5,999 रुपये में खरीद सकेंगे यह शानदार Smart TV! 24-इंच, 32-इंच और 43-इंच मॉडल पर मिल रहे ऑफर

Join Us icon

सस्ता स्मार्ट टीवी खरीदना है तो यह सप्ताह आपके लिए बेस्ट साबित हो सकता है। 7 मार्च से 13 मार्च के बीच Kodak Smart TV बेहद कम रेट पर बिकेंगे। 24-इंच स्मार्टटीवी सिर्फ 5999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। वहीं 32-इंच टीवी 8 हजार से भी कम में और 40-इंच टीवी 15 हजार से भी कम में मिलेगा। एंड्रॉयड स्मार्ट टीवी पर मिल रही डील व ऑफर की जानकारी आप आगे पढ़ सकते हैं।

सस्ते स्मार्ट टीवी का रेट

स्मार्टटीवी मॉडलसेलिंग प्राइस
24-inch HD TV (24SE5002)₹5,999
32-inch HD TV (32SE5001BL)₹7,999
32-inch HD TV (32HDX7XPRO)₹9,799
32-inch HD TV (329X5051)₹9,999
43-inch FHD TV (43SE5004BL)₹14,499
40-inch FHD TV (409X5061)₹14,999
42-inch FHD TV(429X5071)₹15,499
43-inch FHD TV (439X5081)₹16,999
43-inch 4K QLED TV (43MT5055)₹20,999
50-inch 4K TV (50CAPROGT5012)₹24,999
50-inch 4K QLED TV (50MT5011)₹26,499
55-inch 4K QLED TV (55MT5022)₹30,499
65-inch 4K QLED TV (65MT5033)₹42,999

ऊपर लगी टेबल में आप देख सकते हैं कि कोडेक स्मार्टटीवी को बेहद ही सस्ती कीमतों पर बेचा जा रहा है। ये टीवी Flipkart Big Saving Days sale में ​कम रेट पर बिकेंगे जिसकी शुरुआत 7 मार्च से हो रही है। 13 मार्च तक कंपनी की ओर से टीवी पर डिस्काउंट और ऑफर दिए जाएंगे जिसका फायदा (यहां क्लिक कर) उठाया जा सकता है।

कोडेक स्मार्ट टीवी के फीचर्स

Kodak के QLED टीवी रेंज में Google TV OS मिलता है जो स्मूथ काम करता है तथा यूजर्स को उनके जीमेल अकाउंट से लिंक पर अन्य सुविधाएं भी प्रदान करता है। इन सस्ते गूगल टीवी में मनोरंजन के लिए जहां DTS साउंड, 1.1 बिलियन रंग, Dolby Atmos, और HDR10 जैसे फीचर्स मिलते हैं वहीं प्रोसेसिंग के लिए इसमें 2GB रैम और 16GB इंटरनल स्टोरेज मिल जाती है।

Kodak 9XPRO सीरीज़ की बात करें तो इसमें HD Ready और FHD दोनों के मॉडल्स खरीदे जा सकते हैं। ये सस्ते स्मार्ट टीवी Android 11 OS पर काम करते हैं जिसके साथ Realtek प्रोसेसर दिया गया है। इस एंड्रॉयड टीवी में Google Assistant और Chromecast सपोर्ट भी मिलता है। मनोरंजन के लिए इनमें Netflix सहित ओटीटी ऐप्स भी साथ में आती है।

KODAK launched AI-POWERED 32 and 43 inch QLED TV price starts at just rs 11499

Kodak SE सीरीज़ में यूजर अपनी जरूरत के हिसाब से 24-इंच, 32-इंच और 43-इंच मॉडल खरीद सकते हैं। इसमें 30W तक का दमदार ऑडियो अनुभव प्रदान करने का दावा करती है और इसमें 4GB स्टोरेज दी गई है। ये टीवी YouTube, Prime Video, Zee5 जैसे प्री-इंस्टॉल्ड ऐप्स के साथ आते हैं।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here