BSNL का शानदार प्लान: सिर्फ इतने रुपये खर्च करने पर मिलेगा 50GB डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग का मजा

Join Us icon

देश की सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL (भारत संचार निगम लिमिटेड) ने भले ही 5G की रेस में थोड़ी देरी की हो, लेकिन जब बात किफायती और वैल्यू-फॉर-मनी मोबाइल प्लान्स की आती है, तो BSNL आज भी एक मजबूत विकल्प बना हुआ है। ऐसा ही एक प्लान है BSNL का ₹798 फैमिली प्लान, जो खासतौर पर परिवारों के लिए डिजाइन किया गया है।

यह प्लान नया नहीं है, लेकिन इसकी जानकारी बहुत कम लोगों को है। यही वजह है कि आज हम इसे डिटेल में एक्सप्लेन कर रहे हैं ताकि आप समझ सकें कि कैसे एक ही रिचार्ज में पूरा परिवार कवर हो सकता है-वो भी शानदार डाटा, कॉलिंग और SMS बेनिफिट्स के साथ।

क्या है BSNL का ₹798 फैमिली प्लान?

इस प्लान में आपको एक ही रिचार्ज पर तीन मोबाइल कनेक्शन मिलते हैं। एक प्राइमरी और दो फैमिली मेंबर्स के लिए। सभी कनेक्शन को बराबर बेनिफिट्स मिलते हैं, जिससे यह एक स्मार्ट और वेल्यू-फॉर-मनी ऑप्शन बन जाता है।

फीचरडिटेल्स
कुल कनेक्शन3 (1 प्राइमरी + 2 फैमिली मेंबर)
डाटा (प्रति सिम)50GB हाई-स्पीड (इसके बाद स्पीड कम हो जाती है)
SMSप्रतिदिन 100 SMS (प्रति सिम)
वॉइस कॉलिंगअनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग (भारत भर में)
प्लान वैधता30 दिन
कुल मूल्य₹798 / प्रति 30 दिन

 

कैसे काम करता है फैमिली प्लान?

BSNL का ₹798 फैमिली प्लान असल में एक ग्रुप कनेक्शन मॉडल है। इसमें एक नंबर को प्राइमरी सिम के रूप में नामांकित किया जाता है और उसके साथ दो अतिरिक्त नंबर को फैमिली मेंबर के तौर पर जोड़ा जाता है।

तीनों नंबरों को समान बेनिफिट्स मिलते हैं। यानी न कोई कटौती, न कोई लिमिट। यह बिलकुल वैसा ही है जैसे आप तीन अलग-अलग नंबरों पर ₹266 का शानदार रिचार्ज करवा लें, लेकिन इससे भी बेहतर क्योंकि तीनों का बिल एक साथ और सुविधाजनक ढंग से मैनेज होता है।

कैसे करें एक्टिवेट?

यह प्लान BSNL की आधिकारिक वेबसाइट, मोबाइल ऐप, या नजदीकी BSNL कस्टमर सर्विस सेंटर पर जाकर एक्टिवेट किया जा सकता है। आपको KYC के साथ सभी मेंबर्स के लिए सिम लेना होगा।

BSNL का ₹798 फैमिली प्लान उन लोगों के लिए एक शानदार विकल्प है जो एक ही नेटवर्क पर अपने फैमिली मेंबर्स के साथ जुड़कर चलना चाहते हैं और वो भी बिना ज्यादा खर्च किए। इस प्लान में डाटा, कॉलिंग और SMS की भरपूर सुविधा है जो बाकी निजी ऑपरेटरों के मुकाबले एक अच्छा कॉम्बो ऑफर करती है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here