Samsung Galaxy S25 Edge की लॉन्च डेट आई सामने, जानें कब आ सकता है फोन

Join Us icon
Highlights

  • Samsung Galaxy S25 Edge मई में लॉन्च हो सकता है।
  • यह देरी कथित रूप से डिवाइस की गुणवत्ता से जुड़ी किसी समस्या के कारण नहीं है।
  • यह स्लिम फोन भारतीय बाजार में लगभग एक लाख रुपये की कीमत पर आ सकता है।

Samsung Galaxy S25 Edge का प्रीमियम और स्लिम डिजाइन इसे बेहद चर्चित बना रहा है। Samsung ने कुछ महीने पहले Galaxy S25 Edge की पहली झलक दिखाई थी। वहीं, ऐसी अफवाहें थीं कि यह फोन अप्रैल में लॉन्च हो सकता है, लेकिन कोरिया से आई रिपोर्ट्स के अनुसार सैमसंग ने इवेंट को टाल दिया है और कंपनी ने नई लॉन्च डेट तय की है। जिसकी जानकारी आप आगे देख सकते हैं।

Samsung Galaxy S25 Edge ग्लोबल लॉन्च डेट (लीक)

टिप्स्टर मैक्स जैमबर (Sammobile) के अनुसार, Samsung Galaxy S25 Edge का ग्लोबल लॉन्च 13 मई 2025 को होगा। यह एक ऑनलाइन इवेंट हो सकता है।

इस देरी का सटीक कारण अभी साफ नहीं है। साउथ कोरियन मीडिया आउटलेट ETNews के अनुसार, यह देरी डिवाइस की गुणवत्ता से जुड़ी किसी समस्या की वजह से नहीं है।

जहां तक उपलब्धता की बात है, फिलहाल इसकी शिपिंग या सेल डेट सामने नहीं आई है। हालांकि, यह उम्मीद की जा रही है कि भारत में भी यह डिवाइस उसी दिन लॉन्च किया जाएगा।

अब तक यह डिवाइस केवल Galaxy Unpacked और MWC जैसे इवेंट्स में कंट्रोल्ड डेमो के रूप में ही देखा गया है। लीक्स और अफवाहों के आधार पर, इस डिवाइस के बारे में हमें जो कुछ पता चला है, उसे आप आगे पढ़ सकते हैं:

Samsung Galaxy S25 Edge के बारे में अब तक जो हम जानते हैं:

  • कीमत: गैलेक्सी एस25 एज की कीमत भारतीय रुपये में करीब एक लाख रुपये हो सकती है।
  • डिजाइन: इसमें टाइटेनियम एलॉय फ्रेम हो सकता है, यह 5.84 मिमी मोटा और लगभग 162 ग्राम भारी हो सकता है।
  • रंग: अफवाहों के अनुसार रंग विकल्प टाइटेनियम आइसीब्लू, टाइटेनियम सिल्वर और टाइटेनियम जेटब्लैक हैं।

  • डिस्प्ले: सामने की तरफ फोन में 1-120Hz अडैप्टिव रिफ्रेश रेट, 2,600 निट्स की पीक ब्राइटनेस, गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 प्रोटेक्शन और एक अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट रीडर के साथ 6.7 इंच की फ्लैट AMOLED स्क्रीन हो सकती है।
  • प्रोसेसर: आने वाले फोन में स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिपसेट हो सकता है। इसमें बड़ा वेपर चैंबर, 12GB RAM और UFS 4.0 स्टोरेज दिया जा सकता है।
  • सॉफ्टवेयर: हमें गैलेक्सी AI फीचर्स जैसे ऑडियो इरेजर, ऑटो ट्रिम, राइटिंग असिस्ट, नोट असिस्ट, ट्रांसक्रिप्ट असिस्ट, ब्राउजिंग असिस्ट, फोटो असिस्ट आदि के साथ Android 15-आधारित One UI 7 देखने की उम्मीद है।
  • कैमरे: पीछे की तरफ डिवाइस में 200MP का प्राइमरी + 12MP का अल्ट्रावाइड लेंस हो सकता है। जबकि सामने की तरफ 12MP का सेल्फी लेंस मिल सकता है।
  • बैटरी: फोन की स्लिम बॉडी में 3,900mAh की बैटरी और 25W चार्जिंग सपोर्ट के मिल सकता है।

लॉन्च से पहले अगर हमें फोन के बारे में कोई और लीक या अन्य जानकारी मिलेगी तो हम आपको नए पोस्ट के साथ अपडेट करेंगे।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here