Samsung Galaxy A36 को खरीदने और न खरीदने के कारण, जानें यहां

Join Us icon

सैमसंग गैलेक्सी A36 हाल ही में भारत में ब्रांड की A-सीरीज के अंदर नए फोन के रूप में लॉन्च किया गया है। यह नया स्मार्टफोन ₹32,999 की शुरुआती कीमत में आता है और इसके टॉप वेरिएंट की कीमत ₹38,999 तक जाती है। वहीं, इसमें एक अपडेटेड प्रोसेसर, बेहतर चार्जिंग क्षमता और अपने पुराने मॉडल सैमसंग गैलेक्सी A35 की तुलना में बेहतर फ्रंट कैमरा सेटअप मिलता है।

हालांकि, सैमसंग गैलेक्सी A35 मिड-रेंज स्मार्टफोन सेगमेंट में एक दिलचस्प ऑप्शन है, लेकिन इसमें कुछ कमियां भी हैं। इस लेख में, हम रिव्यू के आधार पर सैमसंग गैलेक्सी A36 को खरीदने या न खरीदने के सभी कारण आपको बताएंगे।

Samsung Galaxy A36 को खरीदने के कारण

शानदार मल्टीमीडिया एक्सपीरियंस

सैमसंग गैलेक्सी A36 में 6.68 इंच का सुपर AMOLED डिस्प्ले है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट, 1,200 निट्स की पीक ब्राइटनेस और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7+ प्रोटेक्शन दिया गया है। इसमें DHR10+ सपोर्ट भी मिलता है। हमारे उपयोग के अनुसार, डिस्प्ले शार्प और विविड विज़ुअल्स प्रदान करता है। इसके साथ ही, स्टीरियो स्पीकर एक शानदार मल्टीमीडिया अनुभव देते हैं। इसके अलावा, यह डिस्प्ले सीधे सूर्य के प्रकाश में भी स्पष्ट रूप से पढ़ा जा सकता है, जिससे बाहर कंटेंट देखना आसान हो जाता है।

Galaxy A36

अच्छा कैमरा

गैलेक्सी A36 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 50MP प्राइमरी वाइड-एंगल लेंस, 8MP अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस और 5MP मैक्रो लेंस के सेल्फी के लिए 12MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

वहीं, हमारे रिव्यू के आधार पर, गैलेक्सी A36 अच्छा डायनामिक रेंज, प्राकृतिक कलर और मजबूत एज डिटेक्शन के साथ शानदार तस्वीरें लेता है। हालांकि, सेल्फी कैमरा हमेशा शानदार परिणाम नहीं देता, लेकिन AI-पावर्ड फीचर्स जैसे Edit Suggestions और Object Erase यूजर्स को फोटो एडिटिंग के अधिक ऑप्शन देते हैं।

लंबा सॉफ्टवेयर सपोर्ट 

गैलेक्सी A36 Android 15-बेस्ड One UI 7 पर चलता है और इसमें 6 साल के OS अपडेट और 6 साल के सिक्योरिटी अपडेट मिलते हैं। यानी, यूजर्स को Android 21 तक के अपडेट्स मिलेंगे। सॉफ्टवेयर सपोर्ट का यह समय स्मार्टफोन इंडस्ट्री में सबसे लंबा है। तुलना के लिए, Vivo V50 (रिव्यू) और Redmi Note 14 Pro+ (रिव्यू) की बात करें तो इसमें केवल 3 साल के OS अपग्रेड और 4 साल के सिक्योरिटी मिलता है।

Samsun Galaxy A36

स्मूथ One UI 7 इंटरफेस

गैलेक्सी A36 में Android 15-बेस्ड One UI 7 दिया गया है, जो बेहद स्मूद अनुभव प्रदान करता है। यह कॉम्पैक्ट ऐप ड्रावर और कम प्री-इंस्टॉल्ड ऐप्स और इसकी लॉक स्क्रीन ग्लांस में पर्सनलाइज्ड विज्ञापन मिलते हैं, लेकिन इन्हें सेटिंग्स में बदला जा सकता है। वहीं, Google के AI फीचर्स जैसे Circle to Search और AI Select का सपोर्ट मिलता है।

Samsung Galaxy A56 को न खरीदने के कारण

एक्सपेंडेबल स्टोरेज नहीं

गैलेक्सी A36 8GB और 12GB RAM वेरिएंट में आता है, जिसे 128GB और 256GB स्टोरेज ऑप्शन के साथ जोड़ा गया है। हालांकि, इसमें माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट नहीं है, जो कि इसके पुराने मॉडल Galaxy A35 में था। यह उन यूजर्स के लिए समस्या बन सकता है, जो लंबे समय तक ज्यादा स्टोरेज चाहते हैं।

औसत परफॉर्मेंस

गैलेक्सी A36 को Qualcomm Snapdragon 6 Gen 3 चिपसेट द्वारा संचालित किया गया है, जो Galaxy A35 के Exynos 1380 चिपसेट की तुलना में एक अपग्रेड है। हमारे अनुभव में, यह फोन डेली टास्क को अच्छे से हैंडल करता है, लेकिन ओवरऑल परफॉर्मेंस प्रतिस्पर्धियों की तुलना में औसत महसूस होती है।

Samsung Galaxy A36

यदि आपको एक शानदार डिस्प्ले, मजबूत कैमरा, लंबा सॉफ्टवेयर सपोर्ट और स्मूद UI चाहिए, तो Samsung Galaxy A36 एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। लेकिन यदि आप एक्सपैंडेबल स्टोरेज और बेहतर परफॉर्मेंस चाहते हैं, तो आपको अन्य ऑप्शन पर विचार करना चाहिए।

 

 

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here