
Vivo एक बार फिर अपने नए S-सीरीज स्मार्टफोंस की लॉन्चिंग की तैयारी में लग रहा है। ताजा रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी मई 2025 में चीन में Vivo S30 सीरीज को लॉन्च कर सकती है। जो पिछले साल दिसंबर में लॉन्च हुए Vivo S20 और S20 Pro के सक्सेसर होंगे।
इस बार Vivo S21 नहीं बल्कि Vivo S30 सीरीज के नाम से इस लाइनअप को पेश किया जाएगा। दिलचस्प बात यह है कि इस बार कंपनी एक कॉम्पैक्ट स्मार्टफोन (Vivo S30 Pro Mini) भी लाने की योजना बना रही है, जिसे Vivo X200 Pro Mini का सस्ता विकल्प बताया जा रहा है।
Vivo S30 Pro Mini फीचर्स (लीक)
टिप्स्टर Digital Chat Station ने चीनी माइक्रोब्लॉगिंग साइट Weibo पर इस अपकमिंग कॉम्पैक्ट स्मार्टफोन के कई खास स्पेसिफिकेशंस शेयर किए हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार इस डिवाइस को Vivo S30 Pro Mini के नाम से पेश किया जा सकता है।
डिस्प्ले और डिजाइन
लीक जानकारी के मुताबिक, Vivo S30 Pro Mini में 6.31-इंच का फ्लैट LTPO OLED डिस्प्ले मिलेगा, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1.5K रिजॉल्यूशन (2640 x 1216 पिक्सल) को सपोर्ट करेगा। इस हाई-रेज और स्मूद डिस्प्ले के कारण यह फोन मीडिया व्यूइंग और गेमिंग के लिए काफी प्रीमियम अनुभव देगा।
प्रोसेसर और परफॉर्मेंस
फोन में आने वाला है MediaTek Dimensity 9400e प्रोसेसर, जिसे लेकर दावा किया जा रहा है कि यह Dimensity 9300 Plus का रिब्रांडेड वर्जन होगा। यह चिपसेट मई में डेब्यू कर सकता है और दमदार परफॉर्मेंस देने की पूरी क्षमता रख सकता है।

बैटरी और चार्जिंग
लीक के अनुसार इस कॉम्पैक्ट डिवाइस में भी बैटरी को लेकर कोई समझौता नहीं किया गया है। फोन में एक बड़ी बैटरी दी जाएगी, जो 90W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। यानी यूजर्स को दिनभर की बैटरी लाइफ के साथ सुपर-फास्ट चार्जिंग भी मिलेगी।
कैमरा
Vivo S30 Pro Mini में 50MP का फ्रंट कैमरा मिलेगा जो कि सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए बेहतरीन अनुभव देगा। जबकि रियर में डुअल कैमरा सेटअप मिलेगा जिसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा, 50MP का टेलीफोटो लेंस लगाया जा सकता है। यह कैमरा सेटअप फोटोग्राफी लवर्स के लिए शानदार होने वाला है।
Vivo S30 सीरीज
जहां एक ओर Vivo S30 Pro Mini कॉम्पैक्ट और प्रीमियम फीचर्स से लैस होगा। वहीं इसके साथ Vivo S30 स्टैंडर्ड वर्जन भी लॉन्च किया जाएगा। इसमें 6.67-इंच की OLED 1.5K डिस्प्ले और अपकमिंग Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट देखने को मिल सकता है।
आखिर में आपको बताते चलें कि वीवो की एस नंबर सीरीज को भारत में वी-सीरीज के तहत लॉन्च किया जाता है इसलिए उम्मीद की जा सकती है कि आने वाले इस मिनी डिवाइस को वी-श्रृंखला के मॉडल के रूप में एंट्री मिल सकती है। हालांकि अभी केवल लीक ही सामने आए हैं इसलिए हमें असल ऐलान का इंतजार करना होगा।












