
वो जमाना गया जब एक बढिया 5G Phone पाने के लिए मोटी रकम चुकानी पड़ती थी। अब 10,000 रुपये में 5जी फोन बिकने लगे हैं। ये स्मार्टफोन न सिर्फ लुक में शानदार होते हैं बल्कि फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स के मामले में भी कमाल होते हैं। अगर आप भी कम रेट वाला 5जी फोन खरीदना चाहते हैं तो आगे हमने मार्केट में मौजूद सस्ते और बेस्ट ऑप्शन्स शेयर किए हैं जो आपके काम आ सकते हैं।
Samsung Galaxy F06 5G
सैमसंग गैलेक्सी एफ06 5जी फोन इस रेंज का सबसे नया मोबाइल है जो 12 फरवरी को लॉन्च हुआ है। इसके 4GB RAM + 128GB Storage वेरिएंट की कीमत 9,999 रुपये है तथा ऑफर के साथ इसके 6GB + 128GB वेरिएंट को 11,499 रुपये में परचेज किया जा सकता है। यह स्मार्टफोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर पर काम करता है तथा 4 जेनरेशन की ओएस अपडेट और 4 साल की सिक्योरिटी अपग्रेड के साथ आता है।

यह सस्ता Samsung 5G Mobile Phone 50 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा तथा 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। पावर बैकअप के लिए इसमें 25वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस 5,000एमएएच बैटरी दी गई है। यह मोबाइल 6.74-इंच की एचडी+ स्क्रीन पर बना है। इसमें 12 5G Bands मिलते हैं जो Jio व Airtel सहित Vi नेटवर्क पर भी स्मूथ का करते हैं।
Redmi 14C 5G
रेडमी 14सी 5जी फोन जनवरी 2025 में भारत में लॉन्च हुआ है। इसके 4GB RAM + 64GB Storage वेरिएंट का रेट ₹9,999 तथा 4GB RAM + 128GB Storage का प्राइस ₹10,999 है। यह मोबाइल एंड्रॉयड 14 आधारित मीयूआई पर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इसमें 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना Qualcomm Snapdragon 4 Gen 2 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है जो 2.36GHz क्लॉक स्पीड पर रन करता है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में यह फोन 438871 AnTuTu Score प्राप्त कर चुका है।

Redmi 14C 5G फोन में 6.99-इंच HD+ LCD डिस्प्ले दी गई है जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। फोटोग्राफी के लिए यह सस्ता रेडमी फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है जिसमें 50MP मेन सेंसर के साथ सेकेंडरी एआई लेंस मौजूद है। वहीं फ्रंट पर 8MP सेल्फी कैमरा दिया गया है। पावर बैकअप के लिए रेडमी 14सी 5जी फोन में तगड़ी 5,160mAh बैटरी दी गई है जो 18W फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस है।
Infinix Hot 50 5G
8जीबी रैम वाला 5जी फोन 10 हजार में खरीदना है तो इनफिनिक्स हॉट 50 भी आपको पसंद आ सकता है। इसके 8GB RAM + 128GB Storage वेरिएंट का रेट सिर्फ 10,999 रुपये है। वहीं फोन के 4GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 9,499 रुपये है। यह इनफिनिक्स 5जी मोबाइल 2.4गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले मीडियाटेक Dimensity 6300 प्रोसेसर पर रन करता है। इसमें 8जीबी एक्सटेडेंड रैम मौजूद है जो इसे 16जीबी रैम की ताकत प्रदान करती है।

Infinix Hot 50 5G फोन में 6.7 इंच की एचडी+ एलसीडी डिस्प्ले दी गई है जो 120Hz रिफ्रेश रेट पर काम करती है। पावर बैकअप के लिए यह इनफिनिक्स मोबाइल 5,000एमएएच बैटरी सपोर्ट करता है जिसके साथ 18वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक मिलती है। फोटोग्राफी के लिए इसके डुअल रियर कैमरा सेटअप में 48MP IMX582 सेंसर दिया गया है वहीं फ्रंट पर 8 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर मौजूद है।
Vivo T3 Lite 5G
वीवो टी3 लाइट 5जी फोन के 4GB RAM मॉडल का रेट 10,499 रुपये है जिसमें 128GB Storage मिलती है। वहीं 1 हजार रुपये एक्स्ट्रा लगाकर इसे 6GB RAM पर खरीदा जा सकता है। यह सस्ता वीवो 5जी फोन 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बने MediaTek Dimensity 6300 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर काम करता है जो 2.4गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। यह मोबाइल एंड्रॉयड 14 आधारित फनटच ओएस 14 पर काम करता है।

