
POCO ने अपने सस्ते मोबाइल फोन Poco C71 को आधिकारिक तौर पर लॉन्च करने की घोषणा कर दी है। यह भारत में 4 अप्रैल को लॉन्च होने वाला है। इसे पिछले साल के POCO C61 के अपग्रेडेड वर्जन के रूप में एंट्री मिलेगी। डिवाइस में ब्रांड द्वारा बड़ा डिस्प्ले, दमदार बैटरी और बेहतरीन कैमरा सेटअप के साथ कई खूबियां मिलने वाली हैं। आइए, आगे स्पेसिफिकेशंस, कलर्स और संभावित कीमत से जुड़ी डिटेल्स जानते हैं।
POCO C71 डिजाइन और कलर ऑप्शन
POCO C71 फोन का डिजाइन स्प्लिट-ग्रिड पैटर्न वाला है। जिसमें फ्लैशी कैमरा डेको भी देखने को मिले रहा है। यह स्मार्टफोन तीन खूबसूरत रंगों में उपलब्ध होगा। जिसमें पावर ब्लैक, कूल ब्लू और डेजर्ट गोल्ड शामिल हैं। साथ ही इसे IP52 रेटिंग दी गई है, जिससे यह डस्ट और स्प्लैश रेसिस्टेंट रहेगा। डिवाइस के बैक पैनल पर डुअल कैमरा सेटअप है जबकि सामने वाटर ड्राप नॉच दिया गया है।

POCO C71 के स्पेसिफिकेशंस
डिस्प्ले
POCO C71 में 6.88-इंच HD+ 120Hz डिस्प्ले मिलेगा, जो इस प्राइस सेगमेंट में सबसे बड़ा डिस्प्ले होगा। कंपनी का दावा है कि यह सेगमेंट का सबसे आई-फ्रेंडली डिस्प्ले बनेगा। जिसमें TUV लो ब्लू लाइट, फ्लिकर फ्री और सर्केडियन सर्टिफिकेशन मिलेगा। इसके अलावा, वेट डिस्प्ले सपोर्ट भी दिया गया है, जिससे यह गीली उंगलियों से भी आसानी से काम कर पाएगा।
प्रोसेसर और परफॉर्मेंस
फोन को ऑक्टा-कोर प्रोसेसर से लैस किया गया है, जिससे यह दमदार परफॉर्मेंस देगा। POCO ने दावा किया है कि यह स्मार्टफोन Antutu बेंचमार्क पर 300K+ स्कोर करेगा। इसमें 6GB RAM और 6GB वर्चुअल RAM दी जाएगी। जिससे कुल 12GB तक की RAM मिल सकेगी। साथ ही, इसमें 2TB तक स्टोरेज बढ़ाने के लिए माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट भी दिया जाएगा।
कैमरा
फोटोग्राफी के लिए POCO C71 में रियर पैनल पर 32MP का प्राइमरी कैमरा और एक सेकेंडरी कैमरा दिया जाएगा। इसके अलावा, 8MP का फ्रंट कैमरा सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए मिलेगा। फीचर्स फीचर्स में कुल 7 फिल्म फिल्टर्स होंगे, जो फोटोग्राफी को और भी शानदार बना सकते हैं।

बैटरी और चार्जिंग
POCO C71 में 5200mAh की बड़ी बैटरी दी जाएगी, जो इस प्राइस सेगमेंट में सबसे बड़ी बैटरी मानी जा रही है। यह फोन 15W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगा और बॉक्स में चार्जर मौजूद होगा। कंपनी का दावा है कि इस फोन की बैटरी 3 साल बाद भी 80% तक हेल्दी बनी रह सकती है।
सॉफ्टवेयर
POCO C71 स्मार्टफोन Android 15 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आएगा। POCO ने वादा किया है कि इसे 2 साल तक OS अपडेट और 4 साल तक सिक्योरिटी अपडेट्स मिलेंगे।
अन्य फीचर्स
फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर, 3.5mm ऑडियो जैक, डुअल-बैंड Wi-Fi जैसे कई फीचर्स होंगे।
POCO C71 सेलिंग प्लेटफार्म और संभावित कीमत
POCO C71 को लॉन्च के बाद Flipkart से खरीदा जा सकेगा। इसकी कीमत को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन यह 7,000 रुपये के बजट सेगमेंट में बाजार में आ सकता है।









