इंडियन गैजेट अवार्ड्स 2023 की लिस्ट में यह मिड रेंज वाला वाला SOC भी शानदार रहा है। इसमें प्रीमियम कैमरे, शानदार 5G और हाई डिस्प्ले क्वालिटी का अनुभव मिलता है। यह चिप 6nm प्रक्रिया पर काम करता है जिससे 5G स्मार्टफोन की बैटरी लाइफ भी बढ़ती है।

Mediatek Dimensity 6020

Mediatek Dimensity 6020 इंटीग्रेटेड 5G मॉडेम के साथ मिड रेंज वाला चिपसेट है। इसमें 2.2 गीगाहर्ट्ज तक के दो फास्ट एआरएम कॉर्टेक्स-ए76 कोर और 2 गीगाहर्ट्ज़ तक के छह पावर कॉर्टेक्स-ए55 कोर मौजूद हैं।

Qualcomm Snapdragon 4 Gen2

नए स्नैपड्रैगन 4 जेन 2 SoC में 2.2GHz पर क्लॉक किए गए दो परफॉर्मेंस कोर और 2GHz पर क्लॉक किए गए छह अन्य कोर शामिल हैं। कहा जाता है कि यह स्नैपड्रैगन 4 जेन 1 की तुलना में 10 प्रतिशत तेज परफॉर्म करता है।

Qualcomm Snapdragon 7 Gen2

Qualcomm Snapdragon 7 Gen2 इस अवार्ड लिस्ट में बढ़िया चिपसेट है। यह 2.91 गीगाहर्ट्ज तक की क्लॉक स्पीड से लेस है। इसमें एआरएम कॉर्टेक्स-एक्स2 परफॉर्मेंस कोर को 2.49 गीगाहर्ट्ज पर तीन कॉर्टेक्स-ए710 कोर सहित 1.8 गीगाहर्ट्ज पर चार किफायती कॉर्टेक्स-ए510 दक्षता कोर पर बेस्ड रखा गया है।

Samsung Exynos 1330

Exynos 1330 ऑक्टा-कोर CPU है। यह भी मिड रेंज में काफी उपयोग होता है इसके मोबाइल में लगने से तेज स्पीड और लंबी बैटरी लाइफ मिल जाती है। यह ऑक्टा-कोर आर्म कोरटेक्स-ए78 डुअल-कोर और कॉर्टेक्स-ए55 हेक्सा-कोर पर काम करता है।

Samsung Exynos 1380

इंडियन गैजेट अवार्ड्स 2023 की चिपसेट कैटेगरी पर Exynos 1380 भी शामिल था। यह Cortex®-A78x4 2.4GHz और Cortex®-A55x4 2.0GHz पर काम करता है। इससे अत्याधुनिक कैमरा एक्सपीरियंस मिलता है। जिसमें हाई डायनेमिक रेंज और इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबिलाइज़ेशन शामिल है। 

Best Mobile SoC of 2023 – Premium

प्रीमियम लिस्ट में Qualcomm Snapdragon 8 Gen2 एसओसी को विजेता बनाया गया है।

Qualcomm Snapdragon 8 Gen2

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 SoC में एक कॉर्टेक्स-एक्स3 प्राइम कोर है, जो 3.2GHz पर क्लॉक स्पीड देता है। इसके साथ दो Cortex-A715 और दो Cortex-A710 परफॉर्मेंस कोर 2.8GHz पर क्लॉक किए गए हैं। 2023 में इस चिपसेट को कई प्रीमियम फोंस में लगाया गया है। जिसके चलते यह विनर बना है।

 आगे आप नॉमिनेशन की लिस्ट और खूबियां देख सकते हैं।

Apple A17 Pro

नए A17 Pro SoC को iPhone 15 Pro मोबाइल्स में उपयोग किया गया है। इसमें छह-कोर सीपीयू यानी दो परफॉरमेंस कोर और चार एफिशिएंसी कोर शामिल हैं। इसमें 19 अरब ट्रांजिस्टर मौजूद हैं। इसमें शेडर आर्किटेक्चर और रे ट्रेसिंग के साथ छह-कोर जीपीयू भी दिया गया है। यह 16-कोर न्यूरल इंजन पर बेस्ड है।

MediaTek Dimensity 9200+

इंडियन गैजेट अवार्ड्स की नॉमिनेशन लिस्ट में MediaTek Dimensity 9200+ चिप अल्टीमेट आर्म इम्मोर्टलिस-जी715 जीपीयू से लैस है। इसमें स्पीड के लिए हार्डवेयर रे ट्रेसिंग के साथ 11 कोर की ताकत है। जिससे गेमिंग और अन्य ऑपरेशन आसानी से होते हैं।

Google Tensor G3

दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनी द्वारा बनाया गया Tensor G3 SoC व्यवस्थित नौ CPU कोर पर चलता है। इसमें चार छोटे Cortex-A510s, चार Cortex-A715 और एक बड़ा Cortex-X3 मौजूद है। यह ब्रांड का अब तक का सबसे ताकतवर मोबाइल चिप बताया जाता है।

MediaTek Dimensity 9200

MediaTek Dimensity 9200 SoC को दुनिया की हाई TSMC दूसरी पीढ़ी की 4nm तकनीक का उपयोग करके बनाया गया है। इसके प्रदर्शन को बढ़ावा देने और इसमें पावर को बचाने के लिए नए जमाने की तकनीक लगाई गई है। यह इंडियन गैजेट अवार्ड्स 2023 में प्रीमियम रेंज के मोबाइल चिप में काफी उपयोग हुआ है। जिसके चलते इसे नॉमिनेशन मिला था।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here