
Motorola फिलहाल कई नए स्मार्टफोंस लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है, जिसके बारे में कुछ लीक खबरें और अफवाहें सामने आ रही हैं। हमें Moto G सीरीज के नए मिड-रेंज विकल्पों और अधिक प्रीमियम Edge लाइनअप के लॉन्च की उम्मीद है। 91mobiles को अब विशेष रूप से पांच आगामी फोंस की जानकारी मिली है। उनमें Moto G56, Moto G86, Motorola Edge 60 Fusion, Motorola Edge 60, और Edge 60 Pro शामिल हैं।
Moto G56, Moto G86 की कीमत, रंग और मेमोरी वैरियंट
इंडस्ट्री के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, Moto G56 को ब्लैक, ब्लू और डिल (हल्का हरा) रंगों में लॉन्च किया जाएगा। यह 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वैरियंट में उपलब्ध होगा जिसकी कीमत 250 यूरो (लगभग ₹23,675) होगी।
Moto G86 जल्द लॉन्च होने वाला Moto G सीरीज का नया फोन हो सकता है। Moto G86 गोल्डन, कॉस्मिक (हल्का पर्पल), रेड और स्पेलबाउंड (ब्लू) रंगों में लॉन्च होगा। यह स्मार्टफोन 8GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ आएगा। जिसकी कीमत 330 यूरो (लगभग ₹31,251) होगी।
दोनों फोन Moto G55 और Moto G85 के अपग्रेडेड वर्जन के रूप में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। इनमें से केवल Moto G85 को ही भारत में लॉन्च किया गया था।
Motorola Edge 60 सीरीज: कीमत, रंग और मेमोरी वैरियंट
Motorola Edge 60 सीरीज में तीन मॉडल Motorola Edge 60, Edge 60 Fusion और Edge 60 Pro शामिल होंगे।
- Motorola Edge 60 Fusion: यह ब्लू और ग्रे रंगों में लॉन्च होगा। फोन में 8GB रैम और 256GB स्टोरेज होगी और इसकी कीमत 350 यूरो (लगभग ₹33,150) होगी।
- Motorola Edge 60: यह स्मार्टफोन सी (ब्लू) और ग्रीन रंगों में लॉन्च होगा। इसमें 8GB रैम और 256GB स्टोरेज मिलेगा और इसकी कीमत 380 यूरो (लगभग ₹35,987) रहने की उम्मीद है।
- Motorola Edge 60 Pro: नाम के अनुसार, यह Edge 60 सीरीज का सबसे प्रीमियम और महंगा मॉडल होगा। इसकी कीमत 600 यूरो (लगभग ₹56,821) होगी। यह स्मार्टफोन ब्लू, ग्रीन और ग्रेप (पर्पल) रंगों में लॉन्च होगा।
यह पहली बार है जब हम सिवाय Motorola Edge 60 Pro के इन स्मार्टफोंस के बारे में सुन रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, Motorola Edge 60 Pro को Dekra, TUV Rheinland और FCC सर्टिफिकेशन साइट्स पर देखा गया था। इन लिस्टिंग्स के अनुसार, Motorola Edge 60 Pro में 5,100mAh बैटरी और 68W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलने की उम्मीद है। Motorola Edge 50 Pro में 4,500mAh बैटरी थी जो 68W और 125W (12GB+256GB वेरिएंट) फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आई थी।.
जहां तक बाकी डिवाइसों का सवाल है, हमें उम्मीद है कि जल्द ही इनके बारे में नई जानकारी सामने आएगी।












