
ओप्पो ने हाल ही में घोषणा की है कि अपकमिंग स्मार्टफोन Oppo Find X8s और X8s+ दुनिया के पहले ऐसे डिवाइस होंगे जो मीडियाटेक Dimensity 9400+ चिपसेट के साथ आएंगे। यह नया प्रोसेसर स्मार्टफोन के परफॉर्मेंस में जबरदस्त सुधार लाने वाला है। वहीं, अब ब्रांड ने Find X8s डिवाइस के कुछ और महत्वपूर्ण फीचर्स से पर्दा उठाया है। आइए जानते हैं मोबाइल में आपको क्या खास मिल सकता है।
Oppo Find X8s फ्रंट लुक
Oppo ने जारी पोस्टर में Oppo Find X8s की पहली झलक दिखाई है। जिसमें इसका खूबसूरत 6.31-इंच का कॉम्पैक्ट डिस्प्ले देखा जा सकता है। इस स्मार्टफोन की सबसे खास बात यह है कि इसमें चारों तरफ बेहद पतले बेजल्स दिए गए हैं, जिससे इसे एक प्रीमियम लुक मिलता है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक इसके रियर डिजाइन को नहीं दर्शाया है।

Oppo Find X8s के स्पेसिफिकेशंस
- प्रोसेसर: Oppo Find X8s स्मार्टफोन मीडियाटेक के नए Dimensity 9400+ प्रोसेसर के साथ लॉन्च होगा, जिसकी क्लॉक स्पीड 3.73GHz है। गीकबेंच पर इसके परफॉर्मेंस टेस्ट सामने आ चुके हैं, जिससे इसके दमदार स्पीड का अंदाजा लगाया जा सकता है।
- स्टोरेज और रैम: यह स्मार्टफोन चार स्टोरेज वेरिएंट्स में आएगा। जिसमें 12GB+256GB, 12GB+512GB, 16GB+512GB, और 16GB+1TB शामिल होंगे।
- बैटरी और चार्जिंग: बैटरी की बात करें तो इसमें 5,700mAh की पावरफुल बैटरी दी जाएगी। जबकि 3C सर्टिफिकेशन के अनुसार, यह फोन 80W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगा और हालिया लीक्स के मुताबिक इसमें 50W वायरलेस चार्जिंग दी जाएगी।
- अन्य: ब्रांड ने कंफर्म किया है कि आगामी फ्लैगशिप Oppo Find X8s फोन IP68/69 सर्टिफाइड वाटर और डस्ट-रेसिस्टेंट बॉडी के साथ लॉन्च किया जाएगा।
- सॉफ्टवेयर: स्मार्टफोन ColorOS 15-बेस्ड Android 15 के साथ आएगा। जिससे यूजर्स को लेटेस्ट और स्मूद एक्सपीरियंस मिलेगा।
- कैमरा: कैमरा की बात करें तो Oppo इस फोन में Hasselblad ऑप्टिमाइजेशन की पेशकश करेगा। हालांकि, आधिकारिक रूप से कैमरा डिटेल्स सामने नहीं आई हैं, लेकिन रिपोर्ट्स के अनुसार इसमें 50MP OIS मेन कैमरा, 8MP अल्ट्रा-वाइड लेंस और 50MP Samsung JN5 पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया जा सकता है।
Oppo Find X8s लॉन्च डेट
Oppo Find X8s को 10 अप्रैल को चीन में इवेंट के जरिए लॉन्च किया जाएगा। इस इवेंट में कंपनी Oppo Find X8s Plus, X8 Ultra, Pad 4 Pro, Watch X2 Mini और Enco Free 4 जैसे अन्य डिवाइस भी लॉन्च करेगी।









