
Happy New Year 2025 शुरू हो चुका है और इंडियन मोबाइल मार्केट में भी नई रौनक छाने को तैयार है। इस सप्ताह 6 जनवरी से 12 जनवरी के बीच ऐसे स्मार्टफोन भारत में लॉन्च होंगे जिनका लंबे समय से इंतजार किया जा रहा था। लो बजट मोबाइल फोंस से लेकर हाईएंड फ्लैगशिप स्मार्टफोन बाजार में एंट्री लेने जा रहे हैं। Redmi और Motorola से लेकर OnePlus, OPPO और POCO जैसे ब्रांड्स अपने फोन लॉन्च करेंगे। Upcoming Phone this Week यानी हफ्ते लॉन्च होने वाले स्मार्टफोंस की डिटेल आप आगे पढ़ सकते हैं।
इस सप्ताह लॉन्च होने वाले फोन
Redmi 14C 5G
लॉन्च डेट – 6 जनवरी
प्राइस – 9,999 रुपये
Update – रेडमी 14सी 5जी फोन ₹9,999 की शुरुआती कीमत पर लॉन्च हो गया है। इस फोन का रेट और फुल स्पेसिफिकेशन्स यहां क्लिक कर पढ़ सकते हैं।
रेडमी 14सी 5जी फोन 6 जनवरी को लॉन्च होगा जिसकी कीमत 10,999 रुपये के करीब हो सकती है। इस मोबाइल में Qualcomm Snapdragon 4 Gen 2 चिपसेट देखने को मिल सकता है जिसके साथ 4GB RAM दी जाने की उम्मीद है। यह मोबाइल 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट वाली 6.99-इंच एचडी+ डिस्प्ले पर लॉन्च किया जाएगा। फोटोग्राफी के लिए इसमें 13 मेगापिक्सल रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर मिल सकता है। वहीं पावर बैकअप के लिए 5,160एमएएच बैटरी दी जा सकती है।

OnePlus 13
लॉन्च डेट – 7 जनवरी
प्राइस – 63,000 रुपये (अनुमानित)
वनप्लस 13 7 जनवरी को इंडिया में लॉन्च होगा। यह मोबाइल एंडरॉयड 15 आधारित OxygenOS 15 पर काम करता है तथा प्रोसेसिंग के लिए क्वालकॉम का सबसे पावरफुल मोबाइल चिपसेट स्नैपड्रैगन 8 एलिट दिया गया है। भारत में इसे 16GB RAM पर लाया जा सकता है। वनप्लस 13 में 6.82-इंच की 2K+ LTPO AMOLED स्क्रीन दी गई है जो 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ 4500nits पिक ब्राइटनेस तथा अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर सपोर्ट करती है। फोटोग्राफी के लिए Hasselblad ट्रिपल रियर कैमरा मिलता है जिसमें 50 मेगापिक्सल के तीन लेंस मौजूद है। वहीं फ्रंट पर 32 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा मौजूद है। वनप्लस 13 में ताकतवर 6,000एमएएच डुअल-सेल बैटरी दी गई है।

OnePlus 13R
लॉन्च डेट – 7 जनवरी
प्राइस – 40,000 रुपये (अनुमानित)
वनप्लस 13आर पूरी दुनिया में सबसे पहले भारत में ही लॉन्च होगा जो 7 जनवरी 2025 को पेश किया जाएगा। वनप्लस ने बता दिया है कि OnePlus 13R 6,000mAh Battery पर लॉन्च होगा। इसमें 80W SuperVOOC चार्जिंग मिल सकती है। यह फोन Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 पर लॉन्च किया जा सकता है जिसके साथ 12GB RAM मिलने की उम्मीद है। OnePlus 13R को 6.78-इंच की 1.5K BOE OLED पैनल वाली स्क्रीन पर लॉन्च किया जा सकता है जिसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलेगा। फोन के ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में 50MP Sony IMX906 मेन सेंसर मिल सकता है।

