
दो महीने पहले ही भारत में लो बजट मोबाइल Vivo Y29 5G फोन इंडिया में लॉन्च हुआ था जिसे सिर्फ 13,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। वहीं अब कंपनी ने ग्लोबल मार्केट में इस 5जी विवो मोबाइल का 4जी मॉडल भी पेश कर दिया है। Vivo Y29 4G बांग्लादेश में अनाउंस किया गया है जो पावरफुल 6,500mAh Battery, 8GB RAM और Qualcomm Snapdragon 685 प्रोसेसर की ताकत से लैस होकर आया है।
Vivo Y29 4G स्पेसिफिकेशन्स
- Qualcomm Snapdragon 685
- 8GB RAM + 256GB Storage
- 44W Fast Charging
- 6,500mAh Battery
- 6.68″ 120Hz LCD Screen
- 50MP Dual Rear Camera
- 8MP Selfie Camera

परफॉर्मेंस : वीवो वाई29 4जी स्मार्टफोन एंडरॉयड 15 पर लॉन्च हुआ है जो Funtouch OS 15 के साथ मिलकर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस मोबाइल में 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना क्वालकॉम का स्नेपड्रैगन 685 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया जो 2.8GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करता है।
मेमोरी : बांग्लादेश में Vivo Y29 4G फोन 6जीबी रैम और 8जीबी रैम पर लॉन्च किया गया है जो एक्सपेंडेबल रैम तकनीक से लैस है। यह टेक्नोलॉजी मोबाइल की फिजिकल रैम में वचुर्अल रैम को जोड़कर इसे 16GB RAM (8+8) की ताकत प्रदान करती है। इस वीवो फोन में LPDDR4X RAM + eMMC 5.1 Storage तकनीक दी गई है।
बैटरी : वीवो वाई29 4जी स्मार्टफोन की बैटरी इसकी सबसे बड़ी ताकत नजर आ रही है। इस मोबाइल में शाक्तिशाली 6,500एमएएच बैटरी दी गई है। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए स्मार्टफोन को 45वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस किया गया है। बताते चलें कि Vivo Y29 5G 5,500mAh battery सपोर्ट करता है।
कैमरा : यह नया विवो मोबाइल फोन फोटोग्राफी के लिए डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर दिया गया है जो एफ/2.4 अपर्चर वाले 2 मेगापिक्सल सेकेंडरी सेंसर के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में एफ/2.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मौजूद है।
स्क्रीन : Vivo Y29 4G स्मार्टफोन ग्लोबल मार्केट में 1608 × 720 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.68 इंच की बड़ी स्क्रीन पर लॉन्च हुआ है। यह एलसीडी डिस्प्ले है जो 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 1000nits ब्राइटनेस के साथ ही 264पीपीआई जैसे फीचर्स सपोर्ट करती है।

Vivo Y29 4G प्राइस
- 6GB RAM + 128GB Storage – ৳19,999 (तकरीबन 14,330)
- 8GB RAM + 128GB Storage – ৳21,999 (तकरीबन 14,790)
- 8GB RAM + 256GB Storage – ৳23,999 (तकरीबन 17,190)
वीवो वाई29 4जी फोन को बांग्लादेश में तीन मेमोरी वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। इसके बेस मॉडल में 6जीबी रैम के साथ 128जीबी मेमोरी दी गई है जिसका रेट इंडिया कंरसी अनुसार 14 हजार रुपये के करीब है। इसी तरह सबसे बड़ा वेरिएंट 8जीबी रैम के साथ 256जीबी स्टोरेज सपोर्ट करता है जिसका प्राइस 17 हजार रुपये के करीब है। विदेशी बाजार में यह फोन Elegant white और Noble Brown कलर में खरीदा जा सकेगा।









