
वनप्लस जल्द ही अपने मिड-रेंज सेगमेंट में नया स्मार्टफोन OnePlus Nord 5 लॉन्च कर सकता है। यह फोन पिछले साल जुलाई में आए OnePlus Nord 4 का अपग्रेड वर्जन होगा। इसके भारत में लॉन्च से पहले कीमत और स्पेसिफिकेशन से जुड़ी कुछ अहम जानकारियां सामने आई हैं। माना जा रहा है कि यह फोन चीन में लॉन्च हुए OnePlus Ace 5 सीरीज का रिब्रांडेड वर्जन हो सकता है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।
OnePlus Nord 5 की कीमत (लीक)
- टिप्स्टर Debayan Roy के अनुसार, OnePlus Nord 5 की भारत में कीमत करीब ₹30,000 हो सकती है। यह कीमत OnePlus Nord 4 के लॉन्च प्राइस (₹29,999) के करीब है।
- उम्मीद की जा रही है कि यह फोन Amazon और OnePlus की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।
- पिछले साल Nord 4 को OnePlus Ace 3V के रूप में रिब्रांड किया गया था, तो कयास लगाए जा रहे हैं कि Nord 5 भी OnePlus Ace 5V का इंडियन वर्जन हो सकता है। हालांकि, फिलहाल इसकी पुष्टि नहीं हुई है।
OnePlus Nord 5 की संभावित स्पेसिफिकेशंस (लीक)
प्रोसेसर: फोन में MediaTek Dimensity 9400e चिपसेट हो सकता है। यह Dimensity 9400 का बिन्ड वर्जन बताया जा रहा है और इसकी परफॉर्मेंस Dimensity 9300+ और Snapdragon 8s Gen 4 SoC से बेहतर हो सकती है। यह Nord 4 में दिए गए Snapdragon 7+ Gen 3 से भी पावरफुल होगा।
डिस्प्ले: फोन में 1.5K रिजॉल्यूशन वाली फ्लैट AMOLED स्क्रीन और 120Hz रिफ्रेश रेट मिल सकता है। इसके अलावा डिस्प्ले के नीचे इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर भी हो सकता है।
बैटरी: OnePlus Nord 5 में करीब 7,000mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है। इसके साथ चार्जिंग के लिए 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया जा सकता है, जो इस सेगमेंट में काफी पावरफुल माना जाएगा।
कैमरा: मोबाइल में बैक पैनल पर 50MP का प्राइमरी कैमरा (OIS के साथ) और 8MP का अल्ट्रावाइड सेंसर मिल सकता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 16MP फ्रंट कैमरा मिलने की उम्मीद है।
अन्य फीचर्स: फोन में ग्लास बैक और प्लास्टिक फ्रेम हो सकता है। इसके अलावा, IR स्कैनर, डुअल स्पीकर सेटअप जैसी सुविधाएं भी इसमें दी जा सकती हैं।









