
बेस्ट सेल्फी कैमरा वाला फोन खरीदना चाहते हैं तो इन दिनों Honor 200 बेहद ही कम रेट में खरीदा जा सकता है। यह 50 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा वाला मोबाइल फोन जुलाई 2024 महीने में 34,999 में लॉन्च हुआ था लेकिन अब अमेजन पर 19,998 रुपये में सेल के लिए उपलब्ध है। यह डिस्काउंट ऑफर ऑनर 200 5जी फोन के 8जीबी रैम + 256जीबी स्टोरेज वेरिएंट पर मिल रहा है जिसका फायदा सभी ग्राहकों को मिलेगा।
Honor 200 पर ऑफर
- ऑनर 200 5जी 8GB + 256GB मॉडल इंडिया में लॉन्च 34,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च हुआ था।
- इस वेरिएंट को शॉपिंग साइट अमेजन इंडिया पर 11,001 रुपये सस्ते में सेल के लिए लिस्ट किया गया है।
- यानी इस वक्त अमेजन पर यह 5जी फोन 23,998 रुपये में (₹34,999-₹11,001) बिक्री के लिए उपलब्ध है।
- सिर्फ इतना ही नहीं Honor 200 5G फोन पर अमेजन 2 हजार रुपये का डिस्काउंट कूपन भी दे रही है जो सभी ग्राहकों को मिलेगा।
- इस छूट के बाद ऑनर के 8जीबी रैम वाले 5जी फोन को 21,998 रुपये में (₹23,998-₹2,000) खरीदा जा सकेगा।
- मजे की बात यह है कि इस प्राइस पर स्मार्टफोन को पाने के लिए किसी भी स्पेशल बैंक या क्रेडिट कार्ड की जरूरत नहीं पड़ेगी।
- इसके अलावा अमेजन प्लेटफॉर्म की ओर से किसी भी ऑनर स्मार्टफोन को खरीदने पर सभी बैंक कार्ड्स पर एक्स्ट्रा 2 हजार रुपये का डिस्काउंट भी मिलेगा।
- इस एक्स्ट्रा छूट के बाद Honor 200 5G फोन का प्राइस घटकर 19,998 रुपये (₹21,998-₹2,000) हो जाएगा।
नोट – जुलाई 2024 में यह मोबाइल 34,999 रुपये में लॉन्च हुआ था जो अब अमेजन पर 19,998 रुपये में सेल के लिए उपलब्ध हो रहा है। इस हिसाब से Honor 200 5G लॉन्च प्राइस से 15,001 रुपये सस्ता मिल रहा है। गौरतलब है कि यह ऑफर सीमित समय के लिए ही है जो अगले सप्ताह से हटाया जा सकता है। फोन खरीदने या देखने के लिए (यहां क्लिक करें)
Honor 200 स्पेसिफिकेशन्स
- 6.7″ 1.5K Quad Curved Display
- Qualcomm Snapdragon 7 Gen 3
- 12GB RAM + 512GB Storage
- 50MP Triple Rear Camera
- 50MP Selfie Camera
- 100W Fast Charging
- 5,200mAh Battery

डिस्प्ले
ऑनर 200 5जी फोन में 2664 × 1200 पिक्सल रिजॉल्यूशन वाली 6.7 इंच की 1.5के स्क्रीन दी गई है। यह क्वॉड कर्व्ड डिस्प्ले है जो OLED पैनल पर बनी है तथा 120Hz रिफ्रेश रेट और 4000निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर सपोर्ट करती है।
परफॉर्मेंस
यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 14 आधारित मैजिक ओएस 8.0 पर काम करता है। Honor 200 स्मार्टफोन में 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना क्वालकॉम का स्नेपड्रैगन 7 जेन 3 ऑक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया जो 2.63GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करता है। वहीं इसमें ग्राफिक्स के लिए Adreno 720 GPU का इस्तेमाल किया गया है। फोन के टॉप मॉडल में 12जीबी रैम के साथ 512जीबी स्टोरेज मिलती है।
कैमरा
फोटोग्राफी के लिए ऑनर 200 फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मौजूद है। इसमें एफ/1.95 अपर्चर वाला 50MP Sony IMX906 मेन सेंसर मिलता है। इसके साथ 2.5cm मैक्रो ऑप्शन से लैस 12MP अल्ट्रावाइड लेंस और 50MP 2.5x टेलीफोटो लेंस लगाया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह फोन 50 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।
बैटरी
पावर बैकअप के लिए ऑनर 200 5जी स्मार्टफोन 5,200एमएएच बैटरी सपोर्ट करता है। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए स्मार्टफोन में 100वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है।
See All Competitors
















