
लावा ने मार्च में अपना Blaze Curve 5G स्मार्टफोन लॉन्च किया था। जिसे इंडियन यूजर्स ने काफी अच्छी रेटिंग दी है। इसी को देखते हुए कंपनी 3,500 रुपये का डिस्काउंट और 1,000 रुपये तक का बैंक ऑफर दे रही है। इसके साथ ही 13,950 रुपये तक एक्सचेंज और नो कॉस्ट EMI जैसे विकल्पों से भी डिवाइस को और सस्ते में लिया जा सकता है। तो आइए, आगे आपको नई कीमत, ऑफर्स, स्पेक्स और सेलिंग प्लेटफार्म के बारे में विस्तार बताते हैं।
Lava Blaze Curve 5G ऑफर्स और कीमत
- Lava Blaze Curve 5G इंडिया में दो मेमोरी ऑप्शन में आया था। दोनों पर 3,500 रुपये की छूट दी जा रही है।
- फोन का 8जीबी रैम+128जीबी मॉडल अब आपको मात्र 14,499 रुपये में मिलेगा। जबकि टॉप ऑप्शन 8जीबी रैम+256जीबी का प्राइस 15,499 रुपये हो गया है।
- बैंक ऑफर की बात करें तो डिवाइस पर 1,000 रुपये तक का डिस्काउंट मिल जाएगा। यह EMI और सामान्य लेनदेन पर मिलेगा। जिसके बाद बेस मॉडल 13,499 रुपये और टॉप मॉडल 14,499 का पड़ेगा।
- बैंक ऑफर के साथ आप अपने ओल्ड मोबाइल को बेच कर करीब 13,950 रुपये तक का ऑफ हासिल कर सकते हैं। हालांकि यह कंडीशन के हिसाब दिया जाएगा।
- इन ऑफर के साथ नो कॉस्ट EMI का ऑप्शन भी उपलब्ध है जिसकी मदद से 3 से 6 महीने की आसान किस्तों पर Lava Blaze Curve 5G खरीदा जा सकता है।
8जीबी रैम+128जीबी मॉडल लॉन्च प्राइस: 17,999
ऑफर प्राइस विद बैंक ऑफर: 13,499 रुपये
8जीबी रैम+256जीबी लॉन्च प्राइस: 18,999
ऑफर प्राइस विद बैंक ऑफर: 14,499 रुपये
अमेजन साइट पर ऑफर देखने के लिए यहां क्लिक करें।

Lava Blaze Curve 5G के स्पेसिफिकेशंस
- डिस्प्ले: Lava Blaze Curve 5G में 6.67-इंच FHD+ एमोलेड 3D कर्व्ड डिस्प्ले मिलता है। इस पर 120Hz रिफ्रेश रेट और 800 निट्स की पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट दिया गया है।
- प्रोसेसर: Lava Blaze Curve स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 7050 चिपसेट है। जिससे तगड़ा एक्सपीरियंस मिल जाएगा।
- रैम और स्टोरेज: यह फोन 8GB रैम + 256GB तक इंटरनल स्टोरेज से लैस है। इसके साथ 8GB वर्चुअल रैम तकनीक दी गई है। जिससे कुल 16जीबी तक का उपयोग किया जा सकता है।
- कैमरा: Blaze Curve 5G में रियर पैनल पर EIS और 20X ऑप्टिकल जूम वाला 64MP का प्राइमरी कैमरा, 8MP का वाइड-एंगल कैमरा और 2MP का मैक्रो कैमरा लेंस लगा है। वहीं, सेल्फी के लिए 32MP का फ्रंट कैमरा मिलता है।

- बैटरी और चार्जिंग: लंबे बैकअप के लिए Lava Blaze Curve स्मार्टफोन में 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है।
- ओएस: सॉफ्टवेयर के मामले में लावा ब्लेज कर्व 5G एंड्रॉयड 13 के साथ आया था। जिसे दो साल के ओएस और तीन साल के सुरक्षा अपडेट दिए जाते हैं।
- अन्य: Lava Blaze Curve 5G में सुरक्षा के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, बेहतर ऑडियो के लिए डॉल्बी एटमॉस स्पीकर, कनेक्टिविटी के लिए डुअल सिम 5G, 4G, वाईफाई, ब्लूटूथ जैसे कई फीचर्स हैं।
See All Competitors













