
इस साल की पहली छमाही में नोकिया ने अपना कम बजट वाला एंडरॉयड स्मार्टफोन नोकिया 5 देश में लॉन्च किया था। नोकिया के इस फोन की कीमत 12,499 रुपये रखी गई थी। वहीं अब नोकिया का मालिकाना हक रखने वाली कंपनी एचएमडी ग्लोबल ने नोकिया 5 का 3जीबी रैम वाला मॉडल की बाजार में उतार दिया है। नए नोकिया 5 की कीमत 13,499 रुपये रखी गई है तथा इसे शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट के साथ ही आॅफलाईन स्टोर्स से भी खरीदा सकेगा। फ्लिपकार्ट पर जहां यह फोन कल यानि 7 नवंबर से ही सेल के लिए उपलब्ध हो जाएगा वहीं रिटेल स्टोर्स से इस फोन को खरीदने के लिए 14 नवंबर का इंतजार करना होगा।
क्या आपको पता है क्यों हुआ था आपका व्हाट्सऐप बंद, यह रहा कारण
नए नोकिया 5 की बात करें तो इस मॉडल में 3जीबी की रैम मैमोरी दी गई है तथा यह फोन मैट ब्लैक और टैंपर्ड ब्लू कलर वेरिएंट में पेश किया गया है। अन्य फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो नोकिया 5 मैटल बॉडी फ्रेम पर बना है। इसमें 1280×720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 5.2-इंच की पोलराइज़्ड एचडी डिसप्ले दी है जो 2.5डी गोरिल्ला ग्लास से प्रोटेक्टेड है।

फोन की इंटरनल स्टोरेज 16जीबी की है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 128जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए इसके बैक पैनल पर डुअल-टोन फ्लैश के साथ 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी के लिए इसमें 8-मेगापिक्सल का वाइड एंगल फ्रंट लेंस मौजूद है। यह फोन एंडरॉयड के 7.1.1 नुगट आधारित है तथा 1.4गीगाहर्ट्ज़ र्कोटेक्स ए53 क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430 चिपसेट पर रन करता है।
अगले महीने लॉन्च होगा बेज़ल लेस स्मार्टफोन आॅनर 7एक्स
4जी वोएलटीई सपोर्ट के साथ ही फोन में डुअल सिम सपोर्ट दिया गया है। बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही इस फोन में एनएफसी तथा यूएसबी ओटीजी मौजूद है। वहीं पावर बैकअप के लिए इस फोन में 3,000एमएएच की बैटरी दी गई है। नोकिया 5 के 3जीबी रैम वेरिएंट को 13,499 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है।




















