
Motorola अपने अगली पीढ़ी के मिड-रेंज स्मार्टफोन Moto G56 5G को लॉन्च करने की तैयारी में है। यह डिवाइस पिछले साल आए Moto G55 5G का अपग्रेड वर्जन माना जा रहा है। मार्च 2025 में फोन के कलर्स, मेमोरी वैरियंट और यूरोपीय कीमत को लेकर जानकारियां सामने आई थीं। वहीं, अब एक नए लीक में डिवाइस के फुल स्पेसिफिकेशन और डिजाइन का भी खुलासा हो गया है। दिलचस्प बात यह है कि इस बार एक नया कलर ऑप्शन भी देखने को मिलेगा जो पहले सामने नहीं आया था।
Moto G56 5G स्पेसिफिकेशंस और डिजाइन (लीक)
टिप्स्टर Evan Blass ने Moto G56 5G के स्पेसिफिकेशंस की शिट शेयर की है। इस Motorola फोन का कोडनेम “Bogota” बताया जा रहा है।

- डिस्प्ले: फोन में 6.72 इंच का FHD+ LCD डिस्प्ले मिल सकता है, जिसका रिजॉल्यूशन 2400×1080 पिक्सल हो सकता है। यह डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट, 1000 निट्स पीक ब्राइटनेस और Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन के साथ आ सकता है।
- चिपसेट: प्रोसेसर की बात करें तो इसमें MediaTek का अभी-अनलॉन्च्ड Dimensity 7060 (6nm) चिपसेट दिया जा सकता है, जिसमें दो Cortex A78 कोर 2.6GHz की स्पीड पर और छह Cortex A55 कोर 2GHz की स्पीड पर काम करेंगे। साथ में IMG BXM-8-256 GPU भी होगा। यह चिप पिछले Moto G55 में इस्तेमाल हुए Dimensity 7025 से थोड़ा तेज बताया जा रहा है।
- मेमोरी: Moto G56 दो मेमोरी वैरियंट में आ सकता है जिसमें 4GB/8GB LPDDR4x RAM और 128GB/256GB UFS 2.2 स्टोरेज शामिल हैं। फोन में microSD कार्ड स्लॉट दिया जा सकता है जिससे स्टोरेज को 2TB तक बढ़ाया जा सकेगा। यह एक हाइब्रिड सिम स्लॉट हो सकता है।
- सॉफ्टवेयर: फोन आउट ऑफ द बॉक्स Android 15 बेस्ड Hello UI पर चल सकता है। बेस वैरियंट को 1 बड़ा Android अपडेट और 3 साल के सिक्योरिटी पैच, जबकि हाई वैरियंट को 2 Android अपडेट और 4 साल की सिक्योरिटी अपडेट मिलने की संभावना है।
- कैमरा: कैमरा सेटअप की बात करें तो पीछे की तरफ 50MP Sony LYT-600 प्राइमरी कैमरा और 8MP का अल्ट्रावाइड लेंस हो सकता है। फ्रंट कैमरा के तौर पर 32MP का सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है।
- बैटरी और चार्जिंग: बैटरी के मामले में यह डिवाइस 5200mAh बैटरी और 33W फास्ट चार्जिंग के साथ आ सकता है।
- अन्य: अन्य फीचर्स में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर, USB Type-C पोर्ट, Dolby Atmos के साथ स्टीरियो स्पीकर्स, IP69 डस्ट और वाटर रेसिस्टेंस, Wi-Fi 6, Bluetooth 5.3, और कुछ देशों में NFC सपोर्ट शामिल हैं। इस बार फोन में 3.5mm हेडफोन जैक नहीं दिया जाएगा।
- डिजाइन: फोन का वजन लगभग 200 ग्राम हो सकता है, जो Moto G55 (182 ग्राम) से भारी है। इसके डायमेंशन 165.75 x 76.26 x 8.35mm हो सकते हैं। पीछे का कैमरा मॉड्यूल इस बार स्क्वॉयर और सर्कल का कॉम्बिनेशन (Squircle डिजाइन) में होगा जिसमें चार कटआउट होंगे लेकिन दो ही कैमरे असल में काम करेंगे।
फोन चार रंग विकल्पों में आ सकता है:
- Pantone Black Oyster
- Pantone Grey Mist
- Pantone Dazzling Blue
- Pantone Dill (नया रंग)
Moto G56 5G कीमत और उपलब्धता (लीक)
पिछले साल लॉन्च हुआ Moto G55 भारत में उपलब्ध नहीं था, इसलिए Moto G56 के भी भारत में लॉन्च होने की संभावना काफी कम मानी जा रही है। ग्लोबल मार्केट में इसके 8GB + 256GB वैरियंट की कीमत लगभग 250 यूरो (यानी करीब ₹24,000) हो सकती है। हालांकि G55 को अगस्त 2024 में लॉन्च किया गया था, लेकिन लीक के अनुसार Moto G56 उससे पहले ही लॉन्च हो सकता है।