Moto G05
लॉन्च डेट – 7 जनवरी
प्राइस – 9,999 रुपये (अनुमानित)
लो बजट मोटोरोला फोन मोटो जी05 7 जनवरी को इंडिया में लॉन्च होगा। यह मोबाइल Mediatek Helio G81 Extreme प्रोसेसर पर आएगा जिसके साथ RAM Boost तकनीक से लैस 12GB RAM मिलेगी। फोन को Vegan leather डिजाइन पर बनाया गया है जिसमें 90Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.67 इंच HD+ स्क्रीन दी गई है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP Quad Pixel रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मिलेगा। वहीं पावर बैकअप के लिए तगड़ी 5,200mAh battery दी जाएगी।

OPPO Reno 13
लॉन्च डेट – 9 जनवरी
प्राइस – 29,999 रुपये (अनुमानित)
ओपो रेनो 13 सीरीज 9 जनवरी को इंडिया में लॉन्च होगी। Reno 13 5G फोन में मीडियाटेक का डाइमेंसिटी 8350 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया जा सकता है जिसके साथ 12GB RAM मिलेगी। यह फोन पहले चीन में 6.59-इंच की 1.5के अल्ट्रा हाई डेफिनेशन एमोलेड डिस्प्ले पर लॉन्च हो चुका है जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट मिलती है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50 मेगापिक्सल Sony OIS बैक कैमरा और 50 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मौजूद है। वहीं पावर बैकअप के लिए 80वॉट फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी के साथ 5,600एमएएच बैटरी दी गई है।

OPPO Reno 13 Pro
लॉन्च डेट – 9 जनवरी
प्राइस – 39,999 रुपये (अनुमानित)
9 जनवरी को ओपो रेनो 13 प्रो भारत में पेश होगा। यह मोबाइल भी MediaTek Dimensity 8350 प्रोसेसर और 16GB RAM के साथ इंडियन मार्केट में एंट्री ले सकता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP Triple Rear और 50MP Selfie Camera दिया जा सकता है। वहीं पावर बैकअप के 80W Flash चार्ज तथा 50W Wireless चार्जिंग तकनीक से लैस 5,800mAh Battery दी जा सकती है। इस फोन में 6.83″ 1.5K 120Hz AMOLED स्क्रीन मिलेगी।

POCO X7 5G
लॉन्च डेट – 9 जनवरी
प्राइस – 19,999 रुपये (अनुमानित)
पोको एक्स7 5जी फोन 9 जनवरी को इंडिया में लॉन्च होगा। कंफर्म तो नहीं है लेकिन यह स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 7300 Ultra चिपसेट पर लॉन्च किया जा सकता है जिसके साथ 12GB RAM दी जा सकती है। यह मोबाइल 5,110mAh बैटरी के साथ बाजार में एंट्री ले सकता है जिसके साथ 45W फास्ट चार्जिंग तकनीक मिलने की उम्मीद है। फोन में 1.5K डिस्प्ले तथा फोटोग्राफी के लिए 50MP रियर और 32MP सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है।

POCO X7 Pro
लॉन्च डेट – 9 जनवरी
प्राइस – 27,999 रुपये (अनुमानित)
पोको एक्स7 प्रो स्मार्टफोन भारत में 9 जनवरी को लॉन्च होगा। यह मोबाइल चीन में लॉन्च हुए Redmi Turbo 4 का रिब्रांडिड वर्जन हो सकता है। POCO X7 Pro MediaTek Dimensity 8400 Ultra पर काम करने वाला इंडिया का मोबाइल बन सकता है। इसमें 6,000mAh Battery तथा 90W फास्ट चार्जिंग दी जा सकती है। फोटोग्राफी के लिए 50 मेगापिक्सल बैक तथा 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मिल सकता है। फोन को 6.67″ 1.5K OLED स्क्रीन पर लाए जाने की उम्मीद है।









