
पिछले साल ओपो ने ए71 मॉडल को पेश किया था और इस कंपनी ने इसका अपग्रेड संस्करण ओपो ए71 2018 को लॉन्च किया है। भारतीय बाजार में इस फोन की कीमत 9,990 रुपये है। वैसे तो ओपो मुख्य रूप से आॅफलाइन स्टोर के लिए जाना जाता है लेकिन इस बार कंपनी ने ए71 को आॅनलाइन प्लेटफॉर्म पर भी रखा है। लॉन्च के साथ ही यह फोन हमारे पास भी उपलब्ध हुआ और बिना देर किए हम इस फोन की पहली झलक आपके लिए लेकर आए हैं। जिससे कि आप फोन के बारे में काफी अंदाजा लगा सकते हैं।

ओपो ए71 की बॉडी पॉलिकार्बोनेट की बनी है। हालांकि इसे मेटैलिक फिनिश में पेश किया गया है इस कारण देखने में और पकड़ने में आपको मैटल का अहसास देगा। बिल्ड क्वालिटी अच्छी है और इसकी स्लिम बॉडी देखने में काफी आकर्षक लगता है। इंटेक्स एलीट डुअल : सेल्फी शौकिन्स के लिए खरा सौदा, कम कीमत पर आलराउंडर परफॉर्मेंस

ओपो ए71 (2018) में 5.2—इंच की एलसीडी आईपीएस स्क्रीन दी गई। फोन का स्क्रीन रेजल्यूशन 1,280 x 720 पिक्सल है। कंपनी ने स्क्रीन प्रोटेक्शन की जानकारी नहीं दी है। डिसप्ले हमें अच्छा लगा और टच अहसास भी ठीक है। आॅनर व्यू 10: शनदार स्पेसिफिकेशन के बाद किलर लुक बनाता है इसे खास

स्क्रीन के नीचे आपको तीन कपैसिटिव टच एंडरॉयड बटन दिखाई देंगे जो कि लगभग सभी एंडरॉयड फोन में होते हैं। आॅनर 9 लाइट की पहली झलक: इसके लुक पर ही मर मिटेंगे आप

ओपो ए71 को कलर ओएस 3.2 पर पेश किया गया है जो एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 7.1 नुगट पर आधारित है। होम पैनल पर ही आपको ऐप्स दिखाई देंगे। वहीं क्विक सेटिंग स्क्रीन को नीचे से स्वाइप करने पर मिलेगा।

कपंनी ने इसे स्नैपड्रैगन 450 चिपसेट पर पेश किया है और इसमें 1.8गीगाहर्ट्ज का आॅक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ ही 3जीबी रैम और 16जीबी की इंटरनल मैमोरी है। फोन में 256जीबी तक मैमोरी कार्ड सपोर्ट है। यदि आपको फोन में गेमिंग पसंद है तो इसमें बेहतर ग्राफिक्स के लिए एड्रीनो 506 जीपीयू भी मौजूद है।

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो फोन के बैक पैनल पर जहां एलईडी फ्लैश के साथ एफ/2.2 अपर्चर वाला 13-मेगापिक्सल का रियर कैमर दिया गया है। इस फोन का रियर कैमरा मल्टी फ्रेम टेक्नोलॉजी और अल्ट्रा एचडी टेक्नोलॉजी से लैस है। कैमरे के साथ फ्लैश उपलब्ध है।

ओपो ए71 में 5-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मौजूद है। हालांकि मेगापिक्सल के लिहाज से आप इसे कम आंक सकते हैं लेकिन कंपनी ने ओपो एफ5 की तरह इसे भी एआई ब्यूटिफिकेशन्स तकनीक से लैस किया है जो कि स्कीन, रंग और जेंडर के हिसाब से खुद ही कलर अडजस्ट कर देता है।

ओपो ए71 (2018) डुअल सिम फोन जो 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है। खास बात यह कही जा सकती है कि फोन में दो सिम के साथ आप मैमोरी कार्ड का उपयोग कर सकते हैं।

डाटा व कनेक्टिविटी के लिए इसमें माइक्रो यूएसबी 2.0 दिया गया है। वहीं नीचले पैनल में ही आपको यूएसबी दिखाई देगा। जबकि उपरी पैनल में 3.5एमएमए आॅडियो जैक है।

पावर बैकअप के लिए इसमें 3,000एमएएच की बैटरी दी गई है।

सेल्स पैक के साथ फोन के साथ मैनुबल, पावर अडॉप्टर, यूएसबी केबल और ईयरफोन भी उपलब्ध है।













