
ओप्पो ने आधिकारिक रूप से अपनी आगामी Find X8 सीरीज के स्मार्टफोंस के लॉन्च की पुष्टि कर दी है। कंपनी 10 अप्रैल को चीन में OPPO Find X8 Ultra, Find X8s, Find X8s+, Pad 4 Pro, Watch X2 Mini और Enco Free 4 TWS को लॉन्च करने के लिए तैयार है। वहीं, लॉन्च से पहले OPPO Find X8s सीरीज अब Geekbench डेटाबेस पर दिखाई दी है।
OPPO Find X8s and Find X8s+ गीकबेंच लिस्टिंग
- Xpertpick ने आगामी OPPO स्मार्टफोंस की Geekbench लिस्टिंग देखी है। ये डिवाइस PLB110 और PKT110 मॉडल नंबर के साथ स्पॉट हुए हैं।
- संभावना है कि ये मॉडल नंबर Find X8s और Find X8s+ वेरिएंट्स को दर्शाते हैं। हालांकि, यह आधिकारिक रूप से पुष्टि नहीं हुई है कि इनमें से कौन सा स्टैंडर्ड और कौन सा प्लस वैरियंट है।
- Geekbench टेस्ट में PLB110 ने सिंगल-कोर टेस्ट में 2,770 अंक और मल्टी-कोर टेस्ट में 8,500 अंक हासिल किए हैं। वहीं, PKT110 ने इसी टेस्ट में 1,984 और 8,061 अंक स्कोर किए हैं।
- लिस्टिंग से पता चलता है कि यह डिवाइस MediaTek चिपसेट के साथ आएगा। जिसमें “k6991v1_64” मदरबोर्ड होगा। इसमें 3.73GHz पर एक प्राइम कोर, 3.30GHz पर तीन परफॉर्मेंस कोर और 2.40GHz पर चार एफिशिएंसी कोर होंगे।
- सोर्स कोड से पुष्टि हुई है कि इस डिवाइस में Mali-G925-Immortalis MC12 GPU दिया जाएगा।
- स्पेसिफिकेशंस से संकेत मिलता है कि OPPO Find X8s और Find X8s+ में आगामी MediaTek Dimensity 9400+ SoC चिपसेट होगा।
- अंत में डेटाबेस से यह भी कंफर्म हुआ है कि यह चिपसेट 16GB तक की RAM को सपोर्ट करेगा और ये स्मार्टफोन Android 15 के साथ लॉन्च होंगे।
OPPO Find X8s और Find X8s+ के बाजार में 6.3-इंच और 6.6-इंच के फ्लैट AMOLED डिस्प्ले के साथ लॉन्च होने की उम्मीद है, जिनका 1.5K रिजॉल्यूशन होगा। दोनों स्मार्टफोन में 80W वायर्ड चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा। इसके अलावा, ये डिवाइस IP69 रेटिंग, X-एक्सिस वाइब्रेशन मोटर और कई अन्य शानदार फीचर्स से लैस होंगे।
OPPO Find X8 Ultra Satellite Edition गीकबेंच लिस्टिंग
- OPPO PKU110 भी Geekbench डेटाबेस पर देखा गया है। माना जा रहा है कि यह OPPO Find X8 Ultra Satellite Edition नाम से लॉन्च होगा।
- स्मार्टफोन ने सिंगल-कोर टेस्ट में 3,134 और मल्टी-कोर टेस्ट में 9,176 अंक हासिल किए हैं।
- यह 4.32GHz की अधिकतम क्लॉक स्पीड वाले ऑक्टा-कोर SoC द्वारा संचालित होगा, जो Adreno 830 GPU के साथ आएगा।
- ये जानकारी स्पष्ट रूप से संकेत देते हैं कि Find X8 Ultra Satellite Edition में Qualcomm Snapdragon 8 Elite चिपसेट होगा।
- डिवाइस 16GB RAM के साथ आएगा और Android 15 पर आधारित ColorOS 15 के साथ बॉक्स से बाहर रन करेगा।
स्टैंडर्ड OPPO Find X8 Ultra हाल ही में Geekbench डेटाबेस पर PKJ110 मॉडल नंबर के साथ देखा गया था, जिसमें इसी तरह के स्पेसिफिकेशन सामने आए हैं। Find X8 Ultra में 6.82-इंच का 2K AMOLED डिस्प्ले होगा जो अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट स्कैनर के साथ आएगा। रियर साइड पर, यह क्वाड-कैमरा सेटअप से लैस होगा, जिसमें डुअल पेरिस्कोप कैमरे शामिल होंगे। डिवाइस में 6,100mAh की बैटरी होगी जो 100W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।












