मात्र 6999 में लॉन्च हुआ Lava Shark स्मार्टफोन, जानें इसके फुल स्पेसिफिकेशंस

Join Us icon

Lava ने एक बार फिर भारतीय यूजर्स के लिए एंट्री लेवल सस्ते स्मार्टफोन की पेशकश की है। यह नया मोबाइल शार्क सीरीज (Shark Series) के तहत Lava Shark नाम से इंडियन मार्केट में लॉन्च हुआ है। इसमें ग्राहकों को सस्ते दाम पर 8GB तक रैम, 6.67 इंच बड़ा डिस्प्ले, 50 मेगापिक्सल AI रियर कैमरा, 5000mAh बैटरी जैसे दमदार फीचर्स मिलेंगे। आइए, आगे आपके डिवाइस की सभी खूबियां, कलर्स, कीमत और सेल की डिटेल विस्तार से बताते हैं।

Lava Shark की कीमत और उपलब्धता

  • भारत में Lava Shark स्मार्टफोन सिंगल स्टोरज 4जीबी रैम +64जीबी स्टोरेज में पेश किया गया है।
  • मोबाइल को खरीदने के लिए ग्राहकों को मात्र 6,999 देने होंगे यानी यह एंट्री लेवल डिवाइस यूजर्स के लिए बढ़िया विकल्प होगा।
  • लावा शार्क दो बोल्ड कलर वैरिएंट्स टाइटेनियम गोल्ड और स्टील्थ ब्लैक के साथ इसी महीने मार्च 2025 से लावा के रिटेल आउटलेट्स पर उपलब्ध होगा।

Lava Shark स्पेसिफिकेशंस

  • डिस्प्ले: Lava Shark में 16.94cm (6.67-इंच) की बड़ी स्क्रीन दी गई है, जो बेहतर विजुअल एक्सपीरियंस प्रदान करती है। यह स्मार्टफोन HD+ पंच-होल डिस्प्ले के साथ आता है, जिसका रिजॉल्यूशन 720 x 1612 पिक्सल और 269 PPI है, जिससे स्क्रीन क्लियर और शार्प नजर आती है। फोन 120Hz के हाई रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। जिससे स्क्रॉलिंग और गेमिंग का अनुभव स्मूथ और लैग-फ्री रहता है।
  • प्रोसेसर: Lava Shark मोबाइल में ब्रांड ने UNISOC T606 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया है, जो स्मूद परफॉर्मेंस और बेहतर मल्टीटास्किंग का अनुभव देता है।
  • रैम और स्टोरेज: डिवाइस में 4GB रैम के साथ 4GB वर्चुअल रैम का सपोर्ट मिलता है, जिससे कुल 8GB तक की मेमोरी का अनुभव प्राप्त होता है। Lava Shark में 64GB की इंटरनल स्टोरेज दिया गया है, जिसे 256GB तक एक्सपैंड किया जा सकता है।
  • रियर कैमरा: Lava Shark स्मार्टफोन 50MP का AI रियर कैमरा प्रदान करता है, जो LED फ्लैश के साथ आता है और शानदार फोटोग्राफी का अनुभव देता है।
  • फ्रंट कैमरा: फोन में 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है, जो स्क्रीन फ्लैश के साथ आता है और कम रोशनी में भी अच्छी सेल्फी ले सकता है।

  • बैटरी: इस स्मार्टफोन में 5000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो लंबे समय तक उपयोग की सुविधा प्रदान करती है। इसके साथ ही डिवाइस 18W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है, हालांकि बॉक्स में 10W का चार्जर शामिल किया गया है।
  • ऑपरेटिंग सिस्टम: Lava Shark स्मार्टफोन लेटेस्ट Android 14 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है, जिससे यूजर्स को नया और बेहतर अनुभव मिलता है।
  • सिक्योरिटी: इसमें साइड फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक फीचर दिया गया है, जिससे फोन को सुरक्षित और तेजी से अनलॉक किया जा सकता है।
  • सर्विस: Lava Shark के साथ फ्री सर्विस एट होम की सुविधा मिलती है, जिससे यूजर्स को बेहतरीन कस्टमर सपोर्ट का लाभ होगा।
LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here