फोन में 6GB Extended RAM मिलती है जो फिजिकल रैम के साथ मिलकर इसे 12GB RAM की ताकत देती है। Vivo T3 Lite 5G स्मार्टफोन 6.56 इंच की HD+ LCD डिस्प्ले पर बना है जिसपर 90Hz रिफ्रेश रेट और 840nits ब्राइटनेस मिलती है। पावर बैकअप के लिए इसमें 15W फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस 5,000mAh Battery दी गई है। वहीं फोटोग्राफी के लिए फ्रंट पर 8MP सेल्फी कैमरा तथा बैक पर 50MP + 2MP रियर कैमरा मिलता है।
Realme C65 5G
यह सस्ता रियलमी 5जी फोन 10,499 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है जिसमें 4GB RAM के साथ 64GB Storage मिलती है। इसके 4GB+128GB का रेट ₹11499, 6GB+128GB का प्राइस ₹12,499 और 8GB+128GB की कीमत ₹13,999 है। यह मोबाइल 2.4GHz तक की क्लॉक स्पीड वाले MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर पर काम करता है।

realme C65 5G में 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट वाली 6.67 इंच की एचडी स्क्रीन दी गई है जिसे लो ब्लू लाइट सर्टिफिकेशन प्राप्त है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा सेटअप लगता है तथा सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है। वहीं पावर बैकअप के लिए Realme C65 5G स्मार्टफोन 5,000एमएएच बैटरी सपोर्ट करता है।
Tecno POP 9 5G
टेक्नो पॉप 9 5जी भी इसी प्राइस ब्रैकेट का फोन है। इसके 4GB RAM + 64GB ROM वेरिएंट का प्राइस 9,499 रुपये तथा 4GB RAM + 128GB ROM वेरिएंट को रेट 9,999 रुपये है। यह स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 6300 ऑक्टाकोर प्रोसेसर के साथ लाया गया है जो 2.4GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। टेक्नो इस फोन पर 4 साल का Lag Free Fluency एक्सपीरियंस देने का दावा करती है।

Tecno POP 9 5G फोन में 4जीबी एक्सटेंटेड रैम टेक्नोलॉजी दी गई है जो फिजिकल रैम में वचुर्अल रैम को जोड़कर इसे 8GB की ताकत देती है। यह मोबाइल 120Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.67 इंच की आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले सपोर्ट करता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 48 मेगापिक्सल IMX582 डुअल रियर कैमरा तथा 8MP फ्रंट कैमरा मिलता है। वहीं पावर बैकअप के लिए यह फोन 15वॉट फास्ट चार्जिंग तथा 5,000mAh बैटरी सपोर्ट करता है।
iQOO Z9 Lite 5G
यह सस्ता 5जी फोन दो रैम वेरिएंट्स में खरीदा जा सकता है। इसके 4जीबी रैम + 128जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 10,499 रुपये है तथा 6जीबी रैम + 128जीबी स्टोरेज वेरिएंट का रेट 11,499 रुपये है। आइकू ज़ेड9 लाइट 5जी फोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 चिपसेट पर काम करता है जो 2.4GHz तक की हाई क्लॉक स्पीड पर रन कर सकता है। यह स्मार्टफोन 6जीबी एक्सटेंडेड रैम के साथ आता है जो इसे 6GB RAM की ताकत देती है।

iQOO Z9 Lite 5G फोन में 90Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.56 इंच की बड़ी स्क्रीन दी गई है। फोटोग्राफी के लिए इसके डुअल रियर कैमरा सेटअप में 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर के साथ 2 मेगापिक्सल बोका लेंस दिया गया है तथा सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह फोन 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। वहीं पावर बैकअप के लिए इसमें 5000mAh बैटरी दी गई है जो 15वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक के साथ आती है। यह 5जी फोन एंड्राइड 14 आधारित फन टच ओएस 14 पर काम करता है।
Vivo Y28e 5G
सस्ते 5जी फोन वीवो वाई28ई की कीमत में हाल ही में कंपनी ने कटौती है। इसका रेट 500 रुपये घटाया गया है जिसके बाद Vivo Y28e 5G 10 हजार की रेंज में अच्छा ऑप्शन बन गया है। यह फोन 4GB RAM सपोर्ट करता है जिसके 64GB Storage वेरिएंट को ₹9,999 में तथा 128GB Storage वेरिएंट को ₹10,999 खरीदा जा सकता है। यह मोबाइल MediaTek Dimensity 6100 प्रोसेसर पर काम करता है।

वीवो वाई28ई 5जी फोन 4GB extended RAM टेक्नोलॉजी से लैस है जो इसे 8जीबी रैम तक की पावर देती है। इस फोन में 6.56 इंच की एचडी+ स्क्रीन दी गई है जो 90Hz रिफ्रेश रेट पर काम करती है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 13 मेेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा तथा 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है। वहीं पावर बैकअप के लिए Vivo Y28e 5G स्मार्टफोन 5,000mAh Battery और 15W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है।
Moto G35 5G
मोटो जी35 5जी फोन इंडिया में 4GB RAM और 128GB Storage के साथ 9,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। यह मोबाइल Unisoc T760 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर काम करता है जो 2.2GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन कर सकता है। यह फोन एंड्रॉयड 14 आधारित हेलो यूआई पर काम करता है जो 1 साल की ओएस अपग्रेड तथा 2 साल की सिक्योरिटी अपग्रेड के साथ आता है।

Moto G35 5G फोन में 16 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा है। वहीं इसके डुअल रियर कैमरा सेटअप में 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर और 8 मेगापिक्सल Ultra Wide लेंस मिलता है। पावर बैकअप के लिए यह सस्ता मोटोरोला 5जी फोन 5,000एमएएच बैटरी सपोर्ट करता है जिसके साथ 20वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक मिलती है। मोटो जी35 5जी फोन राउंड ऐज वाली 6.72-इंच की फुलएचडी+ पंच-होल डिस्प्ले दी गई है जो 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 1000nits ब्राइटनेस सपोर्ट करती है।


















