
Vivo X200 और X200 Pro दिसंबर 2024 में इंडिया में लॉन्च हुए थे। अपने कैमरा के लिए फेमस वीवो एक्स200 सीरीज के इन मोबाइल फोंस की कीमत क्रमश: 65,999 रुपये और 94,999 रुपये से शुरू होती है। इन दोनों फ्लैगशिप स्मार्टफोंस के बाद अब कंपनी Vivo X200 Pro Mini को भारतीय बाजार में उतार सकती है। नए लीक में वीवो एक्स200 प्रो मिनी इंडिया लॉन्च डेट, प्राइस और स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी भी सामने आ गई है।
Vivo X200 Pro Mini इंडिया लॉन्च
वीवो एक्स200 प्रो मिनी इंडिया लॉन्च डेट की जानकारी स्मार्टप्रिक्स वेबसाइट के जरिये सामने आई है। रिपोर्ट में बताया गया है कि वीवो साल की दूसरी तिमाही में इस फोन को ग्लोबल मार्केट में पेश करेगी तथा अप्रैल, मई या जून के बीच Vivo X200 Pro Mini इंडिया में लॉन्च हो जाएगा।

इंडिया लॉन्च डेट के साथ ही Vivo X200 Pro Mini इंडिया प्राइस की जानकारी भी इस लीक में दी गई है। रिपोर्ट के मुताबिक यह वीवो फोन भारतीय बाजार में 70 हजार तक के बजट में लाया जा सकता है। इस फोन की शुरुआती कीमत 63,999 रुपये के करीब रखी जा सकती है तथा टॉप मॉडल का रेट 69,999 रुपये तक जा सकता है। बहरहाल अभी फोन की आधिकारिक डिटेल्स सामने आने का इंतजार किया जा रहा है।
Vivo X200 Pro Mini स्पेसिफिकेशन्स
- 6.31″ 1.5K 120Hz OLED Screen
- MediaTek Dimensity 9400
- 32MP Selfie Camera
- 50MP+50MP+50MP Back Camera
- 90W + 30W Wireless Charging
- 5,700mAh Battery
डिस्प्ले : वीवो एक्स200 प्रो मिनी स्मार्टफोन 2640 × 1216 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.31-इंच की 1.5K डिस्प्ले सपोर्ट करता है। यह स्क्रीन एलअीपीओ ओएलइडी पैनल पर बनी है जो 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करती है।
परफॉर्मेंस : यह वीवो फोन इंडिया में एंड्रॉयड 15 पर आएगा जो ओरिजिनओएस 5 के साथ मिलकर काम करेगा। वहीं प्रोसेसिंग के लिए इसमें मीडियाटेक का 3नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना डाइमेंसिटी 9400 आक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है जो 3.6GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है।
कैमरा : Vivo X200 Pro Mini फोटोग्राफी के लिए ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल Sony LYT818 मेंन सेंसर दिया गया है जो 50 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड एंगल लेंस और 100एक्स डिजिटल जूम वाले 50 मेगापिक्सल पेरिस्कोप सेंसर के साथ मिलकर काम करता है। वहीं इसके फ्रंट पैनल पर 32 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर मिलता है।
बैटरी : पावर बैकअप के लिए यह वीवो फोन 5,700एमएएच बैटरी सपोर्ट करता है। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए इस स्मार्टफोन को 90W वायर्ड चार्जिंग तथा 30W वायरलेस चार्जिंग तकनीक से लैस किया गया है।
See All Competitors
















