
रिलायंस जियो ने अपनी एंट्री के साथ ही जहां टेलीकॉम सेवाओं पर अपना कब्जा जमा लिया था वहीं 4जी फीचर फोन जियोफोन को लॉन्च कर मोबाईल जगत में भी हलचल मचा दी है। लेकिन सिर्फ इतने पर ही रूकने वाला नहीं है। जल्द ही आपको जियो पेमेंट बैंक भी देखने को मिलने वाला है। एयरटेल द्वारा लॉन्च पेमेंट बैंक के बाद जियो दूसरी ऐसी टेलीकॉम कपंनी होगी जो अपनी मोबाईल नेटर्वक सेवाओं पर डिजीटल बैंक पेश करेगी।
सबसे तेज 4जी स्पीड का ताज फिर जियो के नाम, आइडिया-एयरटेल से दोगुनी डाउनलोड स्पीड दे रही है कंपनी
लाइव मिंट ने इस संदर्भ में लिखते हुए जानकारी दी है कि रिजर्व बैंक आॅफ इंडिया ने जियो अधिकारियों को उनके जियो पेमेंट्स प्रोजेक्ट से जुड़ी क्षमताओं तथा बैंकिग क्षेत्र में लागू किए जाने वाले दिशा-निर्देशों को खाका तैयार कर शामिल कराने का कहा है। आरबीआई ने बैंकिंग प्रणाली से जुड़े सभी पहलुओं पर गौर कर उन्हें पालन करने को कहा है।

आपको बता दें कि रिलायंस जियो स्टेट बैंक आॅफ इंडिया के साथ मिल कर Jio Payments Bank शुरू करने की तैयारी में है। जियो की यह योजना काफी लंबे समय से बनी हुई है लेकिन जियो ने डिजीटल पेमेंट बैंक से ज्यादा तवज्जो जियोफोन को देते हुए पहले उसे पेश करना मुनासिब समझा। अब कहा जा रहा है कि जियोफोन की डिलीवरी जैसे ही पूरी हो जाएगी, उसके बाद कंपनी जियो पेमेंट बैंक पेश कर सकती है।
क्या फिर से नंबर वन बनने की राह पर है नोकिया, कुछ ही महीनों में बेचे 10 लाख से ज्यादा फोन
गौरतलब है कि जियो पेमेंट्स बैंक के जरिये रिलायंस जियो और एसबीआई का मुख्य लक्ष्य दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों तक बैंक की पहॅुंच बनाना है। वहीं ग्रामीण ईलाकों में जियो की सस्ती सेवाओं तथा जियोफोन की बिक्री ने पहले से ही पेमेंट बैंक की पहॅुंच वहां के लोगों तक और भी आसान कर दी है। हमनें कुछ दिनों पहले अपनी रिपोर्ट में भी बताया था कि जियो कंपनी जियोफोन की डिलीवरी ग्रामीण इलाकों में पहले करेगी।
पेमेंट बैंक का उद्देश्य
पेमेंट बैंक का मुख्य उद्देश्य उन लोगों तक बैंकिंग सेवा मुहैया कराना है जो अब तक बैंकिंग सेवा से महरूम है। इसके साथ ही छोटे-मोटे व्यवसायी को कम दर पर ऋण मुहैया कराना और स्मॉल सेविंग को बढ़ावा देना है। एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाने वाले श्रमिकों और समाज के वंचित तबकों से पूंजी जमा कराने तथा पैसे भेजने जैसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना भी पेमेंट बैंक का मुख्य उद्देश्य होगा।


















