
Samsung Galaxy A26 का लॉन्च जल्द होने की संभावना बढ़ गई है। क्योंकि इसके सपोर्ट पेज ग्लोबल मार्केट्स में लाइव हो गए हैं। हालांकि अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन लग रहा है कि यह डिवाइस मिड बजट रेंज में आ सकता है। इससे पहले भी Galaxy A26 के बारे में जानकारी लीक हो चुकी हैं। यही है बताया जा रहा है कि इसे भारत में भी एंट्री दी जा सकती है।
Samsung Galaxy A26 सपोर्ट पेज
- Galaxy A26 के सपोर्ट पेज Samsung की आधिकारिक वेबसाइट पर UK, Ireland और Latin America में लाइव हो गए हैं।
- डिवाइस का नाम नहीं बताया गया है, लेकिन मॉडल नंबर SM-A26B/DS को पहले की सर्टिफिकेशन्स के अनुसार Galaxy A26 माना जा रहा है।
- सपोर्ट पेज में डिवाइस के बारे में कोई विशेष जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन यह इन मार्केट्स में लॉन्च की पुष्टि करता है और यह संकेत देता है कि फोन जल्द ही आ सकता है।
- Galaxy A26 के भारत में भी लॉन्च होने की उम्मीद है।
- लीक के अनुसार, ब्रांड Galaxy A26, Galaxy A36 और Galaxy A56 को लेटेस्ट Galaxy A-सीरीज के फोंस के रूप में लॉन्च करने की योजना बना रहा है।

Samsung Galaxy A26 के बारे में अब तक हम जो जानते हैं:
- डिजाइन: लीक के अनुसार, Galaxy A26 में नया डिजाइन किया गया कैमरा मॉड्यूल हो सकता है। कहा जा रहा है कि इसमें फ्रंट पर वॉटरड्रॉप नॉच और Galaxy A25 की तरह पॉलीकार्बोनेट बॉडी मिल सकती है।
- प्रोसेसर: Galaxy A26 को इन-हाउस Exynos 1280 SoC के साथ लाया जा सकता है। रिपोर्ट्स यह भी बताती हैं कि यह Exynos 2400e के साथ आ सकता है, जो Galaxy S24 FE में भी है।
- डिस्प्ले: Galaxy A26 में 6.64/6.7 इंच का FHD+ डिस्प्ले हो सकता है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट प्रदान किया जा सकता है। यह Galaxy A25 से थोड़ा बड़ा होगा, जिसमें 6.5 इंच की स्क्रीन है।
- बैटरी और चार्जिंग: स्मार्टफोन में 4,565mAh की बैटरी होने की उम्मीद है, जिसे संभवतः 5,000mAh के रूप में लाया जा सकता है। इसकी FCC लिस्टिंग ने 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट की भी पुष्टि की है। ये फीचर पूर्व मॉडल Galaxy A25 के समान हैं।
- अन्य खूबियां: Galaxy A26 एंड्राइड 15 और One UI 7 के साथ आने की संभावना है। इसे 8GB RAM और 256GB ऑनबोर्ड स्टोरेज तक के विकल्पों में उपलब्ध होने की उम्मीद है।
गैलेक्सी ए26 की कीमत गैलेक्सी ए25 के समान ही होने की उम्मीद है, जिसे भारत में 26,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था।












