Google Pixel 10 सीरीज मॉडल्स की कीमत हुई लीक, Pixel 10 Pro Fold भी हो सकता है सस्ता

Join Us icon
Highlights

  • गूगल अपने आने वाले स्मार्टफोंस Pixel 10a, Pixel 10 और Pixel 10 Pro की कीमत उनके पुराने मॉडल्स के जैसी ही रख सकता है।
  • Pixel 10 Pro Fold की कीमत में इस साल कटौती होने की उम्मीद है।
  • Pixel सीरीज का Pro मॉडल साल 2028 तक बाजार में बना रह सकता है।

Google Pixel 10 सीरीज और Pixel 10 Pro Fold का डिजाइन हाल ही में लीक हुए रेंडर्स में सामने आया है, जिसमें कोई बड़ा बदलाव नहीं देखा गया है। इसके साथ ही कुछ दिन पहले Pixel 10 स्मार्टफोंस के कैमरा स्पेसिफिकेशंस भी लीक हुए थे। वहीं, अब एक नई रिपोर्ट में गूगल की Pixel 10 सीरीज की कीमत को लेकर जानकारी सामने आई है। यह भी कहा जा रहा है कि गूगल की मौजूदा रणनीति में एक Pixel A-सीरीज फोन, एक बेस मॉडल, दो Pro मॉडल्स और एक फोल्डेबल फोन लॉन्च किया जाता है जिसे कम से कम 2028 तक जारी रखा जा सकता है।

Google Pixel 10 सीरीज कीमत (लीक)

  • Android Headlines ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि गूगल अगले कुछ वर्षों तक हर अगस्त में चार Pixel फोन लॉन्च करता रहेगा।
  • इस साल आने वाला Pixel 10 Pro Fold लगभग $1,600 (करीब ₹1.33 लाख) की कीमत पर लॉन्च हो सकता है। यह पिछले साल लॉन्च हुए Pixel 9 Pro Fold की तुलना में $200 सस्ता होगा। जिसकी कीमत $1,799 थी।
  • रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि Pixel 12 Pro Fold, जो 2027 में लॉन्च होगा, उसकी कीमत और घटाकर $1,500 कर दी जाएगी।
  • अब बात करें Pixel फ्लैगशिप सीरीज के फ्लैट (slab) फोंस की, तो Pixel 10 और Pixel 10 Pro की कीमत वही रहेंगी जो Pixel 9 और Pixel 9 Pro की थीं यानी $799 और $999।
  • हालांकि, Pixel 10 Pro XL की कीमत में $100 की बढ़ोतरी होगी।
  • इसका मतलब है कि यह अगली पीढ़ी का मॉडल $1,199 में आएगा, जबकि Pixel 9 Pro XL की कीमत $1,099 थी।
  • रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि Pro XL मॉडल की बढ़ी हुई कीमत, वनीला और प्रो वेरिएंट्स के बीच का अंतर और ज्यादा बढ़ा देगी।
  • Pixel A-सीरीज की बात करें तो, रिपोर्ट में बताया गया है कि गूगल आने वाले Pixel 10a की कीमत $499 पर स्थिर रखेगा और 2027 तक (यानि Pixel 12a तक) यही कीमत जारी रखेगा।

Pixel 9 सीरीज पिछले साल अगस्त में लॉन्च हुई थी। इसलिए, हम उम्मीद कर सकते हैं कि Google इस साल उसी समय अगली पीढ़ी की Pixel 10 सीरीज पेश कर सकता है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here